jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘जाणता राजा’ से जागेगा इतिहास का गौरवबोध, नोएडा में शुक्रवार को प्रबुद्ध सम्मेलन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘जाणता राजा’ से जागेगा इतिहास का गौरवबोध, नोएडा में शुक्रवार को प्रबुद्ध सम्मेलन
उत्तर प्रदेशराज्य

‘जाणता राजा’ से जागेगा इतिहास का गौरवबोध, नोएडा में शुक्रवार को प्रबुद्ध सम्मेलन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 25, 2026 4:56 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और स्वराज्य की संकल्पना पर होगा विचार-विमर्श

नोएडा, 24 सितंबर। दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और हिंदवी स्वराज्य की संकल्पना पर आधारित ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ के आयोजन को लेकर गुरुवार को नोएडा मीडिया क्लब में प्रेसवार्ता की गई।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

आयोजकों ने बताया कि महानाट्य का भव्य आयोजन आगामी अक्टूबर में गाजियाबाद में किया जाएगा, जबकि इससे पहले 25 सितंबर को नोएडा के आदित्य बैंक्वेट, सेक्टर-38, बॉटनिकल गार्डन में शाम 6 बजे प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित होगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ‘जाणता राजा’ के देश-विदेश में अब तक 1300 से अधिक मंचन हो चुके हैं और करीब 70 लाख दर्शक इसे देख चुके हैं। उन्होंने बताया कि महानाट्य में करीब दो लाख वर्गफीट का चार मंजिला मंच, 250 कलाकार, 20 फीट ऊंची मां तुलजा भवानी की प्रतिमा और विशाल रंगभूमि के साथ हाथी, घोड़े, ऊंट, बैलगाड़ी और पालकी का भी प्रयोग किया जाता है।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम ने कहा कि आयोजन के दो प्रमुख उद्देश्य हैं—युवा पीढ़ी को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके आदर्शों से परिचित कराना तथा समाज को संस्था के सेवा प्रकल्पों से जोड़ना। उन्होंने बताया कि इससे पहले लखनऊ और आगरा में भी महानाट्य का आयोजन किया जा चुका है। इस बार दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के जिलों में व्यापक स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

जाणता राजा आयोजन समिति के प्रभारी राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को होने वाले प्रबुद्ध सम्मेलन का विषय ‘हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज’ रखा गया है। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी मुख्य वक्ता तथा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फोरम नोएडा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा करेंगे।

आयोजन समिति के संयोजक विनय चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम से छात्रों, व्यवसायियों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रबुद्ध सम्मेलन महानाट्य से पहले आयोजित होने वाला महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम होगा।

आयोजकों के अनुसार ‘जाणता राजा’ के माध्यम से इतिहास, संस्कृति और सेवा को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article नवरात्रि के रंग में रंगेगा नोएडा, ‘डांडिया धमाल 2026’ में होगा सांस्कृतिक उत्सव
    Next Article आयुर्वेद, शोध और नवाचार का संगम बनेगा राष्ट्रीय आयुष महोत्सव
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    काला चश्मा इतना क्यों भाया?’ योगी के वीडियो पर अखिलेश यादव का तंज, यूपी की राजनीति में चर्चा तेज

    काले चश्मे को लेकर सियासी तंज उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब में चीनी की नहीं है कमी, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई: सीएम मान

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट किया है कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है। पंजाब…

    3 Min Read
    हरियाणा कैबिनेट
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा कैबिनेट: 16 प्रोत्साहन योजनाओं में बदलाव, MSME को CLU-NOC की जरूरत नहीं

    मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार की देर शाम तक चली हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में हरियाणा विधानसभा के बजट…

    9 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    धामी कैबिनेट के दो बड़े फैसले: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल, शहीदों को गांव में मिलेगा सम्मान

    देहरादून: धामी कैबिनेट ने अग्निवीरों के भविष्य और राज्य के वीर शहीदों के सम्मान से जुड़े दो अहम फैसलों पर मुहर…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘जाणता राजा’ से जागेगा इतिहास का गौरवबोध, नोएडा में शुक्रवार को प्रबुद्ध सम्मेलन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password