jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘मैं योद्धा हूँ, लड़ता रहूँगा’: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बड़ा बयान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘मैं योद्धा हूँ, लड़ता रहूँगा’: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बड़ा बयान
पंजाबराज्य

‘मैं योद्धा हूँ, लड़ता रहूँगा’: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बड़ा बयान

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 2, 2026 9:32 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के बाद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी की अंदरूनी खींचतान पर खुलकर अपनी बात रखी है। वड़िंग ने स्वीकार किया कि कांग्रेस में गुटबाजी और नेताओं के बीच आपसी खींचतान का पार्टी को नुकसान हुआ। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया कि वह राजनीतिक संघर्ष से पीछे हटने वाले नहीं हैं।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उन्होंने खुद को ‘योद्धा’ बताते हुए कहा कि वह अपना लक्ष्य हासिल करने तक लड़ते रहेंगे। वड़िंग ने कहा कि किसी भी परिवार या राजनीतिक पार्टी में आपसी खींचतान होती है तो उसका नुकसान होता है। पंजाब कांग्रेस में भी ऐसा हुआ और इसका असर पार्टी पर पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी नेता से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन संभव है कि कुछ लोगों को उनसे परेशानी हो। उन्होंने कहा-

शायद उन्हें मुझसे कुछ समस्या है। क्यों है, मुझे नहीं पता।

गुटबाजी से लोगों में पैदा हुई चिंता’

वड़िंग ने माना कि जब कांग्रेस के नेता आपस में ही लड़ते दिखाई देते हैं तो इसका सीधा असर जनता और पार्टी के समर्थकों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब उस स्थिति में पहुंच चुकी थी जहां वह सरकार बनाने की स्थिति में दिखाई दे रही थी, लेकिन आपसी खींचतान ने लोगों के बीच चिंता पैदा की।

उन्होंने पुराने विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के बावजूद कांग्रेस 200 लोगों को भी प्रदर्शन के लिए नहीं जुटा पाती थी। उस समय नवजोत सिंह सिद्धू और प्रताप सिंह बाजवा जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। वड़िंग ने कहा कि बाद में पार्टी ने काफी संघर्ष किया और मजबूत स्थिति तक पहुंची, लेकिन अंदरूनी विवादों ने फिर नुकसान किया।

मनप्रीत से लेकर बिट्टू तक मुकाबलों का जिक्र

अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए वड़िंग ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में कई कठिन चुनावी मुकाबले लड़े हैं। उन्होंने अपना पहला चुनाव मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ उस सीट से लड़ा, जिसे उनके मुताबिक कांग्रेस पहले कभी नहीं जीत सकी थी।

बाद में उन्होंने मनप्रीत बादल को चुनाव में हराया। इसके बाद हरसिमरत कौर बादल और रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ भी चुनाव लड़ने का जिक्र किया। मालवा की 69 विधानसभा सीटों का हवाला देते हुए वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लहर के बावजूद वह उन गिने-चुने कांग्रेस उम्मीदवारों में शामिल थे, जिन्होंने चुनाव जीता।

हार कभी स्वीकार नहीं की

वड़िंग ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में कभी हार स्वीकार नहीं की और आगे भी नहीं करेंगे। आज नहीं तो कल, कोई मुझे रोक नहीं सकता। उन्होंने माना कि लगातार आने वाली बाधाओं से निराशा होती है, लेकिन उन्हें पता है कि मुश्किलों से कैसे पार पाया जाता है। राहुल गांधी के प्रति आभार जताते हुए वड़िंग ने कहा कि वह उनके ऋणी हैं। राहुल गांधी की संघर्ष जारी रखने की सीख का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा-

बहुत से लोग हमें रोकने की कोशिश करेंगे, लेकिन हम उस तूफान से निकलकर अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे। वड़िंग ने अंत में कहा, “मैं एक योद्धा हूं और योद्धा बना रहूंगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी, उसे उन्होंने पूरी तरह निभाया है और आगे भी जिम्मेदारी मिलने पर उसी तरह काम करते रहेंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article रोहिणी में MCD की ‘अनोखी’ कार्रवाई: जर्जर मकान के बाहर खींची ‘लक्ष्मण रेखा’, दीवार पर लिखा— ‘नहीं माने तो यमराज तैयार हैं’
    Next Article हरियाणा के 12 हजार गेस्ट टीचरों के लिए बड़ी राहत: शिक्षा मंत्री ढांडा ने दिए नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में नो डिस्प्ले मीटर बने बिजली चोरी का नया हथियार, 3 महीने में 350 मामले पकड़े

    गाजियाबाद। जिले में नो डिस्प्ले मीटर बिजली चोरी का नया जरिया बनते जा रहे हैं। विद्युत निगम के अनुसार पिछले तीन…

    2 Min Read
    स्टार्टअप
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखण्ड: स्टार्टअप इकोसिस्टम में राष्ट्रीय स्तर पर ‘लीडर’ का सम्मान

    देहरादून। उत्तराखण्ड ने स्टार्टअप के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    जसोला नाले में गिरे बच्चे का चौथे दिन मिला शव, 4 दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन

    नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जसोला इलाके में नाले में गिरे बच्चे की चौथे दिन तलाश पूरी हुई। 22 अगस्त की…

    3 Min Read
    मुख्यमंत्री
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रेरित किया, स्वामी विवेकानंद को अर्पित किया श्रद्धासुमन

    देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित स्वदेशी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘मैं योद्धा हूँ, लड़ता रहूँगा’: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बड़ा बयान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password