jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मेरठ: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा हाईटेंशन लाइन से टकराई; बिजली उतरने से एक की मौत, 20 लोग झुलसे
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मेरठ: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा हाईटेंशन लाइन से टकराई; बिजली उतरने से एक की मौत, 20 लोग झुलसे
उत्तर प्रदेशराज्य

मेरठ: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा हाईटेंशन लाइन से टकराई; बिजली उतरने से एक की मौत, 20 लोग झुलसे

News Desk
Last updated: July 25, 2026 6:17 am
News Desk
Share
SHARE

मेरठ। परीक्षितगढ़ कस्बा स्थित ओम पब्लिक स्कूल से शुक्रवार दोपहर शुरू हुई जगन्नाथ यात्रा हादसे का शिकार हो गई। राजवाहे की पटरी पर चढ़ते ही रथ का कलश एचटी लाइन के तारों से टकरा गया। कलश में करंट दोड़ने में ड्राइविंग सीट पर बैठे एक श्रद्धालु की मौत हो गई और उसमें सवार व धकेल रहे 20 से अधिक श्रद्धालु करंट लगने से झुलस गए।

Contents
About The AuthorNews Desk

हादसे का शिकार महिलाएं व साधु-संत भी हुए। इस बीच मची अफरातफरी से झुलसे लोगों को कस्बा के निजी व सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डीएम डा. विजय सिंह व एसएसपी अविनाश पांडेय घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में पीड़ितों का हाल भी जाना।

परीक्षितगढ़ कस्बे में पिछले छह सालों से जगन्नाथ यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को सातवीं बार यात्रा का शुभारंभ रजवाहे की पटरी किनारे स्थित ओम पब्लिक स्कूल से शुक्रवार दोपहर दो बजे किया गया। रथ फूलमालाओं से सजा था और श्रद्धालु बैंडबाजों की धुन पर भावविभोर थे।

इसी बीच कुछ श्रद्धालुओं ने रथ के रस्से को खींचना शुरू कर दिया तो कुछ धक्का देने लगे। जैसे ही रथ रजवाहे की पटरी पर चढ़ा तो रथ का कलश एचटी लाइन के तारों में उलझ गया। एक तेज धमाके के साथ रथ में दौड़े करंट की चपेट में आकर ड्राइविंग सीट पर बैठे 25 वर्षीय सचिन प्रजापति पुत्र नंदकिशोर निवासी मुहल्ला गंधार दरवाजा की झुलसकर मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक श्रद्धालु झुलस गए।

हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। लोगों ने एंबुलेंस व निजी वाहनों से कस्बे में पल्सकेयर अस्पताल में 30 वर्षीय गुड्डी, मुध 32 वर्ष, महाराज राजेश मिश्रा 56 वर्षीय निवासी वृंदावन, चेतन सैनी निवासी कस्बा, मोहित और साधु भरतदास निवासी लखीमपुर खीरी को भर्ती कराया।

जबकि प्रियांशु गुप्ता 26 वर्षीय औरंगाबाद भावनपुर, विवेक गुप्ता पुत्र अरविंद निवासी पता उपरोक्त, विशेष धामा पुत्र सुनील निवासी अहमदपुरी, शिवम यादव निवासी गंधार दरावाजा, यश गुप्ता पुत्र राजकुमार निवासी पूठी दरवाजा, मनीष शर्मा पुत्र अनिल निवासी रसूलपुर आदि को बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि सीएचसी अस्पताल में भी कुछ लोगों को भर्ती कराया।

कुछ को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद आसपास कालोनी के लोग जमा हो गए। एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ पंकज लवानिया, एसडीएम मवाना संतोषकुमार सिंह पहुंच गए। अफसरों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया। डीएम डॉ. विजय कुमार सिंह व एसएसपी अविनाश पांडेय घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण कर अस्पताल में पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

रथ व तारों की ऊंचाई लगभग थी समान, डीएम की मौजूदगी में हुई नापतौल

डीएम डा विजय कुमार सिंह की मौजूदगी में बिजली विभाग के एक्सईएन कुमार विकल व एसडीओ शांतनु ने एचटी लाइन के तारों की ऊंचाई की माप कराई तो तो लगभग 18 फीट थी। जबकि रथ की ऊंचाई भी लगभग 18 फीट ही थी। रथ सजाकर स्कूल से रजवाहे की पटरी पर पहुंचा तो कलश 11 हजार केवीए के तारों से उलझ गया।

तेज धमाकों के साथ कलश में करंट दौड़ा। उसके बाद पूरे रथ में करंट दौड़ गया। सभी श्रद्धालु नंगे पैर होने की वजह से बच नहीं सके। इस बीच लाइन कट गई। यात्रा आयोजक अतुल शर्मा व संजीव शर्मा ने बताया कि 18 जुलाई को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू हो गई थी जिसका समापन गत दिवस हो गया। शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकलाने की तैयारी थी लेकिन शुरू होने से पहले ही हादसा हो गया।

मृतक सचिन के स्वजन को रो-रोकर बुरा हाल

सचिन चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था और महनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चला रहा था। वह धार्मिक विचारों का होने के चलते धर्म के कार्यक्रम में भाग लेता था। उसकी मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। मां सुशीला, भाई विशाल, बहन प्राची और विशाका का रो-रोकर बुरा हाल था। जबकि उक्त हादसे से नगर में मातम छा गया।

बिजली के तारों में रथ में उतरे करंट से हादसा हो गया। यह दुखद हादसा है जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। हालांकि सभी घायलों को उपचार के लिए तत्परता से अस्पताल पहुंचाया गया। घबराने की आवश्यकता नहीं प्रशासन साथ है। बिजली विभाग व अन्य अधिकारी हादसे की जांच कर रहे हैं और जो भी निकलकर आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. वीके सिंह, डीएम मेरठ।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘ऑपरेशन अपराजेय’ से स्पेशल नीड बच्चों की सुरक्षा को नई मजबूती
    Next Article कांवड़ यात्रा को लेकर CM योगी का एक्शन प्लान: फेक न्यूज फैलाने पर एक्शन, मांस-मदिरा पर रोक, ड्रोन-CCTV निगरानी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

    देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलआईयू (LIU) निरीक्षक मनोज मनराल के अचानक हुए निधन पर गहरा दुख व्यक्त…

    1 Min Read
    जम्मू कश्मीर

    गुरेज़ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

    गुरेज़ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर बांदीपोरा (जम्मू-कश्मीर), 28 अगस्त 2025 —…

    2 Min Read
    दिल्लीराज्य

    सीजेपी ने 20 जुलाई प्रदर्शन के साक्ष्य जुटाने के लिए लॉन्च किया ‘साक्षी’ डिजिटल प्लेटफॉर्म

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 20 जुलाई को संसद मार्च में हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़े साक्ष्य एकत्र करने…

    1 Min Read
    बस्तर
    छत्तीसगढ़

    बस्तर में ऐतिहासिक आत्मसमर्पण: 66 नक्सलियों ने किया सरेंडर, ₹2.54 करोड़ का था इनाम

    बस्तर में ऐतिहासिक आत्मसमर्पण: 66 नक्सलियों ने किया सरेंडर, ₹2.54 करोड़ का था इनाम 📍 रायपुर | 25 जुलाई 2025…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मेरठ: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा हाईटेंशन लाइन से टकराई; बिजली उतरने से एक की मौत, 20 लोग झुलसे
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password