jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: किशाऊ बांध से हिमाचल को हर साल 600 करोड़ रुपये की आय होगी: सीएम सुक्खू
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » किशाऊ बांध से हिमाचल को हर साल 600 करोड़ रुपये की आय होगी: सीएम सुक्खू
राज्यहिमाचल प्रदेश

किशाऊ बांध से हिमाचल को हर साल 600 करोड़ रुपये की आय होगी: सीएम सुक्खू

News Desk
Last updated: July 11, 2026 8:14 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल में यदि भाजपा की सरकार होती तो किशाऊ बांध को लेकर पुराने समझौते को स्वीकार कर लिया जाता। इससे प्रदेश पर आर्थिक बोझ पड़ता।

Contents
About The AuthorNews Desk

वर्ष 2023 में कांग्रेस सरकार ने इस समझौते को अस्वीकार कर प्रदेश के हितों की मजबूती से पैरवी की। इसका परिणाम है कि किशाऊ बांध पर हिमाचल के हितों की जीत हुई और अब इस परियोजना से प्रदेश को हर वर्ष लगभग 600 करोड़ रुपये की आय होगी। यह बात मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला में एक कार्यक्रम के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल के हितों की रक्षा कांग्रेस सरकार की बड़ी उपलब्धि है। अनाथ बच्चों, विधवाओं, एकल नारियों, मेधावी विद्यार्थियों और जरूरतमंद परिवारों के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं।

प्राकृतिक आपदाओं में पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए मुआवजा 1.30 लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये किया गया जो देश में सबसे अधिक है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हिमाचल की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा के बावजूद आपदा राहत के 1,500 करोड़ रुपये अब तक जारी नहीं किए गए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के चारों भाजपा सांसदों ने इस मुद्दे पर केंद्र से प्रभावी पैरवी नहीं की। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से आपदा प्रभावितों के लिए 51 लाख रुपये दान दिए हैं। उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने साढ़े तीन वर्ष में पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त शासन दिया तथा मंत्रिमंडल पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।

एक पुस्तक में समाए जलशक्ति विभाग के नियम, कानून व नीतियां

हिमाचल में जलशक्ति विभाग से जुड़े नियमों, कानूनों और नीतियों को पहली बार एक ही पुस्तक में समेट दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को वाटर लाज आफ हिमाचल संकलन का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संकलन अधिकारियों, अभियंताओं, ठेकेदारों और आम नागरिकों के लिए समान रूप से उपयोगी होगा।

इससे जलापूर्ति, सीवरेज और सिंचाई सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि वर्षों में बने कानूनी, तकनीकी और प्रशासनिक प्रविधानों को एक पुस्तक में संकलित करना जलशक्ति विभाग की उपलब्धि है। इससे विभिन्न मंडलों और क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारियों को निर्णय लेने में आसानी होगी तथा नियमों की एकरूपता आएगी।

हिमाचल ने जल जीवन मिशन के तहत 99.9 प्रतिशत घरों तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया है। जल प्रबंधन और बेहतर सेवाओं के लिए प्रदेश को वर्ष 2026 का राष्ट्रीय जल पुरस्कार भी मिला है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- पूरा हिमाचल असुरक्षित नहीं, मौसम संबंधी एडवाइजरी का करें पालन
    Next Article सीएम सुक्खू का ऐलान, आपदा-रोधी आधारभूत संरचना पर खर्च होंगे 3500 करोड़ रुपये
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    तिलहन
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में गन्ने के खेतों में लहलहाएगी तिलहन-दलहन की फसलें, CM योगी ने योजना तैयार करने के दिए निर्देश

    उत्तर प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    नववर्ष 2026 पर पिटकुल की उपलब्धियां और भविष्य की कार्ययोजना

    देहरादून। नववर्ष की पूर्व संध्या पर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लिमिटेड (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने पिटकुल…

    3 Min Read
    बजट
    राज्यहरियाणा

    हर वर्ग की आवाज़ सुनेगी सरकार, बजट से पहले जनता से सुझाव लिए गए

    अंबाला: हरियाणा सरकार जल्द ही अपना वार्षिक बजट पेश करने वाली है. इसे लेकर प्रदेशभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं.…

    4 Min Read
    राज्य

    मोती रेजीडेंसी विवाद गहराया, निवासियों ने रेरा और प्राधिकरण तक जाने की चेतावनी दी

    गाजियाबाद। हमतुम रोड स्थित मोती रेजीडेंसी के निवासी रविवार को लगातार तीसरी बार बिल्डर के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना दिया। बड़ी संख्या…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: किशाऊ बांध से हिमाचल को हर साल 600 करोड़ रुपये की आय होगी: सीएम सुक्खू
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password