jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब विधानसभा में गरमाया खनन का मुद्दा, बाजवा के आरोपों पर सदन में हंगामा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब विधानसभा में गरमाया खनन का मुद्दा, बाजवा के आरोपों पर सदन में हंगामा
पंजाबराज्य

पंजाब विधानसभा में गरमाया खनन का मुद्दा, बाजवा के आरोपों पर सदन में हंगामा

News Desk
Last updated: August 8, 2026 11:22 am
News Desk
Share
SHARE

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। स्पीकर ने कहा कि कई जगह जमीन का कोई रिकॉर्ड नहीं है। ये पंचायत के नाम भी नहीं लेकिन लोग इन जमीनों पर खेती कर रहे हैं। ऐसे में उसे उन लोगों के नाम किया जाना चाहिए जो खेती कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस पर सरकार विचार करेगी।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सड़कों का मामला काफी विधायकों ने उठाया है। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि बारिश में सड़कों का कम बंद होता है। फिर ठंड में भी बंद हो जाता है। सितंबर, अक्तूबर और दिसंबर तक काम हो सकता है। विभाग को काफी ध्यान से देखना पड़ता है ताकि सड़कों को सही रूप से पूरा किया जाए। मैटिरियल में कोई कमी सरकार नहीं रखेगी, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह ने कहा कि गांवों में जमीनों के तकसीम की दिक्कत है। बैंक ने एक लोन लिया तो उसकी तकसीम नहीं की जाती। एक एसओपी जारी की जानी चाहिए ताकि किसी भी परेशानी का सामना करना न पड़े। विधायक परगट सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में बोलने की आजादी है। पंजाब में विरोधियों की आवाज पर पाबंदी लगाई जाती है। यह पंजाब सरकार कर रही है, यह भी गलत है। छोटे होटलों में वेरिफिकेशन नहीं होती। ड्रग्स का धंधा होता है। इस तरफ भी सरकार को ध्यान देना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जल स्रोत मंत्री ने कहा था कि कहीं भी खनन नहीं हो रहा है। मैंने कहा था कि कमेटी बनाई जाए लेकिन मेरी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। एनजीटी ने खनन को लेकर आदेश जारी किए, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बाजवा ने कहा कि पठानकोट में सबसे अधिक खनन हो रहा है। बीडीपीओ को एक मंत्री ने अपने एरिया में लगाने की मांग की। इसके बाद तीन दिन के अंदर उसे प्रमोट कर दिया गया। इसी अधिकारी ने मंत्री के कहने पर 92 एकड़ मिनरल से भरपूर जमीन कौड़ियों के भाव के व्यक्ति को दे दी। उसके बाद वो रिटायर हो गया। मैंने राज्यपाल को भी इसे लेकर पत्र लिखा है। बाजवा के बात रखने को लेकर विरोध किया गया। इसके बाद कांग्रेसी विधायक भी सदन के बीचों बीच आ गए और उन्होंने विरोध जताया।

बाजवा ने कहा कि ईडी ने छापा मारा है। मंत्री के दो खास लोगों को गिरफ्तार किया है। दो क्रशर के खिलाफ ईडी ने कहा कि अवैध रूप से खनन करके मैटिरियल बेचा गया। इसमें मंत्री का रोल भी बताया गया साथ ही कहा गया कि इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ। रात के समय भी ऐसी गतिविधियां सामने आई है। हाई कोर्ट ने एक मामले में कहा है कि रावी के पास खनन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। ये स्मगलरों और एंटी नेशनल गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।

विधायक मनप्रीत अयाली ने कहा कि मुलाजिमों का डीए नहीं मिला है। कोर्ट ने 15 हजार करोड़ जारी करने की मांग की है। सरकार से हमारी मांग है कि इसे तुरंत जारी किया जाए। सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम का वादा किया था लेकिन अभी तक उसे लागू नहीं किया गया। इसी तरह शिक्षकों को भी पक्का नहीं किया गया, उस बारे में भी स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।

विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि गोदामों में स्पेस नहीं है और फिर से धान की फसल मंडियों में रुकेगी। इस तरफ ध्यान देना चाहिए। फसल खराब होने का भी डर रहेगा। केंद्र से अपील करके अतिरिक्त गाड़ियां चलाई जानी चाहिए।

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि डेराबस्सी के 100 गांवों को नहरी पानी दिया जाना चाहिए। उनके हलकों में बड़ी समस्या है जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक अमनशेर सिंह कलसी ने कहा कि एसआईआर के नाम पर लाखों वोट काटे जा रहे हैं। एक भाजपा नेता की वीडियो आई जिसमें कहा गया कि 20-20 हजार वोट कटवाकर विधायक बनो। ऐसे वीडियो जारी कर रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात क्या है।

एनआरआई मंत्री रवजोत ने कहा कि कनाडा में 1500 अंतरराष्ट्रीय छात्र धरने पर बैठे हैं। कनाडा की तरफ से पोस्ट ग्रेजुएट वर्किंग परमिट नहीं दिया गया है। केंद्र सरकार से मांग है कि छात्रों को न्याय दिलाया जाए।  सभी आवेदनों की समीक्षा की जानी चाहिए। फेडरल कोर्ट में लीगल लड़ाई लड़नी पड़ेगी और इसके लिए पंजाब सरकार हर संभव मदद प्रदान करेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article NEET-UG पेपर लीक में NTA के 3 विशेषज्ञ घेरे में, 85% तक सवालों के मिलान का दावा
    Next Article पंजाब में डीए को लेकर सियासी संग्राम, राजा वड़िंग ने मान सरकार को घेरा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    दिल्लीराज्य

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में डिजिटल नेटवर्क सक्रिय, टेलीग्राम-व्हाट्सएप से जुट रही भीड़

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जो भीड़ दिख रही है, उसमें लोग अपने आप ही नहीं आ रहे, बल्कि उन्हें यहां तक…

    6 Min Read
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड पंचायत चुनाव के चलते 24 और 28 जुलाई को बंद रहेगी भारत-नेपाल सीमा

    उत्तराखंड पंचायत चुनाव के चलते 24 और 28 जुलाई को बंद रहेगी भारत-नेपाल सीमा देहरादून/नेपाल बॉर्डर – उत्तराखंड में होने…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    BJP की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल खाली हाथ, अब केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से उम्मीद

    शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी राष्ट्रीय टीम घोषित कर दी है। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिमाचल प्रदेश…

    3 Min Read
    दिल्ली
    दिल्ली

    दिल्ली में बम धमकी से दहशत: 3 दिन में 10 स्कूलों को उड़ाने की धमकी

    दिल्ली में बम धमकी से दहशत: 3 दिन में 10 स्कूलों को उड़ाने की धमकी, केजरीवाल का बीजेपी पर तीखा…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब विधानसभा में गरमाया खनन का मुद्दा, बाजवा के आरोपों पर सदन में हंगामा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password