jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल कैबिनेट बैठक आज, 1000 पदों पर भर्ती और बागवानों को राहत देने पर हो सकता है फैसला
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल कैबिनेट बैठक आज, 1000 पदों पर भर्ती और बागवानों को राहत देने पर हो सकता है फैसला
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल कैबिनेट बैठक आज, 1000 पदों पर भर्ती और बागवानों को राहत देने पर हो सकता है फैसला

News Desk
Last updated: July 20, 2026 8:06 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू चंडीगढ़ से शिमला लौट आए हैं, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी भी बैठक के लिए पहुंच चुके हैं। मानसून सत्र की तारीखों के एलान और प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर मंथन के बीच इस बैठक में 50 से अधिक एजेंडा आइटम पर चर्चा होगी। सबसे बड़ी राहत बेरोजगारों और बागवानों को मिलने की उम्मीद है।

Contents
About The AuthorNews Desk

सरकार करीब एक हजार नए पदों पर भर्ती और सेब सहित अन्य फलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमआईएस) में बढ़ोतरी पर अंतिम मुहर लगा सकती है। सेब सीजन के बीच में प्रदेश के बागवानों के लिए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है।

तीन विभागों में भर्ती को मिल सकती है मंजूरी

सरकार के तीन विभाग स्वास्थ्य, बागवानी व ग्रामीण विकास में करीब एक हजार पदों को भरने की मंजूरी प्राप्त हो सकती है। इसके अतिरिक्त वन विभाग में सहायक वन रक्षकों की भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को भी इस बैठक में अंतिम रूप दिया जा सकता है, जिससे नई नियुक्तियों की राह आसान होगी।

सेब खरीद पर होगा फैसला

मुख्यमंत्री की प्राथमिक स्वीकृति के बाद बागवानी विभाग की ओर से मंडी मध्यस्थता योजना (मार्केट इंटरवेंशन स्कीम) के नए नियम कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे। अब केवल पंजीकृत बागवानों से ही सेब की खरीद की जाएगी। विभाग के प्रस्ताव में एक बागवान से अधिकतम 30 बोरी सेब खरीदने की सिफारिश है, हालांकि सरकार जनहित में इस संख्या को बढ़ा भी सकती है।

फल समर्थन मूल्य में वृद्धि संभव

पिछले वर्ष फलों के समर्थन मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी, लेकिन इस बार किसानों-बागवानों को राहत देने की तैयारी है। वर्तमान में सेब और आम 12 रुपये प्रति किलो तथा नींबू प्रजाति के फल 10 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदे जा रहे हैं। कैबिनेट बैठक में इन दरों को बढ़ाने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

सीबीएसई स्कूल शिक्षक नियुक्ति

सीबीएसई पाठ्यक्रम वाले स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियों को लेकर चल रहे विवाद का हल निकलने की पूरी उम्मीद है। सरकारी सब-कमेटी ने अपनी सिफारिशें और विकल्प सौंप दिए हैं, जिनमें से किसी एक पर आज मुहर लगेगी।

विधानसभा सत्र पर फैसला संभव

आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखें तय करने का मामला भी एजेंडे का हिस्सा है। बजट में घोषित की गई इस कल्याणकारी योजना को धरातल पर उतारने के लिए कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी।

आर्थिक स्थिति पर होगी प्रस्तुति

बैठक के दौरान वित्त विभाग प्रदेश की वर्तमान वित्तीय स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट सरकार के सामने रखेगा। प्रधान सचिव (वित्त) इस पर एक प्रेजेंटेशन देंगे, जिसके आधार पर भविष्य के बड़े आर्थिक फैसले लिए जाएंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा
    Next Article हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 HAS अधिकारियों के तबादले; कई आदेश रद्द
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड…

    2 Min Read
    टक्कर
    उत्तराखंडराज्य

    डम्पर की टक्कर से बाइक सवार आईटीबीपी जवान की मौत, डम्पर चालके खिलाफ मुकदमा दर्ज

    सितारगंज। बाइक को टक्कर मारने के आरोप में पुलिस ने रविवार को डम्पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।…

    1 Min Read
    एयर इंडिया
    गुजरात

    PM मोदी ने एयर इंडिया हादसे के इकलौते जीवित बचे व्यक्ति से की मुलाकात | भावुक पल कैमरे में कैद

    0 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में अनधिकृत औद्योगिक कॉलोनियों को नियमित करेगी नई नीति

    हरियाणा सरकार ने राज्य की अनधिकृत औद्योगिक कॉलोनियों को नियमित करने के लिए नई नीति लागू कर दी है। इसके…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल कैबिनेट बैठक आज, 1000 पदों पर भर्ती और बागवानों को राहत देने पर हो सकता है फैसला
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password