jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम योगी ने एक क्लिक से दो लाख परिवारों को ट्रांसफर की पीएम आवास की किस्त; खिले चेहरे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम योगी ने एक क्लिक से दो लाख परिवारों को ट्रांसफर की पीएम आवास की किस्त; खिले चेहरे
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी ने एक क्लिक से दो लाख परिवारों को ट्रांसफर की पीएम आवास की किस्त; खिले चेहरे

Tripty Srivastava
Last updated: January 19, 2026 8:50 am
Tripty Srivastava
Share
पीएम आवास
SHARE

लखनऊ : मौनी अमावस्या पर्व पर प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत प्रदेश के दो लाख से अधिक शहरी लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिये कुल दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंची।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रत्येक लाभार्थी को एक लाख रुपये की पहली किस्त जारी की। कई लाभार्थियों से संवाद कर बधाई दी। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना किसी तय संख्या तक सीमित नहीं है। जब तक देश के हर बेघर व्यक्ति को पक्का घर नहीं मिल जाता, तब तक यह योजना चलती रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह अभियान लक्ष्य पूरा होने तक निरंतर जारी रहेगा।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री खट्टर ने कहा कि पीएम आवास योजना में महिलाओं को विशेषाधिकार रहा है। करीब 93 प्रतिशत महिलाओं को एकल या संयुक्त नाम पर लाभ मिला है। हर व्यक्ति का अपना पक्का मकान का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को एक नई पहचान दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि बीते करीब नौ वर्षों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 62 लाख परिवारों को लाभ मिला है। वर्ष 2017 से 2025 के बीच नगरीय क्षेत्र में 17 लाख 66 हजार आवास उपलब्ध कराए गए। अब दो लाख से अधिक नए लाभार्थियों के जुड़ने से यह संख्या बढ़कर 19 लाख 75 हजार हो गई है। उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार से ही बेहतर सुविधाएं मिलती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान, तीनों मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन एक क्रांति लेकर आया है। लोग अब स्वच्छता से रहने लगे हैं। सरकार ने माफिया को दूर किया और आपने गंदगी को, इससे प्रदेश आगे बढ़ गया। उन्होंने अयोध्या और सोनभद्र के उदाहरण देते हुए बताया कि पीएम आवास से घर बनने के बाद कई लोगों ने अपनी बची हुई पूंजी से रोजगार शुरू किया और आत्मनिर्भर बने।

मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों से प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र भेजने की अपील की। इसके साथ ही नगरीय निकायों को निर्देश दिए कि योजना के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दूसरी और तीसरी किस्त समय से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने स्वागत भाषण में नगरीय क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में दस लाभार्थियों को मंच से पहली किस्त का सहमति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा के राज्यसभा सदस्य संजय सेठ, एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, विधायक नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, जय देवी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। समारोह में लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, हरदोई, उन्नाव समेत अनेक जिलों से सैकड़ों लाभार्थी शामिल हुए।

सेकेंड में लाभार्थियों के खाते में पहुंची रकम

प्रदेश के सभी जिलों के दो लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक धनराशि 56 सेकेंड में पहुंच गई। खाते में रकम पहुंचने का मैसेज मोबाइल फोन पर मिलते ही लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखी। योजना के तहत लाभार्थियों को कुल 2.50 लाख रुपये मिलेंगे। एक लाख रुपये की पहली किस्त मिलने पर आवास निर्माण पर 75 प्रतिशत राशि खर्च करने के बाद दूसरी किस्त में एक लाख रुपये और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

डीबीटी के बाद मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से वाराणसी की माधुरी देवी, अयोध्या की रमावती देवी, अलीगढ़ की पूनम चौधरी, लखीमपुर खीरी के हीरालाल थारू, चित्रकूट की गीता कुशवाहा और गोरखपुर की सुमन देवी से संवाद किया। उन्होंने लाभार्थियों से धनराशि का उपयोग केवल आवास निर्माण में करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी ली कि वे अन्य कौन-कौन सी सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। मंच पर उन्होंने लखनऊ की आशा, स्नेह तिवारी, नीरा, हसीबुल, उन्नाव की पिंकी राठौर, सीतापुर की माया देवी, रायबरेली की गीता पाल, हरदोई की रामबेटी, लखीमपुर खीरी की राम सहेली को सहमति पत्र दिए।

इन जिलों को सबसे अधिक लाभ

गाजियाबाद के 8,937, बदायूं के 4,521, बिजनौर के 5,581, बरेली के 8,693, अलीगढ़ के 5,382, आगरा के 3,828, फर्रुखाबाद के 3,236, बुलंदशहर के 3,567, देवरिया के 4,142, अयोध्या के 4,697, गोरखपुर के 7,142, कुशीनगर के 6,231, लखीमपुर खीरी के 5,100, लखनऊ के 8,568, महाराजगंज के 4,053, मथुरा के 4,366, मऊ के 3,494, मिर्जापुर के 2,027, मुरादाबाद के 3,827, प्रतापगढ़ के 7,214, प्रयागराज के 5,023, उन्नाव के 3,140 व वाराणसी के 3,294 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त की धनराशि पहुंची।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सीएम योगी सीएम योगी ने अभिभावक की तरह समझाया पैसे का उपयोग, कहा- बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देना
Next Article पीठासीन लखनऊ में भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन आज से, यूपी विधानमंडल मेजबान, क्या होगा खास जानिए?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम: दिल्ली और गुरुग्राम में झमाझम बारिश से राहत

दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम: दिल्ली और गुरुग्राम में झमाझम बारिश से राहत Updated: 22 जुलाई 2025  अचानक बदला मौसम,…

2 Min Read
Ambuj Hotel
उत्तर प्रदेश

Ambuj Hotel द्वारा ₹8 करोड़ की पेमेंट धोखाधड़ी का आरोप – IRCTC वेंडरों का फूटा गुस्सा

Ambuj Hotel द्वारा ₹8 करोड़ की पेमेंट धोखाधड़ी का आरोप – IRCTC वेंडरों का फूटा गुस्सा 📅 तारीख: 1 जुलाई…

3 Min Read
स्टार्टअप इंडिया
उत्तर प्रदेशराज्य

स्टार्टअप इंडिया के 10 साल : उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था का नया दौर लैब सुविधा, मेंटरशिप, टेस्टिंग और नेटवर्किंग…

3 Min Read
उत्तर प्रदेश

बसपा में आकाश आनंद बने फिर से नेशनल कोआर्डिनेटर ! मायावती का बड़ा सियासी दांव

बसपा में आकाश आनंद बने फिर से नेशनल कोआर्डिनेटर ! मायावती का बड़ा सियासी दांव बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: सीएम योगी ने एक क्लिक से दो लाख परिवारों को ट्रांसफर की पीएम आवास की किस्त; खिले चेहरे
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password