jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल के बागवानों को बड़ी सौगात: पालमपुर में खुला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, टिश्यू कल्चर लैब में हर साल तैयार होंगे 3 लाख पौधे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल के बागवानों को बड़ी सौगात: पालमपुर में खुला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, टिश्यू कल्चर लैब में हर साल तैयार होंगे 3 लाख पौधे
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल के बागवानों को बड़ी सौगात: पालमपुर में खुला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, टिश्यू कल्चर लैब में हर साल तैयार होंगे 3 लाख पौधे

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 25, 2026 9:49 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

पालमपुर: हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज पालमपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का लोकार्पण किया. इस दौरान मंत्री जगत सिंंह नेगी ने कहा कि इस केंद्र से प्रदेश के बागवानों और किसानों को आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग मिलेगी. केंद्र में एक प्रशिक्षण भवन भी स्थापित किया गया है, जहां एक समय में 40 किसानों के ठहरने और लंबे समय तक ट्रेनिंग लेने की व्यवस्था है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

“सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कीवी, प्लम सहित विभिन्न प्रकार के फलों के ब्लॉक स्थापित किए गए हैं. यहां किसानों और बागवानों को फल उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी, जिससे वे नई तकनीकों को अपने बगीचों में अपना सकेंगे.” – जगत सिंह नेगी, बागवानी मंत्री

लैब में हर साल तैयार होंगे 3 लाख पौधे

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में टिश्यू कल्चर लैब भी स्थापित की गई है, जिसे आउटसोर्स के जरिए संचालित किया जाएगा. संबंधित एजेंसी की नियुक्ति होते ही लैब में सेब सहित विभिन्न फलों की पौध सामग्री तैयार करने का काम शुरू किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि लैब के पूरी क्षमता से संचालित होने पर सालाना करीब 3 लाख पौधे तैयार किए जा सकेंगे. इससे प्रदेश के बागवानों को बड़े पैमाने पर पौध सामग्री उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

सीएम के नए ऑफिस को लेकर जगत नेगी ने कही ये बात

वहीं, मुख्यमंत्री के नए कार्यालय भवन को लेकर भाजपा की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि यह भवन किसी मुख्यमंत्री का निजी आवास नहीं, बल्कि जनता की सुविधा और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सचिवालय का भवन लगभग 100 साल पुराना है. पुराने मुख्यमंत्री कार्यालय में न तो कर्मचारियों के लिए पर्याप्त जगह थी और न ही बड़ी संख्या में आने वाले लोगों के बैठने या खड़े होने की समुचित व्यवस्था थी. मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा और वर्तमान समय की जरुरतों को देखते हुए नए भवन का निर्माण किया गया है.

पूर्व सीएम के सरकारी आवास में लिफ्ट पर उठाए सवाल

मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूर्व मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में लिफ्ट लगाए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा को सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण की आलोचना करने से पहले अपने कार्यकाल के फैसलों पर भी विचार करना चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि जब पूर्व मुख्यमंत्री के दो मंजिला सरकारी आवास में महज कुछ सीढ़ियां चढ़ने के लिए लिफ्ट लगाई गई थी, तब उसकी आलोचना क्यों नहीं की गई? नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री का नया कार्यालय किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि प्रशासनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल सरकार ने बदले 2014 के आदेश: आरक्षण में ‘ओन मेरिट’ नियम स्पष्ट, छूट ली तो केवल आरक्षित कोटे में ही मिलेगा चयन
    Next Article ऊना में तकनीक से सशक्त हो रहे किसान: ‘एग्रीस्टैक’ परियोजना से 43 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री से जुड़े
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    आईएमएस नोएडा में महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम

    नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में बांसुरी स्वराज की पैनी नजर: स्वागत की आड़ में पढ़ा नेताओं का राजनीतिक वजन, 2027 की बिसात बिछनी शुरू

    देहरादून। स्वागत के लिए जुटी भाजपा महानगर की भीड़ में बांसुरी स्वराज सिर्फ चेहरे नहीं देख रही थीं, बल्कि संगठन का…

    3 Min Read
    गाज़ियाबाद
    उत्तर प्रदेश

    राष्ट्रिय सैनिक संस्था ने कहा की गैस और तेल की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी

    22 मार्च 2026 , मुख्यालय राष्ट्रिय सैनिक संस्था , 133 बी मोडल टाउन ईस्ट , गाज़ियाबाद – आज यहाँ राष्ट्रिय…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में आतंकी हमले का अलर्ट, CM आवास से कांवड़ रूट तक बढ़ी सुरक्षा, योगी ने की हाई लेवल मीटिंग

    लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों द्वारा एक ईंट-भट्ठे में घुसकर श्रमिक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल के बागवानों को बड़ी सौगात: पालमपुर में खुला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, टिश्यू कल्चर लैब में हर साल तैयार होंगे 3 लाख पौधे
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password