jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरेला पर्व पर ग्राम बंडिया में पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरेला पर्व पर ग्राम बंडिया में पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश
उत्तराखंडराज्य

हरेला पर्व पर ग्राम बंडिया में पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश

News Desk
Last updated: July 28, 2026 7:05 am
News Desk
Share
SHARE

खटीमा। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला महोत्सव पखवाड़े पर खटीमा के ग्राम पंचायत भवन बंडिया में सेवा संकल्प फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी के निर्देशन में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Contents
About The AuthorNews Desk

इस अवसर पर गीता धामी ने वर्चुअल माध्यम से कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसलिए हम सभी को अपने आस पास पौधे अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने कहा केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

ग्राम प्रधान सोमनाथ मौर्य ने इस जनहितकारी पहल के लिए सेवा संकल्प फाउंडेशन एवं उसकी ट्रस्टी गीता धामी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा हरेला पर्व से लगातार ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण एवं पौधे वितरण किए जा रहे हैं,साथ ही गीता धामी के निर्देशन में फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, समाज कल्याण व पर्यावरण संरक्षण पर भी लगातार कार्य किया जा रहा है।

कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से आये डॉ अजय प्रभाकर ने कहा कि सेवा संकल्प फाउंडेशन प्रदेशभर में समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और जरूरतमंदों के कल्याण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जनभागीदारी बढ़ाने का कार्य कर रहा है। हरेला पर्व पखवाड़े पर आयोजित यह अभियान प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सशक्त संदेश देता है।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया साथ ही सैकड़ों लोगों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे केवल पौधे ही नहीं लगाएंगे, बल्कि उनके पूर्ण विकसित होने तक उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश राणा,उप प्रधान अमित चौहान,पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रिंकू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जनता मौजूद थी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात
    Next Article कांवड़ मेले में अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एडीजी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाब सरकार
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार का बड़ा निर्णय: ‘हमारे राम’ नाटक राज्य में निशुल्क, 40 शो होंगे

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि पूरे राज्य में भगवान श्रीराम…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एकसाथ 182 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के SDM बदले

    उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर से यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल किया है.…

    2 Min Read
    महाराष्ट्र

    राज ठाकरे का बड़ा बयान: ‘ठाकरे-पवार ब्रांड को खत्म करने की कोशिश, लेकिन ये मुमकिन नहीं’

    राज ठाकरे का बड़ा बयान: 'ठाकरे-पवार ब्रांड को खत्म करने की कोशिश, लेकिन ये मुमकिन नहीं' मुंबई, 24 मई 2025:महाराष्ट्र…

    4 Min Read
    गाज़ियाबाद
    उत्तर प्रदेश

    राष्ट्रिय सैनिक संस्था ने कहा की गैस और तेल की कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी

    22 मार्च 2026 , मुख्यालय राष्ट्रिय सैनिक संस्था , 133 बी मोडल टाउन ईस्ट , गाज़ियाबाद – आज यहाँ राष्ट्रिय…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरेला पर्व पर ग्राम बंडिया में पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password