jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कुरुक्षेत्र को जाम से मिलेगी राहत, 750 करोड़ से बनेगा 27.9 किमी लंबा बाईपास
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कुरुक्षेत्र को जाम से मिलेगी राहत, 750 करोड़ से बनेगा 27.9 किमी लंबा बाईपास
राज्यहरियाणा

कुरुक्षेत्र को जाम से मिलेगी राहत, 750 करोड़ से बनेगा 27.9 किमी लंबा बाईपास

News Desk
Last updated: August 16, 2026 10:23 am
News Desk
Share
SHARE

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र शहर को भारी यातायात के दबाव से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित बाईपास परियोजना को मंजूरी मिल गई है। करीब 27.9 किलोमीटर लंबा बाईपास कुरुक्षेत्र-पिहोवा और कैथल-कुरुक्षेत्र मार्ग को जोड़ते हुए शहर के बाहर से निकलेगा। परियोजना पर करीब 750 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। बाईपास के निर्माण से शहर के बीच से गुजरने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा, जिससे मुख्य सड़कों पर यातायात का दबाव और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।

Contents
About The AuthorNews Desk

जानकारी के अनुसार बाईपास इंदबड़ी-ज्योतिसर से शुरू होकर अमीन, किरमच और मथाना के आसपास से होते हुए आगे निकलेगा। यह मार्ग शहर के बाहर से होकर बड़े मार्गों से जुड़ेगा। बाईपास बनने के बाद बाहर से कुरुक्षेत्र आने-जाने वाले भारी वाहनों को शहर के अंदर प्रवेश करने की आवश्यकता कम हो जाएगी।

धार्मिक आयोजनों के दौरान भी मिलेगा फायदा

कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर और गुरुद्वारा छठी पातशाही सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर वर्षभर श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। धार्मिक एवं बड़े आयोजनों के दौरान शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। बाईपास बनने के बाद बाहरी यातायात को शहर से बाहर ही डायवर्ट किया जा सकेगा, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

पिहोवा-कैथल रोड के आसपास से गुजरेगा बाईपास

प्रस्तावित बाईपास कुरुक्षेत्र-पिहोवा तथा कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर बसे क्षेत्रों के आसपास से निकलेगा। इसकी लंबाई 27.9 किलोमीटर निर्धारित की गई है। परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

29 गांवों में जमीन की रजिस्ट्री पर रोक

बाईपास के लिए प्रस्तावित जमीन को लेकर प्रशासन की ओर से 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त की रजिस्ट्री पर रोक लगाई गई है। इनमें थानेसर तहसील के इंदबड़ी, ज्योतिसर, बारवा, कैथला खुर्द, किरमच, सुनहेड़ी, ईशाकपुर, सलारपुर, अमीन, खासपुर, जिरबड़ी, उमरी, शादीपुर लाडवा, किशनगढ़, दौलतपुर, मथाना, बीड़ सौंती, मिर्जापुर, समसपुर, फतुपुर, समानी, बोढ़ी, कडामी और सुनियारपुर सहित गांव शामिल हैं। वहीं पिहोवा तहसील के मुर्तजापुर, भोर सैंदा, गढ़ी रोडान, लोहार माजरा और खानपुर रोडान में भी जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगाई गई है।

750 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान

पहले बाईपास की करीब 23 किलोमीटर लंबी योजना तैयार की गई थी, जिसकी अनुमानित लागत करीब 750 करोड़ रुपये बताई गई थी। जमीन और अन्य कारणों से पुरानी योजना आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद नए सिरे से सर्वे और तैयारियां की गईं तथा बाईपास की लंबाई बढ़ाकर 27.9 किलोमीटर की गई।

नायब सिंह सैनी भी उठा चुके हैं मांग

बाईपास को लेकर तत्कालीन सांसद और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष मांग रख चुके हैं। अब परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी है। जमीन संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

बाईपास के पूरा होने से कुरुक्षेत्र शहर में विशेषकर थर्ड गेट से पिपली तक मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होने, जाम से राहत मिलने तथा शहर में आने-जाने वाले लोगों के लिए यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा श्रम बोर्ड में 1500 करोड़ की कथित गड़बड़ी की जांच तेज, ए.के. सिंह कमेटी करेगी पुराने रिकॉर्ड की पड़ताल
    Next Article यूपी में स्टार्टअप को बढ़ावा देने की तैयारी, तीन साल तक सरकार देगी ईपीएफ-ईएसआई अंशदान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    मुरादनगर में गरजे योगी, बोले- आस्था के मार्ग को अब कोई नहीं रोक सकता

    गाजियाबाद। कांग्रेस और सपा आज आस्था की बात कर रही हैं, यह हास्यास्पद है। ये वही लोग हैं जो कि कांवड़…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की कवायद तेज, कचरे से ऊर्जा बनाने की परियोजना शुरू

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने और यमुना को पुनर्जीवित करने की दिशा में बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    फ़िल्म “फुले” के लिए आप करेगी प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन Sanjay Singh AAP PC

    बुधवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा नोएडा के सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सरकारी लॉटरी की वापसी तय, टेंडर के बाद शुरू होगा संचालन

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में 27 वर्ष बाद सरकारी लॉटरी की वापसी का रास्ता साफ हो गया है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कुरुक्षेत्र को जाम से मिलेगी राहत, 750 करोड़ से बनेगा 27.9 किमी लंबा बाईपास
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password