jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: शिमला में सीएम सुक्खू की दो टूक: ‘सरकार से गलती हो तो न्यायालय ठीक करे, लेकिन नए नियम नहीं बना सकता’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शिमला में सीएम सुक्खू की दो टूक: ‘सरकार से गलती हो तो न्यायालय ठीक करे, लेकिन नए नियम नहीं बना सकता’
राज्यहिमाचल प्रदेश

शिमला में सीएम सुक्खू की दो टूक: ‘सरकार से गलती हो तो न्यायालय ठीक करे, लेकिन नए नियम नहीं बना सकता’

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 12, 2026 8:09 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। शिमला में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और पूर्व मुख्य न्यायाधीशों के साथ मंच साझा करते हुए न्यायपालिका के दायरे को लेकर बड़ी बात कह दी। मुख्यमंत्री हिमाचल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावलिया के सामने हाई कोर्ट के कर्मचारियों और सरकारी स्कूलों के मैदान के इस्तेमाल को लेकर आए फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार से कोई गलती होती है, तो न्यायालय उसे ठीक करता है, लेकिन न्यायालय नए नियम नहीं बना सकता।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 80 साल बाद स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए सरकार को 5 लाख रुपये चुकाने पड़े। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय यानी विधि विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में यह बात कही।

कर्मचारियों को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के कुल खजाने का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशन पर खर्च होता है, जिसे कम करना आज की जरूरत है। कोई भी चुनी हुई सरकार अपने कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभों से वंचित नहीं रखना चाहती। खजाने की स्थिति का ध्यान रखना भी आवश्यक है, लेकिन कई बार अदालतों के ऐसे आदेश आते हैं, जिनसे भर्ती नियमों से जुड़े मामले प्रभावित होते हैं।

भर्ती नियमों को रद्द नहीं किया जाता, लेकिन कई बार भर्ती नियमों से बाहर जाकर भी वित्तीय लाभ देने के फैसले हो जाते हैं, जिससे सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ता है।

ऐसा ही एक मामला वर्ष 2003 का है, जब तत्कालीन सरकार ने फैसला किया था कि अनुबंध कर्मचारियों को वरिष्ठता और इंक्रीमेंट नहीं मिलेंगे। लेकिन करीब 20 साल बाद अदालत ने वित्तीय लाभ देने का फैसला सुनाया, जबकि भर्ती नियमों में ऐसा कोई प्रविधान नहीं था और आज भी नहीं है। ऐसे फैसलों से सरकार के वित्तीय संसाधनों पर दबाव बढ़ता है।

कांगड़ा व मंडी में खुलेंगी नई अदालतें

मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी और कांगड़ा जिला में एनडीपीएस के मामलों के निपटाने के लिए 2 नई अदालतें खोलने का एलान किया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि यह घोषणा की है।

मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू ने इस मौके पर ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी और नशीली दवाओं के दुरुपयोग की बढ़ती चुनौती से निपटने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने घोषणा की कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामलों को देखने के लिए कांगड़ा और मंडी में दो नई अदालतें बनाई जाएंगी, जिससे ड्रग्स से जुड़े अपराधों के खिलाफ़ संस्थागत कार्रवाई मज़बूत होगी।

कर्मचारियों को देय वित्तीय लाभों से वंचित नहीं रखना चाहती सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी निर्वाचित सरकार अपने कर्मचारियों को उनके देय वित्तीय लाभों से वंचित नहीं रखना चाहती, लेकिन राज्य सरकार को वित्तीय संसाधनों और राजकोषीय दायित्वों का भी ध्यान रखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जनहित, नियमों और राज्य की वित्तीय स्थिति के बीच संतुलन बनाए रखना शासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में अटका 300 करोड़ रुपये का विकास फंड: पंचायतों द्वारा उपयोगिता प्रमाणपत्र न भेजने से रुकी अगली किस्त
    Next Article अदालती फैसलों और वित्तीय बोझ पर सीएम सुक्खू का बड़ा बयान: बोले- ‘बजट का 70% वेतन-पेंशन में जा रहा, फैसलों से गड़बड़ा रहा संतुलन’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू का बड़ा कदम, विदेशों में सुरक्षित रोजगार के लिए युवाओं को मिलेगी नई सुविधा

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल के युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की पहल की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र…

    2 Min Read
    बिहार

    चिराग पासवान लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव? एलजेपी-आरवी करा रही है सर्वे, खुद चिराग ने क्या कहा?

    चिराग पासवान लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव? एलजेपी-आरवी करा रही है सर्वे, खुद चिराग ने क्या कहा? पटना: बिहार की सियासत…

    3 Min Read
    कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
    उत्तराखंडराज्य

    जसपुर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत

    जसपुर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को जनपद ऊधम सिंह नगर के दौरे के दौरान जसपुर विधानसभा क्षेत्र के…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ पहल, हर तिमाही पात्र परिवारों को मिलेगी राशन किट

    पंजाब सरकार ने कमजोर परिवारों के लिए पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपनी जारी राशन किट वितरण मुहिम…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: शिमला में सीएम सुक्खू की दो टूक: ‘सरकार से गलती हो तो न्यायालय ठीक करे, लेकिन नए नियम नहीं बना सकता’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password