jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात
उत्तराखंडराज्य

काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

News Desk
Last updated: July 28, 2026 7:02 am
News Desk
Share
SHARE

काशीपुर। परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मा0 मंत्री ने 31.35 करोड़ के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व 13.01 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। मा0 मंत्री को कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी आदि ने पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र भेटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। परियोजनाएँ काशीपुर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

मंत्री श्री बत्रा ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रोज विकास की नई-नई गाथा लिख रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य हैं। उन्होने कहा कि शिविर के माध्यम से जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जानकारी दी जा रही है और पात्र लोगों को मौके पर ही योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि जनता को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक इधर-उधर भटकना न पड़े मौके पर ही जनता की समस्याओं का समाधान किया जा सकें। उन्होने कहा कि जनता की सरकार-जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्या सुन रही है और विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर समाधान भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है और सरकार की प्राथमिकता है कि हर सरकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

मंत्री ने कहा कि काशीपुर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शहर है और इसके विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर काशीपुर रोडवेज बस स्टेशन की बदहाल स्थिति, यात्रियों की समस्याओं और नए बस अड्डे की मांग पर परिवहन मंत्री श्री बत्रा ने कहा कि वर्तमान काशीपुर का बस स्टेशन काफी पुराना हो चुका है। वहां पेयजल, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी है। इसे देखते हुए नए स्टेशन के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है तथा भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में छोटे-छोटे बस स्टॉप भी विकसित किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अलावा पूरे जिले में आधुनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। काशीपुर, जसपुर, रामनगर और खटीमा सहित विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने के लिए लगभग 20 नई बसें संचालित करने की योजना है। इनमें इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख बस स्टैंडों के विकास का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन निगम ने 200 नई बीएस-6 बसों की खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिवाली से पहले नई बसें सड़कों पर उतरना शुरू हो जाएंगी। पुरानी बसों को भी आवश्यक मरम्मत और उन्नयन के बाद उपयोग में लाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि काशीपुर को भी नई बसों का पर्याप्त आवंटन किया जाएगा। शेयरिंग टैक्सी चालकों की समस्याओं के संबंध में मंत्री ने कहा कि सरकार इस विषय पर भी गंभीरता से काम कर रही है। पुरानी गाड़ियों के निस्तारण, नई व्यवस्थाओं और परिवहन से जुड़े सभी हितधारकों को राहत देने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर कार्य चल रहा है। आने वाले समय में टैक्सी संचालकों और यात्रियों दोनों को इसका लाभ मिलेगा। मा0 मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, परिवहन और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा काशीपुर को आधुनिक परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, दर्जा राज्य मंत्री सीमा चैहान, जिलाध्यक्ष भाजपा मनोज पाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जिससे जनता को सरलता से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश को अपना परिवार मानकर जन-जन की सेवा कर रहे है। उन्होने कहा कि 05 साल में अनेक अनवरत विकास कार्य हुआ है। उन्होने कहा कि जनपद में शिविर लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही व पत्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने 13.01 करोड़ के नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत 49 कार्यो का शिलान्यास व 31.35 करोड़ की काशीपुर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 01.97 करोड़ के 02 स्थानों पर पैकिंग कार्य, 20.43 करोड़ से नगर निगम के विभिन्न वार्डो में 77 स्थानों पर सड़क, नाली/नाला निर्माण कार्य, 01.80 करोड़ से नगर निगम सीमान्तर्गत पीपीपी मोड में नगर के 10 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण कार्य, 7.15 करोड़ से निगम सीमान्तर्गत 05 स्थानों पर वैंडिग जोन निर्माण कार्य कराये जायेगें।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनसेवा स्टॉलों के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। शिविर में 54 आवेदन एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर में बवीता देवी को क्रेडिट कार्ड, दानिश को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 15 हजार का चैक दिया गया व शकुन्तला देवी तथा रीना सिंह को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौपी गयी।

शिविर में नगर निगम, राजस्व, विद्युत, मत्स्य, कृषि, सैनिक कल्याण, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयीे। होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा परीक्षण कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया।

इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, राज्य मंत्री सीमा चैहान, ब्लाक प्रमुख चंद्रप्रभा, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, मुख्य विकास अधिकारी दिनेश शाशनी, नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा गुरविंदर सिंह चंडोक, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, शालिनी नेगी सहित पार्षद, जनप्रतिनिधि, अधिकारी आदि मौजूद थे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी
    Next Article हरेला पर्व पर ग्राम बंडिया में पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    कांवड़ मार्ग में नहीं बिकेगा मांस, CCTV में हर कदम होगा ‘कैद’; सीएम योगी बोले- अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार…

    4 Min Read
    शंकराचार्य
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘नाम के आगे शंकराचार्य कैसे लगाया’… प्रयागराज मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

    प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मेला प्रशासन के बीच चला आ रहा विवाद…

    4 Min Read
    दिल्ली

    नेताओं पर सार्वजनिक हमले: क्या लोकतंत्र की मर्यादा खतरे में है?

    नेताओं पर सार्वजनिक हमले: क्या लोकतंत्र की मर्यादा खतरे में है? भारत, जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र माना जाता…

    4 Min Read
    Editorialउत्तर प्रदेशराज्यलाइफस्टाइल

    वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए भारत सरकार और ब्रह्माकुमारीज़ की अनूठी पहल

    नोएडा, 18 मई 2026:भारत सरकार के विशेष दिशा-निर्देशों के अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नोएडा के…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password