jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली में छात्रों के लिए PPP मॉडल पर बनेंगे हॉस्टल, किराए और सुरक्षा की चिंता से मिलेगी राहत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली में छात्रों के लिए PPP मॉडल पर बनेंगे हॉस्टल, किराए और सुरक्षा की चिंता से मिलेगी राहत
दिल्लीराज्य

दिल्ली में छात्रों के लिए PPP मॉडल पर बनेंगे हॉस्टल, किराए और सुरक्षा की चिंता से मिलेगी राहत

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 16, 2026 8:52 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नई दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे ले बाद राजधानी दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए पब्लिक, प्राइवेट, पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर हॉस्टल तैयार कराने का निर्णय लिया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य देश के अलग-अलग कोनों से आने वाले युवाओं को रहने की चिंता से पूरी तरह मुक्त करना है, ताकि वे बिना किसी तनाव के अपनी पढ़ाई और सपनों पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती आवास प्राथमिकता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ-साथ एक देशव्यापी शिक्षा का प्रमुख केंद्र भी है. हर साल देश के विभिन्न राज्यों से हजारों छात्र उच्च शिक्षा के लिए यहां आते हैं. दाखिला मिलने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती एक सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती आवास ढूंढने की होती है. अक्सर महंगे किराए और पीजी की तलाश में विद्यार्थियों का बहुमूल्य समय और ऊर्जा बर्बाद होती है. इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है. दिल्ली सरकार के संस्थानों के अलावा अन्य कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए भी यह सुविधा सुलभ कराई जाएगी. इसके लिए उन सभी कॉलेजों का सर्वे कराया जाएगा जहां हॉस्टल निर्माण के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है.

पीपीपी मॉडल पर होगा निर्माण, रखरखाव पर विशेष जोर

इन छात्रावासों के निर्माण में गति लाने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इन्हें पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के आधार पर भी तैयार किया जाएगा. इससे न केवल निर्माण कार्य तेजी से पूरा होगा, बल्कि हॉस्टलों का बेहतर रखरखाव और विद्यार्थियों को उच्च स्तर की आधुनिक सुविधाएं मिलना भी सुनिश्चित किया जा सकेगा. सरकार केवल कंक्रीट की इमारतें खड़ी करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वहां विद्यार्थियों की सुरक्षा, साफ-सफाई, मेस की गुणवत्ता और अन्य बुनियादी जरूरतों का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा.

स्वास्थ्य विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग समेत कई संबंधित विभागों को इस योजना से जोड़ा गया है. अंबेडकर विश्वविद्यालय, धीरपुर, जी.बी. पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, इंदिरा गांधी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज और दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जैसे प्रमुख संस्थानों में पहले से ही हॉस्टल निर्माण का काम या तो चल रहा है या फिर प्रस्तावित है.

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार ऐसे सुरक्षित और पारिवारिक माहौल वाले हॉस्टल विकसित करना चाहती है जहां माता-पिता बिना किसी संकोच के अपने बच्चों को भेज सकें. उन्होंने कहा कि दिल्ली आने वाला हर विद्यार्थी केवल एक छात्र नहीं, बल्कि अपने परिवार की उम्मीद और भविष्य का सपना होता है. ऐसे में विद्यार्थियों को कमरे के किराए, खानपान और सुरक्षा की चिंता से मुक्त करना सरकार का नैतिक दायित्व है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक समेत कई पर लगाए बंधक बनाकर मारपीट के आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस
    Next Article ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अंतिम चरण में, VDC फीडबैक में 41% बढ़ोतरी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब उद्योग को मिलेगी रफ्तार, सरकार लीज पर लेगी मालगाड़ियां

    पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और उद्यमियों का माल समय पर अपने गंतव्यों तक पहुंचाने के मद्देनजर सरकार…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    ना कैश, ना फरमाइश: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

    स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह…

    12 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CM धामी का संदेश, गिनाईं उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियां

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर बलिदानियों, वीर-वीरांगनाओं और…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अब फाइलों में नहीं अटकेगा विकास, सीएम योगी हर महीने करेंगे बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा

    उत्तर प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास को और गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली में छात्रों के लिए PPP मॉडल पर बनेंगे हॉस्टल, किराए और सुरक्षा की चिंता से मिलेगी राहत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password