jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ड्राइवर ही निकला कातिल, किडनैप कर मारी गोली… लखनऊ में हिंदुत्ववादी नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ड्राइवर ही निकला कातिल, किडनैप कर मारी गोली… लखनऊ में हिंदुत्ववादी नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेशराज्य

ड्राइवर ही निकला कातिल, किडनैप कर मारी गोली… लखनऊ में हिंदुत्ववादी नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा

News Desk
Last updated: August 31, 2026 7:13 am
News Desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दुबग्गा इलाके में रविवार (30 अगस्त) शाम शारदा सहायक नहर से बीजेपी नेता और महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह (35) का शव बरामद हुआ. धीरेंद्र प्रताप सिंह के सिर के पिछले हिस्से और दाहिने सीने में गोली मारी गई थी. शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

Contents
About The AuthorNews Desk

धीरेंद्र प्रताप सिंह मूलरूप से उन्नाव के रहने वाले थे और लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में रहते थे. शुरुआती जांच में हत्या की वजह प्रॉपर्टी विवाद सामने आ रही है. पुलिस ने इस मामले में उनके ड्राइवर रवि तिवारी समेत एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है.

डीसीपी साउथ मो. मुस्ताक अली ने बताया कि ममता सिंह के द्वारा एक तहरीर दी गई थी जिसमें उनके द्वारा आरोप लगाया गया था कि उनके पति धीरेंद्र प्रताप सिंह अपने ही ड्राइवर और अन्य साथियों के साथ अपहरण कर लिया गया है, जैसे ही सूचना मिली तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया और इसके अनावरण के लिए 6 टीमों का गठन किया गया.

ड्राईवर पर हत्या का आरोप 

सर्विलांस का सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घटना के अनावरण के लिए टीम में लगी हुई थी और उसी दौरान जानकारी मिली कि जो इनका ड्राइवर है उसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर धीरेंद्र प्रताप की हत्या कर दी गई है. बॉडी रिकवर कर लिया गया है. और जिस  गाड़ी में उनकी हत्या की गई है उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है.

इसमें जो मुख्य संदिग्ध दो व्यक्ति हैं ड्राइवर और एक अन्य उनको पुलिस हिरासत में लेकर के पूछताछ की जा रही है. अभी तक की विवेचना में यह जानकारी प्राप्त हुई है उन्नाव में एक जमीन है जिसको लेकर विवाद चल रहा था. पूछताछ में ड्राइवर रवि तिवारी ने हत्या की बात कबूल की है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि पहले धीरेंद्र प्रताप सिंह को रुमाल सुंघाकर बेहोश किया गया. इसके बाद उनके दाहिने सीने में गोली मारी गई और फिर सिर के पिछले हिस्से में गोली मारकर हत्या कर दी गई.

फॉर्च्यूनर से ले गए शव, नहर में फेंका

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, हत्या के बाद शव को फॉर्च्यूनर कार से दुबग्गा इलाके में किसान पथ के किनारे सुनसान स्थान पर ले जाया गया. इसके बाद सड़क से करीब 50 मीटर दूर शारदा सहायक नहर में शव फेंक दिया गया. शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है और हत्या में इस्तेमाल हथियार, कार समेत अन्य सबूतों को कब्जे में लेकर पड़ताल की जा रही है.

हत्या के पीछे बड़ी साजिश तो नहीं?

फिलहाल पुलिस हत्या की पूरी वजह पता लगाने में जुटी है. शुरुआती तौर पर प्रॉपर्टी विवाद को वारदात की वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है कि कहीं हत्या के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और क्या ड्राइवर ने अकेले ही हत्या को अंजाम दिया या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुझे अगली बार सीएम बनते हुए… CM पद को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- मेरी महत्वकांक्षा है
    Next Article अंकित बालियान हत्याकांड: दो शूटरों की हुई पहचान, आर्यन और सत्यम हैं नाम; करनाल, पानीपत व रोहतक में दबिश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    image
    उत्तर प्रदेश

    बसपा में आकाश आनंद की वापसी, फिर बने नेशनल कोऑर्डिनेटर; बिहार चुनाव में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    अनिल बलूनी पर फिर भरोसा, तीसरी बार मिली BJP के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी

    देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन में अपनी टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में उत्तराखंड…

    3 Min Read
    प्रशांत किशोर
    बिहार

    बिहार की सच्चाई पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: “यहां के लोग मजबूरी में पलायन कर रहे हैं”

    बिहार की सच्चाई पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: “यहां के लोग मजबूरी में पलायन कर रहे हैं” प्रशांत किशोर,…

    3 Min Read
    image
    उत्तर प्रदेश

    बसपा में आकाश आनंद की वापसी: युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी

    नई दिल्ली – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक बार फिर से नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए आकाश आनंद…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ड्राइवर ही निकला कातिल, किडनैप कर मारी गोली… लखनऊ में हिंदुत्ववादी नेता हत्याकांड में बड़ा खुलासा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password