jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पंजाब में ED की रेड पर भड़के मनीष सिसोदिया: बोले- चुनाव से पहले ‘आप’ नेताओं और अफसरों को डराने की कोशिश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पंजाब में ED की रेड पर भड़के मनीष सिसोदिया: बोले- चुनाव से पहले ‘आप’ नेताओं और अफसरों को डराने की कोशिश
पंजाबराज्य

पंजाब में ED की रेड पर भड़के मनीष सिसोदिया: बोले- चुनाव से पहले ‘आप’ नेताओं और अफसरों को डराने की कोशिश

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 25, 2026 11:40 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कथित छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर जुबानी हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है और चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और कारोबारियों को परेशान करने के मकसद से की जा रही है। सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव के जरिए पंजाब को प्रभावित नहीं कर पा रही है, इसलिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में अधिकारियों और आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों के घरों पर ईडी की कार्रवाई की जा रही है। कई जगह अधिकारियों से यह तक नहीं बताया जा रहा कि किस मामले या कथित घोटाले की जांच की जा रही है। कुछ अधिकारियों के घरों पर ईडी की टीमें कई दिनों तक मौजूद रहीं। इसी तरह आप कार्यकर्ताओं के घरों पर भी छापेमारी की जा रही है। जब कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से पूछा कि वे क्या तलाश रहे हैं, तो कथित तौर पर उन्हें जवाब मिला कि उन्हें ऊपर से आदेश मिला है। उन्होंने दावा किया कि कई जगहों पर न तो पैसा मिला और न ही कोई ऐसा दस्तावेज मिला, जिससे भ्रष्टाचार का मामला सामने आए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के कारोबारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी ईडी की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। जांच के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है और कई मामलों में अधिकारियों को खुद यह जानकारी नहीं है कि वे किस कथित घोटाले की जांच कर रहे हैं। सिसोदिया ने एक पार्टी चेयरमैन के घर का भी जिक्र किया और दावा किया कि जब संबंधित व्यक्ति घर पर मौजूद नहीं थे और घर में ताला लगा था, तो ईडी की टीम ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

सिसोदिया ने पंजाब में आगामी चुनाव को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को समझ आ गया है कि पंजाब में उसे वोट के जरिए समर्थन नहीं मिलेगा, इसलिए ईडी के जरिए राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। पंजाब के लोग इसका जवाब वोट के जरिए देंगे। हमारी सरकार ईमानदारी की राजनीति कर रही है और जांच एजेंसियां कितनी भी कार्रवाई कर लें, उन्हें भ्रष्टाचार से जुड़ा कुछ नहीं मिलेगा।

ईडी की गाड़ियों में तोड़फोड़ किए जाने के सवाल पर सिसोदिया ने कहा कि उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है कि किसकी गाड़ी तोड़ी गई और किसकी नहीं। अगर पंजाब के लोग विरोध कर रहे हैं तो पहले यह भी बताया जाना चाहिए कि ईडी की टीमें वहां क्या कार्रवाई कर रही थीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर अधिकारी रात में रुक रहे थे तो गद्दे मंगाकर सोने और सुबह वहां से चले जाने जैसी बातें सामने आ रही हैं।

विपक्ष की ओर से यह सवाल उठाए जाने पर कि अगर आप खुद को ईमानदार पार्टी बताती है तो ईडी की कार्रवाई को लेकर बौखलाहट क्यों है। इस पर सिसोदिया ने कहा कि पार्टी बौखलाई नहीं है, बल्कि अपना पक्ष रख रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चार हजार की जगह चार लाख ईडी अधिकारियों को भी पंजाब भेज दे, तब भी आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार नहीं मिलेगा, क्योंकि पार्टी भ्रष्टाचार नहीं करती और भ्रष्टाचारियों को बख्शती भी नहीं है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article एशियन हॉकी फेडरेशन के न्योते पर जापान दौरे की तैयारी में CM भगवंत मान, विदेश मंत्रालय के फैसले पर टिकी निगाहें
    Next Article हरियाणा में बिजनेस ग्रोथ को नई उड़ान: 1 से 8 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर रहेंगे CM नायब सैनी, निवेशकों को करेंगे आमंत्रित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    यूपी की हाई-प्रोफाइल कन्नौज सीट पर “वोट चोरी” का आरोप, मंत्री असीम अरुण ने उठाए गंभीर सवाल

    यूपी की हाई-प्रोफाइल कन्नौज सीट पर "वोट चोरी" का आरोप, मंत्री असीम अरुण ने उठाए गंभीर सवाल कन्नौज | 18…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी का बड़ा निर्देश: पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों की चिंताओं का लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए पुनः संवाद के निर्देश

    देहरादून। देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना को लेकर उठ रही पर्यावरणीय चिंताओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    मसूरी विधानसभा क्षेत्र में ₹13.90 करोड़ की सीवर लाइन योजना का शिलान्यास

    देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पथरियापीर, नीलकंठ विहार, इंदिरा कॉलोनी एवं चुक्कुवाला क्षेत्र में ₹13.90 करोड़ (₹1390.83 लाख) की…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गोरखपुर में सीएम योगी का एलान: अधिवक्ताओं को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, देश विरोधी साजिशों पर भी किया आगाह

    उत्तर प्रदेश के वकीलों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही अस्पतालों में उनके कैशलेस इलाज का इंतजाम हो सकता…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पंजाब में ED की रेड पर भड़के मनीष सिसोदिया: बोले- चुनाव से पहले ‘आप’ नेताओं और अफसरों को डराने की कोशिश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password