jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: वृंदावन केलिकुंज में बेटी की तलाश में नोएडा से पहुंचे पिता, संत प्रेमानंद की भक्त थी लापता विभा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » वृंदावन केलिकुंज में बेटी की तलाश में नोएडा से पहुंचे पिता, संत प्रेमानंद की भक्त थी लापता विभा
उत्तर प्रदेशराज्य

वृंदावन केलिकुंज में बेटी की तलाश में नोएडा से पहुंचे पिता, संत प्रेमानंद की भक्त थी लापता विभा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 3, 2026 6:38 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े मामलों के बीच एक और युवती के लापता होने का मामला सामने आया है. नोएडा की रहने वाली 35 वर्षीय विभा के परिवार का कहना है कि वह 15 अगस्त को घर से यह कहकर निकली थी कि वह श्री हित राधा केली कुंज आश्रम जा रही है. इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी. परिवार कई हफ्तों से उसकी तलाश कर रहा है. अब बेटी की तलाश में पिता उमेश सिंह परिजनों के साथ वृंदावन पहुंचे हैं.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

15 अगस्त को घर से निकली थी विभा

परिजनों के मुताबिक, विभा MBA कर चुकी है और संत प्रेमानंद महाराज की बड़ी भक्त रही है. परिवार का कहना है कि वह पहले भी आश्रम गई थी और बाद में वापस घर लौट आई थी, लेकिन इस बार 15 अगस्त को घर से निकलने के बाद उसका कोई पता नहीं चला. परिजनों ने उसकी तलाश अपने स्तर पर करने के साथ नोएडा पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है.

पिता उमेश सिंह का कहना है कि बेटी के अचानक लापता होने से पूरा परिवार परेशान है. कई दिनों तक तलाश करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो वह परिजनों के साथ वृंदावन पहुंचे और श्री हित राधा केली कुंज आश्रम के बाहर जानकारी लेने की कोशिश की.

आश्रम में होने की आशंका

उमेश सिंह के मुताबिक, उन्होंने अपनी बेटी को आश्रम में प्रत्यक्ष तौर पर नहीं देखा है. हालांकि, बेटी की आस्था और पहले आश्रम आने-जाने के कारण परिवार को आशंका है कि वह वृंदावन या आश्रम के आसपास हो सकती है. परिवार का कहना है कि उन्हें किसी अनहोनी की चिंता सता रही है और वह हर संभावित जगह पर बेटी की तलाश कर रहे हैं. पिता ने पुलिस और संबंधित लोगों से उनकी बेटी को तलाशने में मदद करने की अपील की है. परिवार चाहता है कि विभा जहां भी हो, उसकी जल्द से जल्द जानकारी मिले और वह सुरक्षित घर लौटे.

हाथरस का युवक भी लापता

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े एक अन्य लापता युवक को लेकर उसके परिजन भी वृंदावन पहुंचे थे. हाथरस निवासी 18 वर्षीय अनुज चौधरी के परिजनों का कहना है कि वह करीब तीन महीने से लापता है. परिवार के लोग आश्रम के बाहर पहुंचे और धरना भी दिया. परिजनों ने आश्रम प्रबंधन पर बेटे से मुलाकात नहीं कराने के आरोप लगाए हैं.

हालांकि, नोएडा की विभा के आश्रम में मौजूद होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है. परिवार की शिकायत और पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विभा कहां है और उसके लापता होने की वास्तविक वजह क्या है? फिलहाल परिवार उसकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article प्रेमानंद महाराज के आश्रम केली कुंज से दीक्षा लेने वाला युवक गायब, धरने पर बैठा परिवार
    Next Article सेक्टर -62 के रामलीला मैदान में पुतले,पंडाल व स्टेज बनाने का कार्य जोरों पर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    जनस्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता, अस्पतालों में सुविधाएं और स्वच्छता सुनिश्चित करें: डीएम

    रूद्रपुर। जनस्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है इसलिए चिकित्सालयों में सभी सुविधाएं व औषधियां उपलब्ध हो साथ ही चिकित्सालयों में स्वच्छता…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सेमीकंडक्टर निवेश को मेगा प्रोत्साहन, ₹3,000 करोड़ निवेश पर केस-टू-केस इंसेंटिव को मंजूरी

    लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के औद्योगिक विकास को लेकर एक और…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    नए साल पर योगी सरकार का तोहफा, महिला पुलिसकर्मियों को म‍िलेगी स्कूटी और मोबाइल

    उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई मजबूती देने की दिशा में योगी सरकार एक और बड़ा कदम…

    7 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में गोशालाओं से लेकर लाइब्रेरियों तक बड़े फैसले: सुशासन दिवस पर 500 नई अटल लाइब्रेरियों की मिलेगी सौगात

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लोगों…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: वृंदावन केलिकुंज में बेटी की तलाश में नोएडा से पहुंचे पिता, संत प्रेमानंद की भक्त थी लापता विभा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password