jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुझे अगली बार सीएम बनते हुए… CM पद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- मेरी महत्वकांक्षा है
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुझे अगली बार सीएम बनते हुए… CM पद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- मेरी महत्वकांक्षा है
उत्तर प्रदेशराज्य

मुझे अगली बार सीएम बनते हुए… CM पद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- मेरी महत्वकांक्षा है

News Desk
Last updated: August 31, 2026 6:56 am
News Desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) केशव प्रसाद मौर्य की मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा को लेकर सियासी गलियारों में लंबे समय से अटकलें लगती रही हैं लेकिन आज तक कभी इस पर खुलकर कोई बात सामने नहीं आई। पहली बार एक निजी चैनल के इंटरव्यू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने खुद माना है कि उनके दिल में मुख्यमंत्री बनने की बनने की चाहत है। उन्होंने कहा-‘मेरी भी महत्वाकांक्षा है कि मैं मुख्यमंत्री बनूं लेकिन ये मेरे चाहने से नहीं होगा। यह तय करना पार्टी के नेतृत्व और विधायक दल का काम है।’ एक सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि हो सकता है कि अगली बार आप हमें सीएम या किसी और रूप में देखें। यह पार्टी नेतृत्व तय करेगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

इंटरव्यू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारा पहला लक्ष्य उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत लाना है। हमने जिस तरह 2017 और 2022 में प्रचंड बहुमत हासिल किया 2027 में भी वैसा ही बहुमत लाना हमारी प्राथमिकता है। यही लक्ष्य लेकर हम चुनाव में जाएंगे। बहुमत लाने के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह विधायक दल तय करता है। केंद्रीय पर्यवेक्षक आते हैं वे फीडबैक लेते हैं और उसके आधार पर ऐलान करते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ऐसा तो नहीं है कि मेरे मन में मुख्यमंत्री बनने की चाहत नहीं है लेकिन यह मेरे चाहने से नहीं होगा।

2027 में चुनाव बाद क्या यूपी में चेहरा बदली होगी? इस सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये तय करना मेरा काम नहीं है। केशव प्रसाद मौर्य कब तक डिप्टी सीएम बने रहेंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा- ‘अब देखिए अगली बार हो सकता है कि आप हमें सीएम के रूप में देखें, हो सकता है अगली बार और किसी रूप में देखें। यह तो पार्टी का नेतृत्व तय करेगा, केशव प्रसाद नहीं तय करेगा।’ उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में तमाम ऐसे सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता हैं जिन्हें मौका दिया जाता है।

यूपी में योगी ही होंगे बीजेपी का चेहरा

वैसे उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कयासों बाजार काफी पहले से गर्म है। इन कयासबाजियों पर इस साल अप्रैल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विराम लगा दिया था। नितिन नवीन ने स्पष्ट किया था कि अगले विधानसभा चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में नितिन नवीन ने कहा था-‘योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है। जिसके नेतृत्व में एक सशक्त लॉ एंड आर्डर यूपी में स्थापित हुआ है वही 2027 का नेतृत्व करेगा।’ हालांकि भाजपा आमतौर चुनाव से पहले किसी चेहरे का ऐलान नहीं करती लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस बयान के बाद यह साफ हो गया था कि 2027 में वो योगी आदित्यनाथ पर ही दांव लगाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा बनेगा फिल्म शूटिंग का नया हब? CM सैनी बोले- ‘हरियाणा की मिट्टी की कहानी’ दुनिया तक पहुंचाएं
    Next Article ड्राइवर ही निकला कातिल, किडनैप कर मारी गोली… लखनऊ में हिंदुत्ववादी नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बरेली मंडल
    उत्तर प्रदेश

    बरेली मंडल को पहली यूनानी मेडिकल कॉलेज की सौगात, 6000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

    बरेली मंडल को पहली यूनानी मेडिकल कॉलेज की सौगात, 6000 युवाओं को मिलेगा रोजगार बरेली | 6 अगस्त 2025उत्तर प्रदेश…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में रक्षाबंधन पर छुट्टी का ऐलान, CM सुक्खू ने विधानसभा में की घोषणा

    शिमला: हिमाचल प्रदेश वासियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    बारिश में भी नहीं टली तस्वीर, व्हीलचेयर पर बैठे प्रोफेसर के पास खुद पहुंचे उपराष्ट्रपति

    देहरादून। राजकीय कार्यक्रमों की औपचारिकता, व्यस्त कार्यक्रम और प्रोटोकाल के बीच कुछ पल ऐसे भी होते हैं, जो पूरे आयोजन की…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ पहल, हर तिमाही पात्र परिवारों को मिलेगी राशन किट

    पंजाब सरकार ने कमजोर परिवारों के लिए पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपनी जारी राशन किट वितरण मुहिम…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मुझे अगली बार सीएम बनते हुए… CM पद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- मेरी महत्वकांक्षा है
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password