आज दिनांक 30.10.2026 को थाना बिसरख पर PRV के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि महागुन मायवुड्स सोसायटी के टॉवर-23 में ऊपर से गिर जाने के कारण दो लोगों की मृत्यु हो गई है। उक्त सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो 1-रणदीप पात्रा पुत्र अमल कुमार पात्रा निवासी महागुन माइवुड्स सोसाइटी, गौर सिटी-2 उम्र करीब 40 वर्ष व उनका 11 वर्षीय पुत्र आरव चित्त अवस्था में मिले जिन्हे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक रणदीप की पत्नी द्वारा बताया गया कि उनको सुबह के समय जल्दी खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए निकलना था, जिस कारण उनके पति और बेटा बालकनी से पूजा करने के लिए फूल तोड़ने के लिए गए थे जहां सीढ़ी से फिसल कर बालकनी से गिरने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी। थाना बिसरख पुलिस द्वारा मृतको का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। अन्य आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

