jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 HAS अधिकारियों के तबादले; कई आदेश रद्द
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 HAS अधिकारियों के तबादले; कई आदेश रद्द
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 HAS अधिकारियों के तबादले; कई आदेश रद्द

News Desk
Last updated: July 20, 2026 8:12 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार अवकाश के दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस अधिकारी के तबादला आदेश रद कर 18 एचएएस अधिकारियों के तबादला एवं तैनाती आदेश जारी किए। इसके साथ ही तीन अधिकारियों के पूर्व तबादला आदेश रद कर दिए गए।

Contents
About The AuthorNews Desk

आईएएस अधिकारी एडीसी कम परियोजना निदेशक डीआरडीए हमीरपुर अभिषेक कुमार गर्ग के प्रबंध निदेशक राज्य औद्योगिक विकास निगम के पद पर तबादला आदेश को निरस्त कर दिया गया। हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव के पद को लेकर तीसरी बार बदलाव किया गया है। अतिरिक्त सचिव लोक निर्माण शिल्पी बैक्टा से सचिव राज्य निर्वाचन आयोग का कार्यभार वापस लेने के बाद अब दोबारा राज्य चुनाव आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जिन एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश और अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उनमें एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार को आयुक्त नगर निगम मंडी, एसी टू डीसी हमीरपुर चिराग शर्मा को एसडीएम चंबा, संयुक्त आयुक्त नगर निगम धर्मशाला सुरेंद्र कुमार कटोच को एसडीएम सलूणी, एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह को संयुक्त आयुक्त नगर निगम धर्मशाला लगाया है।

प्रबंध निदेशक सामान्य औद्योगिक निगम भूपेंद्र कुमार को प्रबंध निदेशक औद्योगिक विकास निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला डॉ. (मेजर रिटायर्ड) विशाल शर्मा को अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज टांडा, सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की सोलन संजीव कुमार को अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, पदभार का इंतजार कर रहे डॉ. अमित गुलेरिया को अतिरिक्त सचिव जल शक्ति विभाग लगाया है।

वह अतिरिक्त सचिव तकनीकी शिक्षा विकास सूद को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे। पदभार का इंतजार कर रहे राम प्रसाद को संयुक्त सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज हमीरपुर डॉ. अवनिंद्र कुमार को रजिस्ट्रार चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, रमन घरसंघी को संयुक्त सचिव ऊर्जा विभाग लगाया गया है वह आईएएस शुभकरण सिंह को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे।

अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज नाहन डॉ. पूनम को एसी टू डीसी सोलन, पदभार का इंतजार कर रहे गौरव महाजन को अतिरिक्त निदेशक, युवा सेवाएं एवं खेल, अतिरिक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज टांडा अंकुश शर्मा को सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, पदभार का इंतजार कर रही अपराजिता चंदेल को मंडी नगर निगम की संयुक्त आयुक्त, एसडीएम कुफरी के लिए तब्दील किए गए विश्वमोहन देव चौहान को कार्यकारी निदेशक हिमाचल प्रदेश पद परिवहन निगम शिमला, राजीव ठाकुर को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) हमीरपुर लगाया है।

सरकार ने सिद्धार्थ आचार्य के कार्यकारी निदेशक एचआरटीसी शिमला, कपिल तोमर के संयुक्त निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और पद्मा के एसडीएम उदयपुर के पद पर किए गए तबादला आदेश रद कर दिए हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल कैबिनेट बैठक आज, 1000 पदों पर भर्ती और बागवानों को राहत देने पर हो सकता है फैसला
    Next Article सीएम सुक्खू ने निवेशकों को दिया न्योता, बोले- हिमाचल निवेश के लिए देश के बेहतरीन गंतव्यों में शामिल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    थल सेना दिवस
    उत्तराखंडराज्य

    थल सेना दिवस पर सैनिक कल्याण मंत्री ने दी शुभकामनाएं

    देहरादून। थल सेना दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय…

    2 Min Read
    स्टेट इनोवेशन मिशन
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में पहली बार शुरू होगा स्टेट इनोवेशन मिशन, सीएम सैनी खुद संभालेंगे कमान

    चंडीगढ़। उद्योगों में नये प्रयोग (नवाचार) और नए उद्यमी तैयार करने के लिए हरियाणा में पहली बार इनोवेशन मिशन बनने जा…

    3 Min Read
    टेस्ला
    महाराष्ट्र

    टेस्ला की भारत में धमाकेदार एंट्री! मुंबई के BKC में पहला शोरूम लॉन्च

    टेस्ला की भारत में धमाकेदार एंट्री! मुंबई के BKC में पहला शोरूम लॉन्च मुंबई, 15 जुलाई 2025 — दुनिया की…

    2 Min Read
    बिहार

    Tejashwi Yadav On Nitish Kumar : तेजस्वी के बड़े खुलासे के बाद बिहार एनडीए में सियासी बवाल

    15 अप्रैल कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ एक हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद, बिहार के नेता प्रतिपक्ष…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 HAS अधिकारियों के तबादले; कई आदेश रद्द
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password