jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में पेंशनरों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में पेंशनरों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पेंशनरों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

News Desk
Last updated: August 20, 2026 8:58 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार पर पेंशनरों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर और अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा ने कहा कि 18 अगस्त को वित्त विभाग की ओर से जारी ज्ञापन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के साथ 13 मई को हुई बैठक में दिए आश्वासन के अनुरूप नहीं है।

Contents
About The AuthorNews Desk

समिति के अनुसार मुख्यमंत्री ने बैठक में 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को 31 जुलाई तक कुल बकाया राशि का 40 प्रतिशत भुगतान करने का आश्वासन दिया था। इसमें ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और कम्यूटेशन की राशि भी शामिल थी।

समिति का आरोप है कि नए आदेश में इन मदों का कोई उल्लेख नहीं है। साथ ही सेवाकाल के दौरान संशोधित वेतन के बकाये के भुगतान को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। समिति ने पेंशनरों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर 35 और 15 प्रतिशत बकाया देने के निर्णय का भी विरोध किया।

नेताओं ने कहा कि इससे पेंशनरों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। समिति ने 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता और लंबे समय से लंबित डीए एरियर का भुगतान न होने पर भी रोष जताया। प्रेस को जारी बयान में सुरेश ठाकुर और भूप राम वर्मा ने कहा कि सरकार यदि अपनी नीति में बदलाव नहीं करती है तो अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित आंदोलन को समय से पहले शुरू किया जा सकता है। इसके लिए जल्द प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस बार आंदोलन एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा और बकाया देनदारियों का पूरा भुगतान होने तक जारी रखा जाएगा। समिति ने कर्मचारियों और उनके संगठनों से भी आंदोलन में समर्थन देने की अपील की है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में 25 साल बाद लौटेगी लॉटरी! सरकार ने बिक्री के लिए ई-टेंडर किया जारी
    Next Article सुक्खू कैबिनेट में शामिल होंगे नए चेहरे! कांगड़ा से मंत्री बनाने की चर्चा तेज
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    मैं दिमाग़ी नक्सल हूं, क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस पर गर्व है- केजरीवाल

    - जो सवाल उठाए, सड़ी-गली व्यवस्था बदलना चाहे, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना देखे, पीएम के हिसाब से वह दिमागी…

    6 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, हर जिले में बनेगा संयुक्त निदेशक शिक्षा का पद

    शिमला। शिक्षा निदेशालय के पुनर्गठन के बाद अब सरकार जिलास्तर पर भी बड़ा बदलाव करने जा रही है। हर जिला में…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    तीसा को 27.54 करोड़ की पेयजल योजनाओं की सौगात, 19 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को चंबा जिला के तीसा क्षेत्र को जल शक्ति विभाग की 27.54 करोड़ रुपये…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    Aam Aadmi Party का कांग्रेस-भाजपा पर हमला, कहा- ‘भगवंत मान को घेरने के लिए एकजुट हुए विपक्षी दल’

    आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है और पंजाब…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में पेंशनरों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password