jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में जॉब ट्रेनी डॉक्टरों के लिए राहत: पीजी करने का रास्ता साफ, जॉइनिंग की तारीख से ही मिलेंगे GDO के लाभ
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में जॉब ट्रेनी डॉक्टरों के लिए राहत: पीजी करने का रास्ता साफ, जॉइनिंग की तारीख से ही मिलेंगे GDO के लाभ
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में जॉब ट्रेनी डॉक्टरों के लिए राहत: पीजी करने का रास्ता साफ, जॉइनिंग की तारीख से ही मिलेंगे GDO के लाभ

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 29, 2026 8:43 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला: हिमाचल में जॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है. अब इन डॉक्टरों के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई का रास्ता खोलने की तैयारी है. इसके साथ ही नियुक्ति की तारीख से जनरल ड्यूटी ऑफिसर (जीडीओ) को मिलने वाले लाभ भी प्रदान किए जाएंगे. इतना ही नहीं, प्रदेश सरकार ने नियमितीकरण के लिए जॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दोबारा परीक्षा देने से छूट देने के मुद्दे पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों और सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सा अधिकारियों के साथ संवाद के दौरान स्वास्थ्य विभाग को पीजी/एसएस नीति में आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए. सरकार के इन कदमों से जहां डॉक्टरों के करियर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है, वहीं प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है.

पीजी के लिए 66.6 प्रतिशत कोटे में मिलेगा अवसर

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को पीजी/एसएस नीति के प्रावधानों की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए. इसका उद्देश्य इन-सर्विस जनरल ड्यूटी ऑफिसर्स (जीडीओ) के लिए आरक्षित 66.6 प्रतिशत कोटे के तहत जॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम करने की अनुमति देना है. इसमें पीजी (एमडी/एमएस) और पीजी (एमडीएस) पाठ्यक्रम भी शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि संबंधित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद इन चिकित्सा अधिकारियों को अपनी नियुक्ति अवधि की शेष अवधि जॉब ट्रेनी के रूप में सेवाएं देनी होंगी. उन्होंने पाठ्यक्रम की अवधि के दौरान उनके वेतन और अन्य लाभों के लिए भी उचित प्रावधान करने के निर्देश दिए.

पीजीआई और एम्स से पढ़े डॉक्टरों की भर्ती का रास्ता होगा आसान

प्रदेश सरकार ने चिकित्सा महाविद्यालयों में सीनियर रेजिडेंट्स और ट्यूटर स्पेशलिस्ट की भर्ती प्रक्रिया को भी सुव्यवस्थित करने की दिशा में कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स नई दिल्ली से स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले चिकित्सकों को प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में सीनियर रेजिडेंट्स/ट्यूटर स्पेशलिस्ट के रिक्त पदों पर नियुक्त करने के लिए प्रावधान किए जाएं. ऐसी नियुक्तियां सीधे भर्ती वाले अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित 33.33 प्रतिशत कोटे के तहत की जाएंगी. चयन एमबीबीएस और स्नातकोत्तर परीक्षाओं में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर होगा. इस प्रक्रिया में लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा”.

IGMC और टांडा में खुलेगा जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग

प्रदेश में बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री ने एक और अहम घोषणा की. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी), शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा, जिला कांगड़ा में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग स्थापित किए जाएंगे. इन विभागों का उद्देश्य बुजुर्गों की उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार और विशेष चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करना होगा.

नियुक्ति की तारीख से मिलेंगे जीडीओ के लाभ

सीएम सुक्खू ने कहा, “जॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति की तिथि से जनरल ड्यूटी ऑफिसर्स (जीडीओ) को मिलने वाले सभी लाभ प्रदान किए जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने नियमितीकरण के लिए दोबारा परीक्षा देने से छूट प्रदान करने के विषय पर सरकार की ओर से सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया. चिकित्सा शिक्षा प्रणाली को मजबूत करना, सेवा संबंधी मामलों में स्पष्टता लाना और राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में योग्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. इसी उद्देश्य से भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और डॉक्टरों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं”.

चार चिकित्सा संस्थानों में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. पिछले चार वर्षों के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं. प्रदेश के चार चिकित्सा संस्थानों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है, जिससे मरीजों को सरकारी संस्थानों में ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल रही हैं. चिकित्सकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की बेहतर चिकित्सा पद्धतियों से परिचित करवाने और उन्हें प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में अपनाने के उद्देश्य से विदेशों में अनुभव प्राप्त करने के लिए एक्सपोजर विजिट पर भी भेजा जा रहा है.

स्वास्थ्य संस्थानों में कर्मचारियों की संख्या 35 से बढ़कर 80 प्रतिशत हुई

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा, “मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लगातार कार्य कर रही है. पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में स्वीकृत पदों की तुलना में केवल 35 प्रतिशत कर्मचारी ही कार्यरत थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर लगभग 80 प्रतिशत हो गई है. राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद होने और वित्तीय चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है”.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article करवा चौथ पर सुक्खू सरकार का ऐतिहासिक फैसला: हिमाचल में अब पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित
    Next Article दिल्ली में शराब ऐप पर सियासी संग्राम: आप के आरोपों के बाद DSIIDC ऐप बंद, बीजेपी ने 2 जनवरी का वर्क ऑर्डर सार्वजनिक कर किया पलटवार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

    UP में गठबंधन को लेकर ओवैसी ने कर दिया खुलासा, बोले- योगी को तीसरी बार नहीं बनने देंगे CM

    उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में सजा तीज का रंग, गीत-नृत्य और रैंप वॉक ने बांधा समां

    देहरादून। लाडपुर-तपोवन रोड स्थित ब्लाक सभागार में आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं ने लोक संस्कृति का संदेश देते हुए गीत और…

    1 Min Read
    गोरखपुर
    उत्तर प्रदेश

    गोरखपुर की पंखुड़ी त्रिपाठी को मिली नई उड़ान: जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिलाया पढ़ाई का भरोसा

    गोरखपुर की पंखुड़ी त्रिपाठी को मिली नई उड़ान: जनता दर्शन में सीएम योगी ने दिलाया पढ़ाई का भरोसा 📍 स्थान:…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    राहुल गांधी लड़कियों को भड़काते हैं… रायबरेली में सीएम योगी, बोले- जो राम का, वह हमारे काम का

    रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली में सांसद राहुल गांधी को आईना दिखाया। उनके वर्तमान…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में जॉब ट्रेनी डॉक्टरों के लिए राहत: पीजी करने का रास्ता साफ, जॉइनिंग की तारीख से ही मिलेंगे GDO के लाभ
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password