jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: IBA प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती प्रेरणा सिंह से की शिष्टाचार भेंट, औद्योगिक क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को लेकर हुई विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » IBA प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती प्रेरणा सिंह से की शिष्टाचार भेंट, औद्योगिक क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को लेकर हुई विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा
उत्तर प्रदेशराज्य

IBA प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती प्रेरणा सिंह से की शिष्टाचार भेंट, औद्योगिक क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को लेकर हुई विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 30, 2026 4:32 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष श्री अमित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती प्रेरणा सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट लाइट एवं डेकोरेटिव लाइट के क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर IBA की ओर से उन्हें आभार एवं अनुरोध पत्र भी सौंपा गया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री एन. जी. रवि कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं श्रीमती प्रेरणा सिंह के सक्रिय नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। घंटा चौक, सूरजपुर से लेकर एलजी गोलचक्कर तक डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तथा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइट की स्थापना से उद्यमियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

बैठक के दौरान औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। IBA ने सुझाव दिया कि बिसरख गोलचक्कर, चौगानपुर गोलचक्कर, घंटा चौक, सूरजपुर, एलजी गोलचक्कर से होते हुए पी-3 गोलचक्कर तक सभी प्रमुख गोलचक्करों पर डेकोरेटिव लाइटें स्थापित की जाएं। साथ ही सभी औद्योगिक क्षेत्रों के एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट्स पर भी आकर्षक डेकोरेटिव लाइटें लगाई जाएं। इसके अतिरिक्त जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, उन्हें तत्काल चालू कराया जाए तथा जहां अभी भी डार्क ज़ोन हैं, वहां नई स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएं, ताकि संपूर्ण औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्र सुरक्षित, प्रकाशमय एवं आकर्षक बन सके।

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती प्रेरणा सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्राधिकरण इस दिशा में पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर तक वे स्वयं विभिन्न औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी। साथ ही प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइट एवं डेकोरेटिव लाइटों की स्थिति का परीक्षण करेगी तथा जहां भी आवश्यकता होगी, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

IBA ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री एन. जी. रवि कुमार के मार्गदर्शन एवं श्रीमती प्रेरणा सिंह के सक्रिय नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों का विकास और अधिक गति से आगे बढ़ेगा तथा शहर सुरक्षा, स्वच्छता, सौंदर्य एवं आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर IBA अध्यक्ष श्री अमित कुमार उपाध्याय के साथ कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सिमरन खत्री, कार्यकारिणी सदस्य श्री हर्ष तोमर तथा NIET कॉलेज के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. नरेश कुमार भी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की आपातकालीन एम्बुलेंस, ट्रॉमा मरीजों एवं सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए समर्पित ट्रैफिक क्लियरेंस प्रणाली
    Next Article ‘तनाव से शांति की ओर’ पहल के अंतर्गत मनोविकास चैरिटेबल सोसाइटी में भावातीत ध्यान सत्र का आयोजन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    Editorialदिल्ली

    “विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद ट्रस्ट का शुभारंभ — कलराज मिश्र ने किया समाज सेवा, शिक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का आह्वान”

    नई दिल्ली: भूतपूर्व राज्यपाल, राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश, श्री कलराज मिश्र दद्वारा स्थापित विश्व ब्राहमण कल्याण परिषद इस्ट ने औपचारिक…

    5 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026’ के लिए 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी गठित

    चंडीगढ़। श्री अकाल तख्त साहिब के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पंजाब सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में जॉब ट्रेनी डॉक्टरों के लिए राहत: पीजी करने का रास्ता साफ, जॉइनिंग की तारीख से ही मिलेंगे GDO के लाभ

    शिमला: हिमाचल में जॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है. अब इन डॉक्टरों के लिए स्नातकोत्तर (पीजी)…

    6 Min Read
    बजट सत्र
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा का बजट सत्र 20 फरवरी से, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 27 फरवरी को पेश करेंगे बजट

    चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र इस बार जल्दी शुरू होगा। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में तय किया गया कि इस बार विधानसभा…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: IBA प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती प्रेरणा सिंह से की शिष्टाचार भेंट, औद्योगिक क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को लेकर हुई विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password