🌺 श्रीरामलीला महोत्सव–2026 🌺
द्वितीय दिवस के भव्य मंचन हेतु सादर आमंत्रण
🙏आइए,प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के साक्षी बनें और भक्ति के रंग में रंग जाएँ🙏
सम्मानित देवियों एवं सज्जनों,
सादर जय श्रीराम।
आप सभी को अत्यंत हर्ष एवं प्रसन्नता के साथ सूचित किया जाता है कि श्रीराम मित्र मंडल,नोएडा (पंजी.) द्वारा आयोजित भव्य श्रीरामलीला महोत्सव–2026 का शुभारंभ हो चुका है।इस पावन महोत्सव में भगवान श्रीराम के दिव्य जीवन,आदर्शों,मर्यादा एवं धर्म की स्थापना से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों का भव्य मंचन किया जा रहा है।
श्रीरामलीला का यह पावन आयोजन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक,प्रतिदिन सायं 7:30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
📍 आयोजन स्थल
रामलीला मैदान, सेक्टर–62, नोएडा
निकट–डी पार्क, फोर्टिस अस्पताल एवं नवादा गाँव।
🌼आज के द्वितीय दिवस के प्रमुख मंचन🌼
आज की रामलीला में भगवान श्रीराम के बाल्यकाल एवं उनकी दिव्य लीलाओं से जुड़े निम्नलिखित पौराणिक प्रसंगों का भव्य मंचन किया जाएगा—
1. 🌺 श्रीराम जन्म
2. 🌺 नामकरण संस्कार
3. 🌺 शिक्षा-दीक्षा
4. 🌺 महर्षि विश्वामित्र का आगमन
5. 🌺 राक्षसों के अत्याचार
6. 🌺 ताड़का एवं सुबाहु वध
7. 🌺 माता अहिल्या का उद्धार
✨ आज का विशेष आकर्षण: श्रीराम जन्मोत्सव एवं भजन जैमिंग ✨
भगवान श्रीराम के पावन जन्म के उपलक्ष्य में श्रीराम जन्मोत्सव श्रद्धा,उल्लास एवं भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस शुभ अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक श्री गगन राठौड़ एवं उनकी टीम द्वारा युवाओं और Gen-Z को ध्यान में रखकर विशेष कार्यक्रम “भजन जैमिंग” प्रस्तुत किया जाएगा।भक्ति,संगीत और आधुनिक प्रस्तुति का यह अनूठा संगम श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेगा।
🙏 सपरिवार पधारने का हार्दिक निमंत्रण 🙏
आप सभी सम्मानित निवासियों,धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से सादर अनुरोध है कि अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित इस भव्य श्रीरामलीला महोत्सव में पधारकर प्रभु श्रीराम के दिव्य चरित्र का दर्शन करें,उनकी प्रेरणादायक लीलाओं का आनंद लें तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लें।
प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सत्य,धर्म,त्याग,कर्तव्यनिष्ठा,मर्यादा,करुणा एवं आदर्श पारिवारिक जीवन की शिक्षा देता है। आइए,श्रीरामलीला के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा के गौरव को समझें और भावी पीढ़ी तक इन अमूल्य संस्कारों को पहुँचाने में सहभागी बनें।
आइए,हम सभी मिलकर धर्म,सदाचार,संस्कार एवं सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ और प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित होकर एक श्रेष्ठ समाज के निर्माण का संकल्प लें।
🌺 प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर आप सभी का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है! 🌺
🚩 बोलिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी की जय! 🚩
🚩 जय श्रीराम! जय श्रीराम! जय श्रीराम! 🚩
🌼आप सभी को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।

