jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘जगतु माहरा की भूमि’ पर बसा है जगदलपुर: माहरा समाज का आरोप- विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में नहीं मिल रहा उचित सम्मान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘जगतु माहरा की भूमि’ पर बसा है जगदलपुर: माहरा समाज का आरोप- विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में नहीं मिल रहा उचित सम्मान
राष्ट्रीय

‘जगतु माहरा की भूमि’ पर बसा है जगदलपुर: माहरा समाज का आरोप- विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में नहीं मिल रहा उचित सम्मान

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 12, 2026 11:22 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

बस्तर: जगदलपुर की धरती पर आज धूमधाम से विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा मनाया जाता है, जो 75 दिनों तक चलता है. लेकिन क्या आपको पता है जगदलपुर का नाम पहले जगतुगुड़ा हुआ करता था. बाद में राजा दलपत देव ने जगतू से जग और दलपत सागर के दल मिलाकर जगदलपुर को स्थापित किया. इसमें भी गौर करने वाली बात ये है कि जगतु क्या है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

जगतू माहरा की जमीन पर आज का जगदलपुर

दरअसल जगदलपुर की धरती रियासतकाल में माहरा समाज की हुआ करती थी. इस समाज का सरदार जगतु माहरा था. उस जमाने में दशहरा पर्व के दौरान राज दरबार में राजा के साथ माहरा कबीले के सरदार जगतू भी बैठा करते थे. राजा दलपत देव ने जगतु माहरा से जगदलपुर की भूमि राज पाठ करने के लिए मांगी थी, जिसे जगतू माहरा ने दी थी.

माहरा समाज का आरोप

लेकिन इन दिनों विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में माहरा समाज ने सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया है. समाज के लोगों का कहना रै कि प्रमुख रस्म मुरिया दरबार में समाज को जगह नहीं मिलती है. समाज के लोगों को दरकिनार किया जा रहा है. इस बात से माहरा समाज के सदस्य आक्रोशित हैं, और जिला प्रशासन से उचित मांग कर रहे हैं.

मुरिया दरबार में माहरा समाज को नहीं बुलाने का आरोप

माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष राजू बघेल का कहना है कि बस्तर के राजा रहे दलपत देव ने जगतु माहरा को काफी सम्मान दिया था. रियासतकाल के दशहरा पर्व और राजदरबार में राजा और जगतु माहरा साथ बैठा करते थे. जब से दशहरे पर्व का शासकीयकरण हुआ है, तब से माहरा समाज को सम्मान नहीं मिलता है. प्रमुख रस्म मुरिया दरबार में माहरा समाज का कोई स्थान नहीं है.

प्रशासन से मांग करते हैं कि मुरिया दरबार मे माहरा समाज के प्रतिनिधि को विशेष जगह दिया जाए. साथ ही प्रशासन दंतेश्वरी मंदिर के नजदीक भूमि आरक्षित करके दें. जो पूर्व से चिन्हित था, ताकि बस्तर सांसद के सहयोग से जगतु माहरा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा सके-राजू बघेल, संभागीय अध्यक्ष, माहरा समाज

सांसद ने दिया आश्वासन

बस्तर सांसद व दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप का कहना है कि मुरिया दरबार मे सभी समाज को सम्मान मिलना चाहिए. मुरिया दरबार में माहरा समाज का प्रतिनिधि मंडल उपस्थित हो, इसके लिए बातचीत की जाएगी. कहीं न कहीं दशहरा पर्व शासन-प्रशासन के अधीन होने के कारण पुरानी विरासत व्यवस्था में चूक हुई है. इस पुरानी परंपरा को गौरव के साथ स्थापित करने के लिए कार्य किया जाएगा.

सांसद ने कहा कि जगतू माहरा ने अपना जमीन दान में दिया है. उनके कर्ज को नहीं चुकाया जा सकता है. लेकिन उन्हें बराबर सम्मान मिलना चाहिए और उनकी प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए. इसीलिए समाज की मांग भी है और इसे स्वयं से भी सोचकर निर्णय लिया जा रहा है. सांसद निधि से प्रतिमा के लिए राशि जारी करके सहयोग किया जाएगा. और जगतु माहरा जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article द्वितीय दिवस के भव्य मंचन हेतु सादर आमंत्रण
    Next Article आईएमएस नोएडा में नवाचार एवं उद्यमिता पर विद्यार्थियों को मिले सफलता के मंत्र
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राष्ट्रीय

    हनीमून पर गई जोड़ी, होटल में मिली लाश, पत्नी गायब — शिलांग मर्डर मिस्ट्री ने बढ़ाई सनसनी

    हनीमून पर गई जोड़ी, होटल में मिली लाश, पत्नी गायब — शिलांग मर्डर मिस्ट्री ने बढ़ाई सनसनी स्थान: शिलांग, मेघालयतारीख:…

    2 Min Read
    राष्ट्रीय

    Union Cabinet Meeting: किसानों को मिला बड़ा तोहफा, MSP बढ़ा और सस्ता लोन जारी रहेगा, 4-लेन हाईवे को भी मंजूरी

    Union Cabinet Meeting: किसानों को मिला बड़ा तोहफा, MSP बढ़ा और सस्ता लोन जारी रहेगा, 4-लेन हाईवे को भी मंजूरी…

    3 Min Read
    राष्ट्रीय

    ISRO का ऐलान: दिसंबर 2025 में होगा पहला गगनयान परीक्षण मिशन, शुभांशु बोले – “भारत पूरी तरह तैयार”

    ISRO का ऐलान: दिसंबर 2025 में होगा पहला गगनयान परीक्षण मिशन, शुभांशु बोले - "भारत पूरी तरह तैयार" नई दिल्ली,…

    3 Min Read
    राष्ट्रीय

    LPG सिलेंडर के दाम घटे, हवाई सफर होगा सस्ता… 1 जून से देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव!

    LPG सिलेंडर के दाम घटे, हवाई सफर होगा सस्ता… 1 जून से देश में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव!…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘जगतु माहरा की भूमि’ पर बसा है जगदलपुर: माहरा समाज का आरोप- विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में नहीं मिल रहा उचित सम्मान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password