jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में अटका 300 करोड़ रुपये का विकास फंड: पंचायतों द्वारा उपयोगिता प्रमाणपत्र न भेजने से रुकी अगली किस्त
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में अटका 300 करोड़ रुपये का विकास फंड: पंचायतों द्वारा उपयोगिता प्रमाणपत्र न भेजने से रुकी अगली किस्त
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अटका 300 करोड़ रुपये का विकास फंड: पंचायतों द्वारा उपयोगिता प्रमाणपत्र न भेजने से रुकी अगली किस्त

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 12, 2026 8:06 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

 शिमला। हिमाचल प्रदेश की पंचायतों में विकास कार्यों पर खर्च हुई रकम का हिसाब केंद्र सरकार तक पहुंचाने की रफ्तार सुस्त होने से अटक गया है। 15वें वित्तायोग के तहत करवाए करीब 300 करोड़ रुपये के कार्यों के उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं करवाए गए हैं। केंद्र सरकार ने पंचायतों से इन कार्यों का रिकॉर्ड मांगा है और वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान खर्च की राशि का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने को कहा है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इतनी बड़ी राशि के कार्यों के उपयोगिता प्रमाणपत्र लंबित होने से पंचायतों के वित्तीय प्रबंधन, निगरानी और जवाबदेही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उपयोगिता प्रमाणपत्र नहीं हुए

पंचायतों में बीते वित्तीय वर्ष के विकास कार्यों को करवाने में देरी के कारण उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं हो सके। प्रदेश में नए पंचायत प्रतिनिधियों के चुनाव में लगे समय के कारण यह देरी हुई है। उपयोगिता प्रमाणपत्र इस बात का आधिकारिक दस्तावेज होता है कि किसी योजना के तहत जारी धनराशि निर्धारित उद्देश्य के लिए इस्तेमाल की है। इसके साथ कार्यों का विवरण, खर्च का हिसाब और संबंधित रिकार्ड महत्वपूर्ण होता है।

बिलों सहित जमा करवाने के निर्देश

पंचायतों को उपयोगिता प्रमाणपत्र बिलों सहित जमा करने के निर्देश दिए हैं। 15वें वित्त आयोग के अनुदान का बड़ा हिस्सा पेयजल, स्वच्छता, वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण जैसी बुनियादी सेवाओं के लिए निर्धारित था, जबकि शेष राशि पंचायतों की स्थानीय जरूरतों पर खर्च की जा सकती थी।

अगली किस्तों की प्रक्रिया पर पड़ेगा असर

वित्तायोग के अनुदान निर्धारित शर्तों और वित्तीय नियमों के तहत जारी होते हैं। यदि पुराने अनुदान के उपयोग और खर्च का रिकार्ड अधूरा रहता है तो अगली किस्तों की प्रक्रिया में अड़चन आती है। ऐसे में अगली किस्त भी नहीं मिली है। उपयोगिता प्रमाणपत्र लंबित होने से हर मामले में धनराशि स्वतः रुकना तय नहीं है। इसका वास्तविक प्रभाव संबंधित अनुदान की शर्तों और केंद्र की कार्रवाई पर निर्भर करेगा।

पुराने वित्तीय वर्ष के 300 करोड़ रुपये के कार्यों के उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा करवाने को हैं। इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।
-सी पाल रासु, सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article CEC के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन आज, सीएम सुक्खू और कई नेता शिमला से रवाना
    Next Article शिमला में सीएम सुक्खू की दो टूक: ‘सरकार से गलती हो तो न्यायालय ठीक करे, लेकिन नए नियम नहीं बना सकता’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू सरकार का बड़ा स्वास्थ्य कदम: ‘सुरक्षित अन्न-निरोगी जन अभियान’ के तहत हिमाचल न्यूट्रिशन पॉलिसी लागू, 10 साल में कुपोषण घटाने का लक्ष्य

    शिमला। हिमाचल में कुपोषण, अनीमिया और बदलती जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार ने पोषण को…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    टेंट-बैंक्वेट कारोबारियों का महाधिवेशन, केंद्र-प्रदेश सरकार से राहत की मांग

    टेंट-बैंक्वेट कारोबारियों ने सरकार से मांगा उद्योग का दर्जा, GST में राहत समेत 11 मांगें उठाईं ग्रेटर नोएडा। टेंट, बैंक्वेट…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हरेला पर खनन विभाग की अनूठी पहल, 22 हेक्टेयर में विकसित होगा ‘संजीवनी वन’

    काशीपुर। उत्तराखंड भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर शुक्रवार को अनूठी पहल करते हुए तराई पश्चिमी…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    बीमार मां से मिलने के लिए हवारा को पैरोल की मांग, सीएम मान ने राज्यपाल से की मुलाकात

    चंडीगढ़। जगतार सिंह हवारा को बीमार मां की देखभाल के लिए पैरोल दिए जाने का को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में अटका 300 करोड़ रुपये का विकास फंड: पंचायतों द्वारा उपयोगिता प्रमाणपत्र न भेजने से रुकी अगली किस्त
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password