“जो देश की रक्षा में हर पल रहते हैं तैयार,
आइए राखी बाँधकर जताएँ उनके प्रति अपना स्नेह, सम्मान और आभार।”
रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वास, स्नेह और कर्तव्य के अटूट बंधन का प्रतीक है। इसी पावन भावना को राष्ट्रसेवा से जोड़ते हुए, पूर्व वर्षों की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी श्री राम जन कल्याण सेवा समिति (बैलाडीला देव स्थान समिति) एवं गायत्री परिवार, किरंदुल के संयुक्त तत्वावधान में एक अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गय ।

इस अवसर पर नगर के डी ए व्ही पब्लिक स्कूल के आमंत्रित स्कूली छात्राएँ,आयोजन समिति एवं नगर परिवार की सेवाभावी मातृशक्तियाँ एवं बहनें छोटी छोटी बच्चियों ने देश और समाज की सुरक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले CISF के सम्माननीय अधिकारियों एवं जवानों तथा पुलिस थाना किरंदुल के सम्माननीय अधिकारियों एवं जवानों की कलाइयों पर स्नेह, सम्मान और मंगलकामनाओं का पवित्र रक्षा-सूत्र बाँधें।

यह आयोजन उन वीर जवानों के प्रति नगर परिवार की कृतज्ञता, आत्मीयता और सम्मान व्यक्त करने का सुंदर अवसर है, जो अपने परिवार एवं पैतृक घर से दूर रहकर हमारी सुरक्षा और शांति के लिए सदैव अपने कर्तव्य-पथ पर तत्पर रहते हैं।
इस रक्षाबंधन पर रिश्तों की सीमा को और व्यापक बनाया गया।

जो हमारी रक्षा करते हैं, उन्हें अपने परिवार का भाई मानकर सम्मान का रक्षा-सूत्र बाँधा गया।
इस अवसर पर किरंदुल के नवपदस्थ सम्माननीय एसडीओपी श्री अविनाश ठाकुर जी , पुलिस थाना के सम्माननीय टाऊन इंस्पेक्टर श्री संजय कुमार यादव जी और थाना में नवपदस्थ सब इंस्पेक्टर एवं पुलिस के अनेकों सम्माननीय जवान की पुलिस थाना किरंदुल में गरिमामय उपस्थिति रही ।
इसी तरह सी आई एस एफ चेकपोस्ट मुख्य कार्यालय परिसर में सम्माननीय सहायक कमांडेंट एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई बी आई ओ एम किरंदुल में पदस्थ अनेकों जवान की गरिमामय उपस्थिति रही।

आयोजन समिति की ओर से ए के सिंह, डी पी डहेरिया, प्रकाशचंद जैन, राजेन्द्र यादव, टीकमचंद साहू, देवेंद्र साहू,एम के मल्लाह, विजेंद्र कुमार गिरी, गणेश राम साहू, श्रीमती श्रुति साहू, श्रीमती तरूण साहू , सुश्री रेवती साहू, डी ए व्ही पब्लिक स्कूल की शिक्षिका श्रीमती श्रावणी जी, सम्माननीय पत्रकार श्री शेखर दत्ता जी आदि सेवाभावी अनेकों मातृ-शक्ति का विशेष सहयोगात्मक उपस्थिति रही, जिसके लिए आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन , सी आई एस एफ प्रशासन एवं पत्रकार बंधु, आयोजन समिति पदाधिकारियों, सेवाभावी मातृ-शक्तियों,बहनों का दिल से धन्यवाद,आभार, साधुवाद ज्ञापित किए ।

