jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो बहू भी नहीं लड़ सकेगी चुनाव, हिमाचल सरकार ने कसा शिकंजा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो बहू भी नहीं लड़ सकेगी चुनाव, हिमाचल सरकार ने कसा शिकंजा
राज्यहिमाचल प्रदेश

सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो बहू भी नहीं लड़ सकेगी चुनाव, हिमाचल सरकार ने कसा शिकंजा

News Desk
Last updated: September 2, 2026 8:29 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे और सरकारी जमीनों पर कुंडली मारकर बैठे अतिक्रमणकारियों को राज्य सरकार ने करारा झटका दिया है। अब अगर परिवार के किसी सदस्य ने सरकारी या शामलात जमीन पर अवैध कब्जा किया है, तो उनकी ‘बहू’ (पुत्र-वधू) भी चुनावी मैदान में नहीं उतर सकेगी। बीते पंचायत चुनावों में कई अवैध कब्जाधारियों ने कानून की इसी तकनीकी खामी का जमकर फायदा उठाया।

Contents
6 साल तक चुनाव लड़ने पर रहेगा प्रतिबंधAbout The AuthorNews Desk

खुद अयोग्य घोषित होने पर नेताओं ने अपनी बहुओं को डमी कैंडिडेट बनाकर पंचायत प्रधान, बीडीसी या जिला परिषद के चुनावी अखाड़े में उतार दिया। चूंकि बहू भी उसी परिवार का हिस्सा होने के नाते अतिक्रमण की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभार्थी (हिताधिकारी) होती है, इसलिए सरकार ने अब इस खामी को हमेशा के लिए दूर कर दिया है।

विधानसभा में संशोधन विधेयक पेश

विधानसभा के मानसून सत्र में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026 पेश कर कब्जाधारियों के उस स्मार्ट गेम पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

कानून की खामी का उठाया जा रहा था फायदा

दरअसल, पुराने पंचायती राज कानून (1994) में अतिक्रमणकारी के परिवार की परिभाषा में दादा, दादी, माता-पिता, पति-पत्नी, बेटा और अविवाहित बेटी ही शामिल थे। इस सूची में ‘पुत्र-वधू’ (बहू) का जिक्र नहीं था। सरकार ने 6 मई, 2026 को इस संबंध में एक अध्यादेश जारी किया था। अब विधानसभा में यह विधेयक उसी अध्यादेश की जगह लेगा। इसलिए यह नया कानून 6 मई 2026 से ही लागू माना जाएगा।

highlights

Toggle
    • 6 साल तक चुनाव लड़ने पर रहेगा प्रतिबंध
  • About The Author
    • News Desk

6 साल तक चुनाव लड़ने पर रहेगा प्रतिबंध

नए संशोधन के तहत, अतिक्रमणकारी की परिभाषा (हिताधिकारी) का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब यदि उम्मीदवार या उसके परिवार के सदस्यों (जिसमें बहू भी शामिल है) में से कोई भी भूमि अतिक्रमण का दोषी पाया जाता है, तो कब्जा छोड़ने या बेदखल किए जाने की तारीख से लेकर 6 साल तक वह चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह अयोग्य रहेगा।

इन मामलों में भी रद हो जाएगी उम्मीदवारी

अधिनियम की धारा 122 के तहत, जमीन पर कब्जे के अलावा इन सख्त नियमों के तहत भी उम्मीदवार अयोग्य माने जाएंगे। नशे का कारोबार करने वाला एनडीपीएस एक्ट (स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम) के तहत अगर सक्षम अदालत में आरोप विचाराधीन हैं। पंचायत, समिति या जिला परिषद का कोई भी टैक्स, शुल्क या बकाया राशि लंबित होने पर।

पंचायत या सरकारी उपक्रमों में किसी भी प्रकार (रेगुलर, पार्ट-टाइम, दिहाड़ी या ठेके) की नौकरी करने पर। नामांकन पत्र में कोई झूठी जानकारी या गलत घोषणा देने पर। चुनावी अपराध, भ्रष्ट आचरण या नैतिक पतन के मामलों में दोषी ठहराए जाने पर (सजा के 6 साल तक)।

अयोग्यता पर कौन करेगा फैसला?

नए विधेयक के अनुसार, अगर किसी उम्मीदवार की अयोग्यता को लेकर कोई शिकायत या सवाल उठता है, तो संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग की सलाह से राज्य सरकार द्वारा अधिकृत अधिकारी इस पर फैसला लेगा।

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, बदरी-केदार में श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
    Next Article सुक्खू सरकार ने पेश किया GST संशोधन विधेयक, कारोबारियों के लिए बदलेंगे टैक्स के नियम
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    IIA नोएडा चैप्टर के चेयरमैन पद पर श्री नवीन गुप्ता की लगातार दूसरी बार नियुक्ति, MSME सेक्टर को मिलेगा मज़बूत नेतृत्व

    IIA नोएडा चैप्टर के चेयरमैन पद पर श्री नवीन गुप्ता की लगातार दूसरी बार नियुक्ति, MSME सेक्टर को मिलेगा मज़बूत…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    अमित शाह ने हरिद्वार में गायत्री परिवार की शताब्दी समारोह में मानव कल्याण का संदेश दिया

    हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष समारोह…

    3 Min Read
    वन डिस्ट्रिक्ट-वन वेटलैंड
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ODOP की तर्ज पर अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन वेटलैंड’ की तैयारी, यूपी के हर जिले में संरक्षित होगी एक प्रमुख आर्द्रभूमि

    लखनऊ में प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने की तैयारी में है। अपनी चर्चित योजनाओं वन डिस्ट्रिक्ट वन…

    5 Min Read
    PRAGATI
    राज्यहरियाणा

    PRAGATI से हरियाणा में कनेक्टिविटी, ऊर्जा, औद्योगिक और स्वास्थ्य अवसंरचना मजबूत

    चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भारत सरकार के प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म PRAGATI (प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) की…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो बहू भी नहीं लड़ सकेगी चुनाव, हिमाचल सरकार ने कसा शिकंजा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password