jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नाबार्ड योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, तीन दिन में प्रस्ताव अपलोड करें विभाग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नाबार्ड योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, तीन दिन में प्रस्ताव अपलोड करें विभाग
उत्तराखंडराज्य

नाबार्ड योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, तीन दिन में प्रस्ताव अपलोड करें विभाग

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 7, 2026 7:48 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) के तहत अधिक से अधिक परियोजनाएं शामिल करने और प्राथमिक क्षेत्र के विकास को गति देने पर जोर दिया गया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने प्रस्ताव अगले तीन दिनों के भीतर पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही, गतिमान परियोजनाओं की प्रतिपूर्ति के प्रस्ताव भी शीघ्र भेजे जाएं ताकि समय पर धनराशि जारी की जा सके। उन्होंने धीमी गति से चल रही परियोजनाओं पर चिंता जताते हुए विभागीय सचिवों को साप्ताहिक समीक्षा कर लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए।
बैठक में कृषि एवं उद्यान क्षेत्र के लिए क्लस्टर आधारित बड़े प्रोजेक्ट तैयार करने पर जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि कोल्ड चेन, परिवहन और अन्य आधारभूत सुविधाओं को एकीकृत योजना के तहत विकसित किया जाए ताकि किसानों को अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने नाबार्ड से तकनीकी सहयोग देने का भी अनुरोध किया, जिस पर नाबार्ड ने शीघ्र विशेषज्ञ टीम तैनात करने का आश्वासन दिया।
मुख्य सचिव ने उद्यान विभाग को पॉलीहाउस परियोजना की नियमित समीक्षा कर जल्द पूरा करने तथा पशुपालन विभाग को सभी जनपदों में बड़े पशु चिकित्सालय स्थापित कर दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के प्रमाण-पत्र और रिपोर्ट जल्द नाबार्ड को उपलब्ध कराने को कहा।
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावों का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 500 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव शासन को प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 271 करोड़ रुपये के प्रस्ताव नाबार्ड को भेजे जा चुके हैं और 210 करोड़ रुपये की डीपीआर भी नाबार्ड को उपलब्ध करा दी गई है।
बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव दिलीप जावलकर सहित नाबार्ड के सीजीएम पंकज यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बद्रीनाथ दान प्रकरण की स्वतंत्र जांच हो, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
    Next Article उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, 140 ई-बसें जल्द
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बिहार

    तेज प्रताप यादव–ऐश्वर्या राय तलाक मामला: अगली सुनवाई 21 जून को पटना में निर्धारित

    तेज प्रताप यादव–ऐश्वर्या राय तलाक मामला: अगली सुनवाई 21 जून को पटना में निर्धारित पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    वरिष्‍ठ भाजपा नेता कलराज मिश्रा की पत्‍नी का निधन, आज नोएडा में होगा अंतिम संस्‍कार

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन हो गया…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा – बिहार से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 50 घायल

    उत्तर प्रदेश: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा – बिहार से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 50…

    2 Min Read
    सार्वजनिक लोहड़ी
    उत्तराखंडराज्य

    खटीमा में सार्वजनिक लोहड़ी समारोह का भव्य आयोजन

    खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नगला तराई रोड स्थित हर्षु इंक्लेव में सुमित गुम्बर के आवास पर…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: नाबार्ड योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, तीन दिन में प्रस्ताव अपलोड करें विभाग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password