jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग: प्लास्टिक पैकेजिंग का सामान होने से तेजी से फैली लपटें, 11 गाड़ियों ने पाया काबू
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग: प्लास्टिक पैकेजिंग का सामान होने से तेजी से फैली लपटें, 11 गाड़ियों ने पाया काबू
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग: प्लास्टिक पैकेजिंग का सामान होने से तेजी से फैली लपटें, 11 गाड़ियों ने पाया काबू

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 12, 2026 8:16 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

गाजियाबाद। कविनगर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित ईएसआर लेमिनेटस फैक्ट्री में रविवार शाम को आग लग गई। फैक्ट्री परिसर में प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैली। मौके पर पहुंची दमकल की 11 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस बीच वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह देते हुए राहत कार्य संचालित किया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है लेकिन विस्तार से पूरा कारण जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

एक घंटे तक जूझते रहे लोग

कविनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित वीएसआर लेमिनेट फैक्ट्री में रविवार शाम करीब पांच बजे आग लग गई। फैक्ट्री परिसर में पैकेजिंग से जुड़ा सामान होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग बढ़ती देख अन्य फायर स्टेशनों से भी दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा। कुल 11 गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

चारों तरफ से पानी की बौछार की

वीएसआर लेमिनेट फैक्ट्री में खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग और औद्योगिक उपयोग के लिए विभिन्न प्रकार की परतदार फिल्म व लैमिनेट तैयार किए जाते हैं। फैक्ट्री में पैकेजिंग से संबंधित सामग्री मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

दमकलकर्मियों ने आग को फैलने से रोकने के लिए चारों तरफ से पानी की बौछार की और काफी प्रयास के बाद लपटों पर नियंत्रण पाया। आग लगने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई।

आग से कितना नुकसान हुआ?

मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र होने के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने के साथ स्थिति संभालने में भी सतर्कता बरतनी पड़ी। हालांकि दमकल की कई गाड़ियों को लगाकर आग को नियंत्रित कर लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शाॅर्ट सर्किट लग रहा है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में साइबर ठगी का बड़ा खेल: टास्क के नाम पर महिला/व्यक्ति से 16.64 लाख ऐंठे, तो सीनियर सिटीजन कार्ड के नाम पर उड़े 5.49 लाख
    Next Article दिल्ली में कांग्रेस का आज शक्ति प्रदर्शन: एसआईआर के विरोध के चलते नई और मध्य दिल्ली के कई रास्ते डायवर्ट, एडवाइजरी जारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस की जांच का दायरा बढ़ा; कई राज्यों के बदमाशों की कुंडली खंगाल रही एसटीएफ

    शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जिन चार शूटरों की पहचान हुई है, उनमें…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    डासना में खसरा-डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग में चिंता

    गाजियाबाद। डासना क्षेत्र में खसरा और डिप्थीरिया के केस तेजी से मिल रहे हैं। खुद जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नीरज अग्रवाल…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में गौशालाओं को मिलेगी 2 रुपए यूनिट बिजली, DHBVN ने जारी किया नया रियायती टैरिफ

    दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने पंजीकृत गौशालाओं को दी जाने वाली रियायती बिजली दरों को लेकर नया सेल्स…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के बागवानों को बड़ी सौगात: पालमपुर में खुला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, टिश्यू कल्चर लैब में हर साल तैयार होंगे 3 लाख पौधे

    पालमपुर: हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज पालमपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का लोकार्पण किया. इस…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग: प्लास्टिक पैकेजिंग का सामान होने से तेजी से फैली लपटें, 11 गाड़ियों ने पाया काबू
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password