राज्य स्तर पर आयोजित एक गरिमामय समारोह में स्नेहा मेश्राम को महामहिम राज्यपाल श्री रामन डेका द्वारा प्रतिष्ठित ‘राज्यपाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।इसके साथ ही, अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्यपाल की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जिनके नाम निम्नलिखित हैं- दुर्गा यादव (रेंजर) हिमांशी यादव (गाइड)तानिया परवीन (गाइड)विद्यार्थियों की इस विशेष और गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. के. श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को बधाई दिए और कहा कि यह सम्मान विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी सकारात्मक प्रेरणा मिलेगी।
प्राचार्य श्री एस. के. श्रीवास्तव जी, रेंजर लीडर तृप्ति श्रीवास्तव, गाइड कैप्टन सुश्री अनामिका एक्का, स्काउट मास्टर श्री नारायण प्रसाद, कब मास्टर श्री राकेश कुमार, गाइड कैप्टन श्रीमती सुरभी राव, रेंजर लीडर श्रीमती रुक्मणी साहू, रोवर लीडर श्री दिनेश कुमार यादव एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सम्मानित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल किरंदुल की स्नेहा मेश्राम को स्काउट-गाइड में मिला प्रतिष्ठित ‘राज्यपाल पुरस्कार’

Leave a Comment
