jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: किरंदुल में पहली बार होगा 24 घंटे का संगीतमय गायत्री महामंत्र अखंड पाठ, श्री राघव मंदिर बनेगा आध्यात्मिक चेतना का केंद्र
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » किरंदुल में पहली बार होगा 24 घंटे का संगीतमय गायत्री महामंत्र अखंड पाठ, श्री राघव मंदिर बनेगा आध्यात्मिक चेतना का केंद्र
Religiousछत्तीसगढ़ताजा खबरराज्य

किरंदुल में पहली बार होगा 24 घंटे का संगीतमय गायत्री महामंत्र अखंड पाठ, श्री राघव मंदिर बनेगा आध्यात्मिक चेतना का केंद्र

Tripty Srivastava
Last updated: June 5, 2026 5:49 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

किरंदुल, दंतेवाड़ा। नगर की सुख-शांति, समृद्धि, आध्यात्मिक उन्नति और जनकल्याण की मंगलकामना के साथ श्री राम जन कल्याण सेवा समिति एवं गायत्री परिवार किरंदुल के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार दो दिवसीय 24 घंटे का संगीतमय गायत्री महामंत्र सामूहिक अखंड पाठ आयोजित किया जा रहा है। यह भव्य धार्मिक आयोजन 6 जून 2026 (शनिवार) सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर 7 जून 2026 (रविवार) सुबह 10 बजे तक निरंतर चलेगा।

Contents
17 से अधिक धार्मिक समितियों की सहभागिताहवन, पूर्णाहुति और महाआरती होगी विशेष आकर्षणनगरवासियों से सहभागिता की अपीलAbout The AuthorTripty Srivastava

आयोजन का केंद्र बनेगा श्री राघव मंदिर परिसर, जहां 24 घंटे तक गायत्री महामंत्र की दिव्य ध्वनि, भजन-कीर्तन, साधना और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। समिति के अनुसार यह आयोजन नगर के धार्मिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने वाला है।

highlights

Toggle
  • 17 से अधिक धार्मिक समितियों की सहभागिता
  • हवन, पूर्णाहुति और महाआरती होगी विशेष आकर्षण
  • नगरवासियों से सहभागिता की अपील
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

17 से अधिक धार्मिक समितियों की सहभागिता

इस विशेष आयोजन में किरंदुल, बचेली और दंतेवाड़ा क्षेत्र की 17 से अधिक धार्मिक समितियां, मानस मंडलियां, जस एवं भजन मंडलियां तथा सेवा संगठन शामिल होंगे। इनमें गायत्री परिवार, भारत माता महिला जागरण समिति, सत्य साईं सेवा समिति, सुंदरकाण्ड पाठ सेवा समिति, श्री परशुराम सेवा समिति, ज्ञान गंगा मानस परिवार, बोल बम सेवा समिति सहित अनेक प्रतिष्ठित धार्मिक संगठन शामिल हैं।

आयोजन समिति का कहना है कि विभिन्न समितियों और मंडलियों की सहभागिता से यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समरसता और सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक बनेगा।

हवन, पूर्णाहुति और महाआरती होगी विशेष आकर्षण

24 घंटे के अखंड गायत्री महामंत्र पाठ के समापन के बाद 7 जून 2026 को सुबह 10 बजे गायत्री परिवार किरंदुल, बचेली एवं दंतेवाड़ा के तत्वावधान में वैदिक हवन, पूर्णाहुति एवं भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी।

इसके बाद दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक पुजारी आवास परिसर में स्वर्गीय श्रीमती अंतिमा शुक्ला की श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। वहीं दोपहर 12:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भोग-प्रसाद (भोजन) की व्यवस्था भी की गई है।

नगरवासियों से सहभागिता की अपील

श्री राम जनकल्याण सेवा समिति (बैलाडीला देवस्थान समिति), श्री राघव मंदिर परिवार एवं गायत्री परिवार ने नगर की सभी धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवाभावी संस्थाओं के साथ-साथ श्रद्धालु भक्तों से इस ऐतिहासिक आयोजन में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया है।

समिति के अनुसार यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक जागृति का संदेश देने वाला महाअभियान है।

“गायत्री महामंत्र की पावन ध्वनि से गुंजायमान होगा श्री राघव मंदिर परिसर, जहां 24 घंटे तक भक्ति, साधना, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।”

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
TAGGED:Akhand PathBacheli NewsBailadila Devsthan SamitiBhajan MandaliChhattisgarh NewsDantewada NewsGayatri MahamantraGayatri Mantra ChantingGayatri ParivarGayatri YagyaHavan MahayagyaKirandul NewsRaghav Mandir KirandulReligious ProgramSpiritual Event
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए भारत सरकार और ब्रह्माकुमारीज़ की अनूठी पहल
Next Article समाधान समारोह 2026: विशेष लोक अदालत को लेकर बचेली में जागरूकता अभियान, नागरिकों को मिली कानूनी राहत की जानकारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

दिल्लीराज्य

नरेला में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, वैगनआर से टक्कर के बाद बुजुर्ग महिला की मौत

नई दिल्ली। नरेला के मामूरपुर गांव में मर्सिडीज और वैगन ऑर की आमने-सामने की टक्कर में पास खड़ी एक महिला की…

3 Min Read
गणतंत्र दिवस
उत्तराखंडराज्य

गणतंत्र दिवस पर जनपद ऊधम सिंह नगर में वृहद स्वच्छता अभियान का भव्य आयोजन

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार एवं जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार जनपद ऊधम सिंह नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-74…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद में तेज रफ्तार थार ने PRV में मारी जोरदार टक्कर, होमगार्ड पायलट की मौत

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार थार ने डायल-112 की पीआरवी में जोरदार टक्कर मार दी।…

1 Min Read
उन्नाव
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: DCM और डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: DCM और डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत उन्नाव,…

4 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: किरंदुल में पहली बार होगा 24 घंटे का संगीतमय गायत्री महामंत्र अखंड पाठ, श्री राघव मंदिर बनेगा आध्यात्मिक चेतना का केंद्र
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password