jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में कारोबार आसान बनाने की पहल, 28 में से 21 सुधारों को मिली मंजूरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में कारोबार आसान बनाने की पहल, 28 में से 21 सुधारों को मिली मंजूरी
राज्यहरियाणा

हरियाणा में कारोबार आसान बनाने की पहल, 28 में से 21 सुधारों को मिली मंजूरी

News Desk
Last updated: July 21, 2026 9:41 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने उद्योगों और निवेशकों के लिए कारोबारी माहौल को और अधिक सरल, पारदर्शी तथा निवेशक-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ी प्रगति की है। केंद्र सरकार के अनुपालन में कमी (कंप्लायंस रिडक्शन) और डी-रेग्यूलेशन अभियान के तहत राज्य ने 28 प्राथमिकता वाले सुधारों में से 21 को मंजूरी दे दी है। इस उपलब्धि के साथ हरियाणा इस अभियान में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिए कि शेष सुधारों को निर्धारित समय-सीमा में लागू किया जाए और उनकी प्रगति से जुड़े दस्तावेज समय पर एमआइएस पोर्टल पर अपलोड किए जाएं, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की उपलब्धियां सही ढंग से दर्ज हो सकें।

मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा नियामक ढांचा विकसित करना है, जो पारदर्शी, तकनीक आधारित और उद्योगों के लिए अनुकूल हो। इससे निवेश आकर्षित होगा, उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश में कारोबार करने की सुगमता (ईज आफ डूइंग बिजनेस) और बेहतर होगी।

निरीक्षण व्यवस्था को अधिक सुगम बनाना शामिल

बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार के डी-रेग्यूलेशन सेल ने पहले ही छह प्रमुख सुधारों को मंजूरी दे दी है। इनमें बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल बनाना, दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के नियमों में उदारीकरण, सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से समयबद्ध सेवाएं, हरियाणा सेवा का अधिकार व्यवस्था में आटो-अपील प्रणाली, पर्यावरणीय स्वीकृति प्रक्रिया में सुधार तथा एमएसएमइ के लिए निरीक्षण व्यवस्था को अधिक सुगम बनाना शामिल है।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि 15 अन्य सुधारों पर तेजी से काम चल रहा है। इनमें भूमि उपयोग नियमों का उदारीकरण, भवन निर्माण स्वीकृति प्रक्रिया का सरलीकरण, औद्योगिक प्लाट प्रबंधन में लचीलापन, वैश्विक मानकों के अनुरूप अग्नि सुरक्षा नियम, स्वास्थ्य क्षेत्र में लाइसेंस प्रक्रिया को आसान बनाना और राज्य के कानूनों व नियमों का डिजिटलीकरण प्रमुख हैं।

तीन साल तक छूट देने का प्रावधान

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि हरियाणा राइट टू बिजनेस विधेयक-2026 का मसौदा तैयार कर लिया गया है। प्रस्तावित कानून के तहत पात्र विनिर्माण एमएसएमइ इकाइयों को स्व-घोषणा के आधार पर सैद्धांतिक स्वीकृति प्रमाण-पत्र मिलेगा और उन्हें सरकारी निरीक्षण से तीन वर्ष तक की छूट देने का प्रविधान किया जाएगा। साथ ही हरियाणा एंटरप्राइजेज प्रमोशन सेंटर (एचइपीसी) को राज्य स्तरीय नोडल एजेंसी बनाकर सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से समयबद्ध अनुमोदन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्रों से बाहर प्रदेश के लगभग 70 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में कृषि भूमि को गैर-कृषि उपयोग में बदलने के लिए सीएलयू की आवश्यकता नहीं है। वहीं नियंत्रित क्षेत्रों में भी बिना मानवीय हस्तक्षेप के सिस्टम जनरेटेड सीएलयू स्वीकृति की व्यवस्था विकसित की जा रही है।

इसके अलावा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा अधिनियम-2022 में संशोधन कर जोखिम आधारित अग्नि सुरक्षा मानकों को वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं के अनुरूप लागू करने की प्रक्रिया भी जारी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा में अफसरों की बैठकें होंगी स्मार्ट, आईएएस अधिकारियों को भेजी गई नई गाइडलाइन
    Next Article प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में बाढ़ प्रबंधन पर सरकार की नजर, अधिकारियों की छुट्टियों पर भी सख्ती

    चंडीगढ़: पहाड़ी क्षेत्रों और हरियाणा के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के बीच संभावित बाढ़ और जलभराव के…

    2 Min Read
    हरियाणा

    Vinesh Phogat 4 Crore Prize Money: सरकारी नौकरी छोड़, 4 करोड़ के कैश प्राइज पर रखा हाथ

    पेरिस ओलंपिक्स 2024 के समय सुर्खियों में आईं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पर बड़ा खुलासा हुआ है. ओलंपिक्स से डिसक्वालीफिकेशन…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार का बड़ा कदम: बेअदबी कानून में बदलाव पर कैबिनेट की मंजूरी, एजी से मांगी कानूनी राय

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में बेअदबी संबंधी कानून में संशोधन पर चर्चा करने जा रही है। यह…

    6 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    शिमला में सरदार पटेल पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, उपराष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

     शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला में 10 से 12 जुलाई तक सरदार पटेल की दृष्टि एकीकरण, एकात्मता और संघवाद विषय…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा में कारोबार आसान बनाने की पहल, 28 में से 21 सुधारों को मिली मंजूरी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password