jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: देहरादून में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की 8वीं भव्य रथयात्रा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देहरादून में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की 8वीं भव्य रथयात्रा
उत्तराखंडराज्य

देहरादून में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की 8वीं भव्य रथयात्रा

News Desk
Last updated: July 14, 2026 7:42 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। श्री चैतन्य महाप्रभु नामहट्ट श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट, विजयपुर (नयागांव, हाथीबड़कला) के तत्वावधान में गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को भगवान श्री जगन्नाथ की 8वीं वार्षिक भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य परम पूज्य श्री श्रीमद् अष्टोत्तरशत श्री भक्ति प्रसाद विष्णु गोस्वामी गुरु महाराज की प्रेरणा से आयोजित इस आध्यात्मिक महोत्सव में इस वर्ष लगभग 2,000 से 5,000 श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।

Contents
About The AuthorNews Desk

ट्रस्ट के चेयरमैन परम पूज्य श्री हयग्रीव दास प्रभुजी तथा प्रेसिडेंट लोकनाथ दास प्रभुजी ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा विश्वभर में प्रेम, सेवा, समानता, भाईचारे और हरिनाम संकीर्तन का संदेश देने वाला प्रमुख आध्यात्मिक उत्सव है। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच आकर सभी को समान भाव से दर्शन और कृपा प्रदान करते हैं।

उन्होंने देहरादून एवं आसपास के श्रद्धालुओं से परिवार सहित रथयात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ के दिव्य दर्शन, हरिनाम संकीर्तन तथा महाप्रसाद का लाभ लेने का आग्रह किया।

रथयात्रा का शुभारंभ लीची बाग से होगा। सुबह 11:00 बजे मंगलाचरण, हरिनाम संकीर्तन एवं उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे महाप्रसाद का वितरण होगा।

दोपहर 2:00 बजे भव्य रथयात्रा लीची बाग से प्रारंभ होकर सेंट्रियो मॉल पहुंचेगी। वहां संक्षिप्त हरिनाम संकीर्तन के उपरांत यात्रा जोड़ी गांव की ओर प्रस्थान करेगी। पूरे यात्रा मार्ग में भजन-कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन, पुष्पवर्षा और भगवान श्री जगन्नाथ के दिव्य दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

ट्रस्ट के अनुसार आयोजन को सफल बनाने में लीची बाग रिजॉर्ट, सेंट्रियो मॉल, पीवीआर सिनेमाज, एलियन पैराडॉक्स टेक्नोलॉजीज़ एलएलपी, ज्योतिस्वर्णिम वेलफेयर सोसायटी, उत्तर बेकरी, कुमार ज्वेलर्स, कारलक्स देहरादून तथा ए.के.एस. म्यूज़िकल का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। ट्रस्ट ने सभी सहयोगी संस्थाओं एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रेस वार्ता में वृन्दावन दास प्रभुजी, ललिता प्रसाद प्रभुजी, राधाकांत दास प्रभुजी सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, शहीद पथ पर 23 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर: राजनाथ सिंह
    Next Article मुख्यमंत्री धामी करेंगे HINDUSTHAN 2.0 का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई दिशा
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बिहार

    Nitish Kumar Big News: नितीश कुमार ने चल दिया बड़ा दांव…तेजस्वी की आरजेडी बैकफुट पर..

    बिहार में 'सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना' के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अत्यंत पिछड़ा वर्ग…

    2 Min Read
    छात्रवृत्ति
    उत्तर प्रदेशराज्य

    छात्रों के लिए खुशखबरी, CM योगी आज बांटेंगे छात्रवृत्ति, सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम पिछड़ा…

    3 Min Read
    पंचायत चुनाव
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी पंचायत चुनाव से पहले एक्शन में पंचायती राज विभाग, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बड़ी राहत

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच योगी सरकार ने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के…

    3 Min Read
    क्राइमताजा खबरबिहारराज्यराष्ट्रीय

    Ara Bihar News: आरा में बदमाशों ने घर के पास युवक को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत

    Ara Bihar News संवाददाता, आरा। टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत अंबेडकर कॉलोनी, सपन सिनेमा मोड़ मोहल्ला में रविवार को हथियार बंद बदमाशों…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: देहरादून में 16 जुलाई को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की 8वीं भव्य रथयात्रा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password