jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: करवा चौथ पर सुक्खू सरकार का ऐतिहासिक फैसला: हिमाचल में अब पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » करवा चौथ पर सुक्खू सरकार का ऐतिहासिक फैसला: हिमाचल में अब पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित
राज्यहिमाचल प्रदेश

करवा चौथ पर सुक्खू सरकार का ऐतिहासिक फैसला: हिमाचल में अब पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 29, 2026 8:40 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस बार करवा चौथ का पावन पर्व दांपत्य जीवन के लिए खुशियों की दोहरी सौगात लेकर आया है। सुक्खू सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश का दायरा बढ़ा दिया है। अब तक इस पर्व पर केवल महिला कर्मचारियों को ही विशेष छुट्टी का लाभ मिलता था, लेकिन अब महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी अवकाश रहेगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सुक्खू सरकार ने करवाचौथ पर पुरुष कर्मचारियों को भी बड़ी राहत दी है। हिमाचल की सुक्खू सरकार का रक्षाबंधन के बाद एक और बड़ा फैसला है।

सीएम सुक्खू ने छुट्टी की घोषणा के बाद कहा कि मुझे लगता है कि त्योहार पर एक दिन का अवकाश होना चाहिए। इस कारण सरकार ने यह घोषणा की है। घोषणा के कुछ देर बाद इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई।

सभी दफ्तर बंद रहेंगे

29 अक्टूबर को पूरे हिमाचल में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। स्कूल-कॉलेज और अन्य सभी दफ्तर बंद रहेंगे।

अब दफ्तर की भागदौड़ नहीं, साथ मनेगा पर्व

अक्सर करवाचौथ पर महिलाओं को तो छुट्टी मिल जाती थी, लेकिन पतियों को दफ्तर की भागदौड़ में उलझना पड़ता था। शाम को पूजा और अर्घ्य के समय घर पहुंचने की जल्दी में कई बार त्योहार की मिठास फीकी रहती थी। सरकार के इस ताजा फैसले के बाद अब पति-पत्नी दोनों एक साथ पूरे दिन घर पर रहकर इस पावन पर्व की तैयारियों और पूजा-अर्चना में शामिल हो सकेंगे।

रक्षाबंधन के बाद पुरुषों को दूसरा बड़ा तोहफा

सुक्खू सरकार का पुरुषों को इस तरह का तोहफा देने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले रक्षाबंधन के त्योहार पर भी सरकार ने पुरुषों को अवकाश देकर चौंकाया था। भाई-बहन के उस पर्व के बाद अब पति-पत्नी के त्योहार पर भी अवकाश का शगुन दिया है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त सीएम सुक्खू: अस्पतालों से हटेंगी 10-15 साल पुरानी मशीनें, बनेंगी 30 करोड़ की ऑटोमेशन लैब
    Next Article हिमाचल में जॉब ट्रेनी डॉक्टरों के लिए राहत: पीजी करने का रास्ता साफ, जॉइनिंग की तारीख से ही मिलेंगे GDO के लाभ
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्ली

    दिल्ली में कॉलेजों को बम धमकी: 20 से अधिक संस्थानों को मिला धमकी भरा ईमेल, पुलिस ने शुरू की जांच

    दिल्ली में कॉलेजों को बम धमकी: 20 से अधिक संस्थानों को मिला धमकी भरा ईमेल, पुलिस ने शुरू की जांच…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CM धामी का संदेश, गिनाईं उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियां

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर बलिदानियों, वीर-वीरांगनाओं और…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    वाराणसी: मासूम के पैंट में पेशाब करने पर ‘हैवान’ बनी टीचर, गर्म चाकू से जलाया प्राइवेट पार्ट, FIR दर्ज

    स्कूल में शिक्षक और बच्चों के बीच बेहतर संवाद के साथ शिक्षा का अनुकूल माहौल सबसे अधिक आवश्यक माना जाता…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड को मिलेगी सड़क कनेक्टिविटी की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी करेंगे नितिन गडकरी से मुलाकात

    देहरादून। उत्तराखण्ड में सड़क कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं।…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: करवा चौथ पर सुक्खू सरकार का ऐतिहासिक फैसला: हिमाचल में अब पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password