jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन बसों का दौर: CM सुक्खू ने दिए 350 KM रेंज वाली बसों की खरीद के निर्देश
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन बसों का दौर: CM सुक्खू ने दिए 350 KM रेंज वाली बसों की खरीद के निर्देश
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन बसों का दौर: CM सुक्खू ने दिए 350 KM रेंज वाली बसों की खरीद के निर्देश

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 8, 2026 9:08 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन को डीजल से इलेक्ट्रिक और अब हाइड्रोजन ईंधन की ओर ले जाने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार आने वाले समय में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में 1500 नई ई-बसें शामिल करेगी। इसके साथ ही 100 ग्रीन हाइड्रोजन बसें और 100 सुपर डीलक्स बसें खरीदने की योजना है। पहाड़ी राज्य में सार्वजनिक परिवहन को कम कार्बन वाले ईंधन पर ले जाने की दिशा में इसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य सचिवालय में एचआरटीसी और परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में बसों की खरीद और चार्जिंग ढांचे की तैयारियों की समीक्षा की गई।

350 किलोमीटर हो न्यूनतम रेंज

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई ई-बसों की न्यूनतम रेंज 350 किलोमीटर हो और उनका चयन हिमाचल की पहाड़ी व कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप किया जाए। एचआरटीसी को अब तक 297 ई-बसें उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं। एचआरटीसी के अधिकारी भी अब पैट्रोल व डीजल वाहनों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। सरकार इन्हें 30 ई वाहन उपलब्ध करवाएगी।

ई-बस से 18.19 रुपये प्रति किलोमीटर की बचत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि ई-बसों के संचालन से एचआरटीसी को प्रति किलोमीटर 18.19 रुपये की बचत हो रही है। इससे निगम के परिचालन खर्च को कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिल रही है। सरकार अब इलेक्ट्रिक परिवहन के विस्तार के साथ हाइड्रोजन बसों को भी सार्वजनिक परिवहन में शामिल करने की तैयारी कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को प्रदेशभर में ई-चार्जिंग ढांचे के विकास में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऊना जिले में पूरी तरह इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने और नालागढ़ स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय को भी इलेक्ट्रिक बसों से संचालित करने की योजना है।

मौके पर ही होगा चालान का डिजिटल भुगतान

परिवहन व्यवस्था को डिजिटल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने ‘चालान 2 पे’ पहल शुरू की। इसके तहत वाहन चालक चालान का भुगतान मौके पर ही डिजिटल माध्यम से कर सकेंगे। परिवहन विभाग के अधिकारियों को एक्सिस बैंक की ओर से पीओएस मशीनें उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

नई व्यवस्था में प्रत्येक लेनदेन का डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा और चालान की राशि सीधे राज्य कोष में जमा होगी। इससे नकद लेनदेन कम होने के साथ राजस्व के संभावित रिसाव पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। लोगों को चालान जमा करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे।

चार साल में परिवहन राजस्व 510 से 995 करोड़

समीक्षा बैठक में बताया गया कि परिवहन विभाग का राजस्व वर्ष 2021-22 में 510 करोड़ रुपये था, जो 2025-26 में बढ़कर 995 करोड़ रुपये हो गया। मुख्यमंत्री ने विभाग में रिक्त पदों को भरने में सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा, निदेशक परिवहन नीरज कुमार, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक शिवम प्रताप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड: भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ से संगठनात्मक सक्रियता का संदेश, राम माधव की मौजूदगी में जुटे कार्यकर्ता
    Next Article राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर हिमाचल में बवाल: शिमला में लोकभवन के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- ‘यह लोकतंत्र की हत्या’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    योगी
    उत्तर प्रदेशराज्य

    खुशखबरी! 18 जनवरी को 2 लाख से अधिक लोगों के खाते में आएंगे 1 लाख रुपये, सीएम योगी ने किया बड़ा एलान

    यूपी के दो लाख से ज्यादा परिवारों के हिस्से में रविवार को बड़ी खुशी आने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

    4 Min Read
    बिहार

    Tejashwi Yadav On Nitish Kumar : तेजस्वी के बड़े खुलासे के बाद बिहार एनडीए में सियासी बवाल

    15 अप्रैल कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ एक हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद, बिहार के नेता प्रतिपक्ष…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    गाजियाबाद में मामूली विवाद पर चली गोलियां, युवक की मौत; दो गिरफ्तार

    गाजियाबाद)। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की रतीराम कालोनी में रविवार रात साइड मांगने व हार्न बजाने पर पड़ोसी युवक ने कहासुनी…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में शहज़ाद भट्टी नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा एक्शन, 52 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

    लखनऊ: देश की एकता, संप्रभुता और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की एक और बड़ी आतंकी…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन बसों का दौर: CM सुक्खू ने दिए 350 KM रेंज वाली बसों की खरीद के निर्देश
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password