जैसे-जैसे शहर में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है शहर में नये नए समीकरण बनते और बिगड़ते जा रहे हैं! आज बात हो रही है शहर में हो रहे एक विशाल धार्मिक कार्यक्रम की जिसमें एक समाजसेवी द्वारा राष्ट्र के एक प्रसिद्ध संघी कवि द्वारा अपने-अपने राम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है
सबसे बड़े आश्चर्य की बात तो यह है कि वह समाजसेवी पूरे शहर में अपने आप को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर चुका है वह यह जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है कि समाजवादी पार्टी द्वारा उसे 2027 के चुनाव में प्रत्याशी बनाया जा रहा है और शहर में हो रहा धार्मिक कार्यक्रम भी इस चुनावी कड़ी का एक हिस्सा है
वह स्वयंभु प्रत्याशी इस कथा के माध्यम से शहर में राजनीतिक वर्चस्व स्थापित करना चाहता है लेकिन यह तो समय बतायेगा कि इस कार्यक्रम से उसका राजनीतिक कद बढ़ेगा या सदा के लिए खत्म हो जाएगा
समाजवादी पार्टी का यह स्वयंभु प्रत्याशी अपनी कथा की सफलता को लेकर आखिर में बीजेपी के मंत्रियों की शरण में जा पहुंचा है क्योंकि शहर में दबे स्वर में यह चर्चा है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ को जोड़ने में वह नाकाम रहा है और समाजवादी पार्टी के अंदर दबे स्वर में उसका बहुत विरोध हो रहा है
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तो यहां तक आरोप लगा रहे हैं कि यह व्यक्ति बीजेपी और संघ का ही एक मोहरा है जिसे शहर के एक जनप्रतिनिधि द्वारा समाजवादी पार्टी को कमजोर करने के लिए प्लांट किया गया है
सपा का यह स्वयंभू प्रत्याशी आज भारतीय जनता पार्टी के दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता की शरण में पहुंचा और उनसे कथा को सफल बनाने की अपील की! जैसे ही उसकी यह फोटो सोशल मीडिया पर आई समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के अंदर अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई!
जहां भाजपा के लोग मुस्कुराते हुए नजर आए वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का रोष खुल कर सामने आ गया!
कुछ कार्यकर्ताओं ने तो यहां तक आरोप लगा दिया कि समाजवादी पार्टी का कोषाध्यक्ष जो आंतरिक रूप से भाजपा से हमदर्दी रखता है वही इस घटना का सूत्रधार है समाजवादी पार्टी का वह नेता ही शहर में समाजवादी पार्टी को कमजोर करने में लगा हुआ है
अब यह तो आने वाला समय ही बताया कि अपने-अपने राम कार्यक्रम से इस स्वयंभू प्रत्याशी को भगवान राम आशीर्वाद देंगे या भगवान हनुमान उसकी लंका का दहन करेंगे

