jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, 140 ई-बसें जल्द
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, 140 ई-बसें जल्द
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, 140 ई-बसें जल्द

News Desk
Last updated: July 7, 2026 7:49 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार में परिवहन विभाग और उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में निर्माणाधीन बस स्टेशनों, राजस्व वृद्धि, चारधाम यात्रा, इलेक्ट्रिक बसों, टिकट व्यवस्था और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
परिवहन मंत्री ने बताया कि रामनगर और टनकपुर में निर्माणाधीन बस स्टेशनों का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र पूरा कर जनता के लिए बस स्टेशनों को जल्द संचालित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि परिवहन निगम और परिवहन विभाग के बेहतर समन्वय से राजस्व में वृद्धि दर्ज की गई है। चारधाम यात्रा सीजन में अब तक निगम ने लगभग 8 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। वहीं, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर किराया कम किए जाने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें यात्रियों की पहली पसंद बनी हैं।
प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य परिवहन निगम को घाटे से बाहर निकालना है। इसके तहत जल्द ही 50 नई मिनी बसें पहाड़ी और छोटे मार्गों पर संचालित की जाएंगी, जिससे ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में यात्रा अधिक सुगम होगी।
उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार से उत्तराखंड को जल्द ही लगभग 140 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं, जिससे राज्य में पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलेगी।बैठक में टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और सरल बनाने पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने बताया कि अब कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से भी बस टिकट बुक कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही परिवहन विभाग के कार्यालयों का आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक जनपद में सिटी बस सेवा शुरू करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। बैठक में बसों की मरम्मत, पुराने वाहनों को हटाने, कर्मचारियों की भर्ती, बस स्टेशनों पर पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं, ऑनलाइन बुकिंग, यात्री शिकायतों के निस्तारण और तकनीकी उन्नयन सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में परिवहन निगम प्राधिकरण के सदस्य संजय अरोड़ा, परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी, उपायुक्त सुनील शर्मा, जीएम अनिल सिंह गर्ब्याल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Contents
About The AuthorNews Desk

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नाबार्ड योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, तीन दिन में प्रस्ताव अपलोड करें विभाग
    Next Article हिमाचल सरकार का बड़ा एजेंडा, शिक्षक भर्ती और डिजिटल मीडिया नियमन पर मंथन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बिहार
    बिहार

    बिहार में चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप: राहुल गांधी ने कहा—‘पीएम मोदी कर रहे हैं वोट चोरी’

    बिहार में चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप: राहुल गांधी ने कहा—‘पीएम मोदी कर रहे हैं वोट चोरी’ स्थान: बिहार |…

    3 Min Read
    AAP
    दिल्ली

    AAP ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, पीएम मोदी को लिखेगी पत्र

    AAP ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, पीएम मोदी को लिखेगी पत्र नई दिल्ली, 3 जून 2025…

    2 Min Read
    मुख्यमंत्री सेहत
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री सेहत योजना: वित्तीय सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा में सुधार की दिशा में बड़ा कदम

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना की शुरुआत करते हुए एक बड़ा सामाजिक सुरक्षा कवच राज्यवासियों को दिया है।…

    8 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में निवेश का नया दौर: 1.5 लाख करोड़ का निवेश और 5 लाख नए रोजगार

    चंडीगढ़। पंजाब में निवेश का माहौल बीते कुछ वर्षों में तेजी से बदला है। इसकी सबसे बड़ी वजह है इनवेस्ट पंजाब…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, 140 ई-बसें जल्द
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password