नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा के सेक्टर-46 की लेन नंबर-7 में सड़क के बीच गमले रखे जाने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। A-229, ब्लॉक रूब (Black Roob) के आसपास सड़क पर रखे गए गमलों के कारण वाहनों को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क आवागमन के लिए है, लेकिन बीच रास्ते में गमले रखे जाने से मार्ग संकरा हो गया है। खासतौर पर रात के समय वाहन चालकों के लिए यह स्थिति परेशानी का कारण बन सकती है। लोगों का कहना है कि सड़क पर किसी भी तरह की बाधा होने से सामान्य यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग और प्राधिकरण से मामले का संज्ञान लेकर लेन नंबर-7 से सड़क के बीच रखे गमलों को हटवाने की मांग की है, ताकि सेक्टर-46 में आवागमन सुचारु हो सके और वाहन चालकों को राहत मिल सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग को बाधित करने वाली ऐसी व्यवस्थाओं पर संबंधित अधिकारियों को समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए।
नोएडा में सड़क के बीच गमले रखकर रास्ता बाधित, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

Leave a Comment
