jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम सुक्खू का ऐलान, आपदा-रोधी आधारभूत संरचना पर खर्च होंगे 3500 करोड़ रुपये
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम सुक्खू का ऐलान, आपदा-रोधी आधारभूत संरचना पर खर्च होंगे 3500 करोड़ रुपये
राज्यहिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू का ऐलान, आपदा-रोधी आधारभूत संरचना पर खर्च होंगे 3500 करोड़ रुपये

News Desk
Last updated: July 11, 2026 8:17 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुक्सान को कम करने और राज्य को सुरक्षित बनाने के लिए करीब 3,500 करोड़ रुपए की लागत से आपदा-रोधी आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी। वह शिमला स्थित हिप्पा संस्थान में आयोजित टुवर्ड्स रेजिलिएंस इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग इन हिमालय कार्यशाला के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भौगोलिक संवेदनशीलता के कारण राज्य में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने आपदा प्रबंधन और सरकार के प्रयासों को लेकर मुख्य बातें सांझा की।

Contents
About The AuthorNews Desk

2023 की आपदा में गई थी 51 लोगों की जान 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 की भीषण आपदा के दौरान राज्य में फंसे 75,000 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। चंद्रताल क्षेत्र से 300 पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए उन्होंने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और विधायक संजय अवस्थी के साहसिक अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि 2023 की आपदा में करीब 23,000 मकान नष्ट हुए थे और 51 लोगों की जान गई थी। सरकार ने राहत नीति बदलते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा 1.30 लाख रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रुपए किया। उन्होंने कहा कि 2023 के अनुभवों के कारण सरकार ने वर्ष 2025 की आपदा का बेहतर तरीके से सामना किया, जिससे नुक्सान अपेक्षाकृत कम रहा। उन्होंने बादल फटने की बढ़ती  घटनाओं को जलवायु परिवर्तन और बड़े बांधों के जलाशयों से बढ़ते वाष्पीकरण से जोड़ा।

सीएम ने किया रिपोर्ट का विमोचन और एसआईएयू पोर्टल लॉन्च

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाइड्रो-मैट्रोलॉजिकल आपदाओं पर तैयार की गई एक विशेष रिपोर्ट का विमोचन किया। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल सोशल इम्पैक्ट असैसमैंट मैनेजमैंट सिस्टम (एसआईएयू पोर्टल) भी लॉन्च किया। यह पोर्टल बेहतर डाटा आधारित निर्णय लेने, विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने और प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी बनाने में मदद करेगा।

विशेषज्ञों ने आपदा प्रबंधन पर दिया जोर

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने मजबूत प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली, संवेदनशील हिमनदीय झीलों की निगरानी और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अलग इंजीनियरिंग मानकों पर बल दिया। मुख्य सचिव केके पंत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ क्षतिग्रस्त ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है। नीति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. वीके पॉल ने वैश्विक तापमान वृद्धि को एक गंभीर चेतावनी बताते हुए सभी विभागों के सहयोग से व्यापक नीति अपनाने की आवश्यकता जताई।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article किशाऊ बांध से हिमाचल को हर साल 600 करोड़ रुपये की आय होगी: सीएम सुक्खू
    Next Article यमुना प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, गाजियाबाद की 1500 अवैध फैक्ट्रियों पर चलेगा अभियान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    योगी सरकार
    उत्तर प्रदेशराज्य

    उत्तर प्रदेश में अब गांवों में भी मिलेगा बड़े शहर जैसा इलाज, योगी सरकार का ‘AI प्लान’ तैयार

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी कामकाज को पूरी तरह बदलने के लिए एक बहुत…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली के साउथ जोन में पानी की सप्लाई ठप रहने की आशंका, पहले से स्टोर करने की अपील

    नई दिल्ली। दिल्ली के लोगों को एक बार फिर से पानी का संकट झेलना पड़ सकता है। साउथ दिल्ली के सोनिया…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की तैयारी, सत्र से पहले संभावित विस्तार

    शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले सरकार में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी चल रही है। सूत्रों…

    4 Min Read
    दिल्लीराज्य

    जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक पर कथित हमले का आरोप, प्रदर्शन स्थल की सुरक्षा पर उठे सवाल

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जारी भूख हड़ताल के दौरान शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर कथित हमले का मामला सामने…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम सुक्खू का ऐलान, आपदा-रोधी आधारभूत संरचना पर खर्च होंगे 3500 करोड़ रुपये
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password