jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘संविधान की कसम खाई थी, इसलिए चलवाई गोली!’, 1990 कारसेवक कांड पर सपा सांसदों के बोल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘संविधान की कसम खाई थी, इसलिए चलवाई गोली!’, 1990 कारसेवक कांड पर सपा सांसदों के बोल
उत्तर प्रदेशराज्य

‘संविधान की कसम खाई थी, इसलिए चलवाई गोली!’, 1990 कारसेवक कांड पर सपा सांसदों के बोल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 10, 2026 6:29 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर यूपी में सियासी भूचाल आ गया है। बीजेपी हमले पर हमले कर रही है, तो इधर समाजवादी पार्टी का खेमा भी फुल एक्टिव है। इस बीच समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे ने एक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। सनातन पांडे ने कहा है कि अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलवाकर मुलायम सिंह यादव ने सही काम किया था। उन्होंने संविधान की रक्षा करने के लिए अयोध्या में गोली चलवाई थी, जहां कोर्ट का स्टे था वहां संघ के लोग कैसे पहुंच गए। उन्होंने कहा कि विवादित स्थल पर कोर्ट ने किसी के आने-जाने पर रोक लगाई थी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

‘संविधान बचाने के लिए गोली चलाने का दिया आदेश’

समाजवादी पार्टी के नेता सनातन पांडे ने कहा कि 35 सालों से यानी 1991 से वे (बीजेपी) मुलायम सिंह यादव की आलोचना करते आ रहे हैं और दावा करते हैं कि उन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाने का आदेश दिया था। उन्होंने जनता को गुमराह करने के लिए इस नैरेटिव का इस्तेमाल किया है। लेकिन मुझे बताइए, उनके अपने शासनकाल में अभी हाल ही में दूसरों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया था? राज्य में किसकी सरकार थी? केंद्र में किसकी सरकार थी? अगर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने भारत के संविधान की रक्षा के लिए गोली चलाने का आदेश दिया था, तो यह बिल्कुल सही कदम था।

‘भारत में हो सकता था गृहयुद्ध’

उन्होंने आगे कहा कि उस समय भारतीय सेना को तैनात किया गया था। मुख्य जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करने की थी कि कोई भी उस विवादित ढांचे, जिसे वो राम मंदिर कहते हैं तक न पहुंच पाए, जिस पर पहले से ही कोर्ट का स्टे (रोक) लगा हुआ था। फिर वे लोग यानी राम भक्त वहां तक कैसे पहुंच गए? इसकी जिम्मेदारी भी केंद्र सरकार और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार स्थानीय प्रशासन की थी। अगर गोली चलाने का आदेश न दिया गया होता, तो वह मस्जिद नष्ट हो सकता था। ऐसी घटना भारत में गृहयुद्ध को जन्म दे सकती थी, ठीक वैसे ही जैसे दूसरे देशों में मंदिरों को नष्ट किए जाने पर हुआ था। इसलिए, भारत के संविधान की रक्षा के लिए ही गोली चलाने का आदेश दिया गया था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सपा का स्वयंभू विद्यानसभा प्रत्याशी भाजपा के मंत्री के सामने नतमस्तक
    Next Article सपा की बनी सरकार तो यूपी में फ्री राशन की लिस्ट में जुड़ेगा ये सामान, अखिलेश ने किया ऐलान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब धंसेगी तो दोबारा बनेगी, जानें ऐसा क्यों बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सड़क बनेगी तो धंसेगी और जब सड़क धंसेगी तो दोबारा बनेगी। रविवार…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    योगी सरकार ने यूपी के 11 शहरों के लिए जारी किया ये आदेश, 20 मार्च की डेडलाइन तय

    उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बढ़ते लू-प्रकोप और उससे होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए योगी सरकार ने…

    3 Min Read
    सूचना विभाग
    उत्तराखंडराज्य

    77वें गणतंत्र दिवस पर सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार हासिल किया प्रथम स्थान

    देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की कवायद तेज, कचरे से ऊर्जा बनाने की परियोजना शुरू

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने और यमुना को पुनर्जीवित करने की दिशा में बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘संविधान की कसम खाई थी, इसलिए चलवाई गोली!’, 1990 कारसेवक कांड पर सपा सांसदों के बोल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password