jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: UP में लापरवाह अफसरों पर एक्शन, CM योगी के आदेश पर 5 तहसीलदार सस्पेंड, 13 को कारण बताओ नोटिस
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » UP में लापरवाह अफसरों पर एक्शन, CM योगी के आदेश पर 5 तहसीलदार सस्पेंड, 13 को कारण बताओ नोटिस
उत्तर प्रदेशराज्य

UP में लापरवाह अफसरों पर एक्शन, CM योगी के आदेश पर 5 तहसीलदार सस्पेंड, 13 को कारण बताओ नोटिस

News Desk
Last updated: September 9, 2026 7:05 am
News Desk
Share
SHARE

सीएम योगी आदित्यनाथ तहसीलों के कामकाज में लापरवाही और उदासीनता को लेकर ऐक्शन मोड में हैं। मंगलवार को सीएम के निर्देश पर और 5 तहसीलदार सस्पेंड कर दिए गए हैं। 13 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस भी दी गई है। यह कार्यवाही सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राजस्व मामलों में लापरवाही और उदासीनता पर की गई है। अभी 5 दिन पहले ही सीएम ने दाखिल-खारिज और पैमाइश जैसे राजस्व मामलों के पेडिंग रहने और लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए 4 तहसीलदारों और एक नायब तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया था। सीएम के ताबड़तोड़ ऐक्शन से तहसीलों में हड़कंप मचा हुआ है।

Contents
About The AuthorNews Desk

बताया जा रहा है मंगलवार को 5 तहसीलदारों के खिलाफ की गई निलंबन की कार्रवाई राजस्व अदालतों में पेंडिंग केसों के समयबद्ध निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर की गई है। सात सितंबर को प्रदेश के सभी राजस्व न्यायालयों में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा-34 के तहत दाखिल वादों की तहसीलवार और अधिकारीवार गहन समीक्षा की गई थी, जिसके बाद यह सख्त कार्रवाई की गई। निलंबित किए गए अधिकारियों में अमित यादव तहसीलदार संडीला हरदोई, कृष्ण कुमार मिश्रा तहसीलदार देवरिया, सौरभ कुमार तहसीलदार जौनपुर, रंजन वर्मा तत्कालीन नायब तहसीलदार अयोध्या व सम्प्रति तहसीलदार गाजीपुर और अलख शुक्ला तहसीलदार जनपद प्रतापगढ़ शामिल हैं। इससे पहले एक सितंबर 2026 को भी चार तहसीलदारों और एक नायब तहसीलदार को निलंबित किया गया था।

यह कार्रवाई 29 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व अदालतों में लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण की उच्चस्तरीय समीक्षा के बाद दिए गए निर्देशों के क्रम में की जा रही है। समीक्षा में राजस्व वादों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हर स्थिति में निस्तारण सुनिश्चित करने और किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही अथवा उदासीनता पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

13 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को नोटिस

इसके अलावा वादों के निस्तारण में बरती गई लापरवाही के मद्देनज़र 13 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें चंद्रशेखर वर्मा तत्कालीन तहसीलदार देवरिया व सम्प्रति तहसीलदार गोरखपुर, गोपाल जी तत्कालीन नायब तहसीलदार देवरिया व सम्प्रति नायब तहसीलदार कुशीनगर, रविरंजन कश्यप तहसीलदार जौनपुर, राकेश कुमार तत्कालीन तहसीलदार जौनपुर व सम्प्रति तहसीलदार बलरामपुर, कविता ठाकुर तत्कालीन तहसीलदार बाराबंकी व सम्प्रति तहसीलदार गोंडा, देवानन्द तिवारी तत्कालीन तहसीलदार सुल्तानपुर व सम्प्रति तहसीलदार फिरोजाबाद, स्नेहल वर्मा तत्कालीन नायब तहसीलदार अयोध्या व सम्प्रति नायब तहसीलदार लखनऊ, राहुल सिंह तहसीलदार अमेठी, अनिल कुमार तहसीलदार प्रतापगढ़, यजुवेन्द्र सिंह नायब तहसीलदार लखनऊ, सुखवीर सिंह नायब तहसीलदार लखनऊ, रमाशंकर मिश्रा नायब तहसीलदार रायबरेली और शार्द सिंह तहसीलदार लखनऊ शामिल हैं।

अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू

राजस्व परिषद की ओर से इन अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जा रही है। मामलों में जवाबदेही निर्धारित करते हुए नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा की गई समीक्षा में राजस्व परिषद द्वारा राजस्व न्यायालयों के कार्यों की प्रगति और निस्तारण की स्थिति पर विशेष निगरानी रखते हुए अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है।

आगे भी जारी रहेगा ऐक्शन

राजस्व परिषद ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई सिर्फ एक बार होने वाली कार्रवाई नहीं, बल्कि एक सतत और निरंतर प्रक्रिया का हिस्सा है। राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण में लापरवाही और उदासीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। वादों के समयबद्ध निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने अथवा कार्यों में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ बिना किसी शिथिलता के नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे प्रदेश के किसानों और आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ न्याय उपलब्ध हो सके।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम योगी से मिली फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम, नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के अहम दृश्यों को दिखाया
    Next Article यूपी में अब 70 साल तक सेवाएं दे सकेंगे सरकारी डॉक्टर, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का ऐलान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब कांग्रेस में वर्चस्व की जंग तेज, चन्नी-वड़िंग गुटों ने बढ़ाया शक्ति प्रदर्शन

    पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद दो धड़ों में बंटे कांग्रेसियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन तेज कर…

    5 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    अनिल बलूनी पर फिर भरोसा, तीसरी बार मिली BJP के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी

    देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन में अपनी टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में उत्तराखंड…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, इन 5 एजेंडों पर होगी चर्चा

    नई दिल्ली। राम जन्मभूमि चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की सोमवार को अहम बैठक होनी है।…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘असली PDA भाजपा, सपा के पास विकास का कोई हिसाब नहीं’, डिप्टी CM केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

    आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: UP में लापरवाह अफसरों पर एक्शन, CM योगी के आदेश पर 5 तहसीलदार सस्पेंड, 13 को कारण बताओ नोटिस
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password