jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मिशन 2027: यूपी की 403 विधानसभाओं में भाजपा का बूथ सम्मेलन आज, सीएम योगी समेत कई अन्य लेंगे भाग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मिशन 2027: यूपी की 403 विधानसभाओं में भाजपा का बूथ सम्मेलन आज, सीएम योगी समेत कई अन्य लेंगे भाग
उत्तर प्रदेशराज्य

मिशन 2027: यूपी की 403 विधानसभाओं में भाजपा का बूथ सम्मेलन आज, सीएम योगी समेत कई अन्य लेंगे भाग

News Desk
Last updated: July 22, 2026 7:26 am
News Desk
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी बूथ लेवल पर बड़ी कवायद कर रही है। आज प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होने जा रहा है। इन सम्मेलनों में सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा सभी मंत्री और पदाधिकारी शामिल होंगे। सीएम योगी गोरखपुर से भाजपा के बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे और उन्हें जीत का मंत्र देंगे। वह योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे से गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विस क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। सम्मेलन में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 892 बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे।

Contents
About The AuthorNews Desk

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का कहना है कि पार्टी, अलग-अलग स्थानों पर एक साथ सभी बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बूथ अध्यक्षों को विधानसभा चुनाव 2027 में सफलता का परचम फहराने का मंत्र देने के लिए बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में उपस्थित रहेंगे। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के अनुसार प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मेलन में गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के कुल 892 बूथ अध्यक्षों को मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सीतापुर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बरेली तो ब्रजेश पाठक शाहजहांपुर के बूथ सम्मेलन में शामिल होंगे।

फ्लाईओवर समेत 814 करोड़ की चार परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोरखपुरवासियों को 995 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उपहार मिलने जा रहा है। गुरुवार (23 जुलाई) को वह गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर सहित 813.52 करोड़ रुपये की चार परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी के हाथों 181.77 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को समाहित करते हुए मुख्यमंत्री की जनसभा सिक्सलेन फ्लाईओवर के समीप देवरिया बाईपास के किनारे स्थित मैदान में होगी।

10 विकास परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जिन 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, वह गोरखपुर को कई नई उपलब्धियां देने वाली हैं। मसलन, श्रमीजीवी महिला छात्रावास, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और गोरखपुर विश्वविद्यालय चौक के समीप साइंस म्यूजियम का निर्माण। ये तीनों परियोजनाएं अपने आप में बेहद खास हैं। इसके साथ ही नंदानगर पुलिस चौकी मार्ग पर अंडरपास और सर्विस रोड के निर्माण से इस क्षेत्र में आवागमन सुगम हो जाएगा। मुख्यमंत्री, शहर की कॉलोनियों में सीसी रोड का भी शिलान्यास करेंगे।

इन विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

1-टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर सिक्सलेन फ्लाईओवर। लागत 429 करोड़ 49 लाख 39 हजार रुपये।

2-पैडलेगंज चौराहे से फिराक गोरखपुरी चौराहा तक मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण, लागत 277 करोड़ 77 लाख 94 हजार रुपये।

3-एयरफोर्स स्टेशन परिसर स्थित एमईएस ऑफिस कॉम्प्लेक्स की शिफ्टिंग का कार्य, लागत 103 करोड़ 51 लाख 17 हजार रुपये।

4-थाना गुलरिहा के 48 क्षमता हॉस्टल/बैरक एवं विवेचना कक्ष का निर्माण, लागत 2 करोड़ 74 लाख 4 हजार रुपये।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 2 पत्नियों के बीच बंटा पति: पंचायत ने तय किया 3-3 दिन का साथ, एक दिन अपनी मर्जी
    Next Article हरिद्वार आम महोत्सव में बोले सीएम धामी: किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    करनाल: किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी योजनाओं पर विशेष अनुदान – एडीसी योगेश मेहता

    करनाल में अतिरिक्त उपायुक्त योगेश मेहता ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को…

    2 Min Read
    सूचना विभाग
    उत्तराखंडराज्य

    77वें गणतंत्र दिवस पर सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार हासिल किया प्रथम स्थान

    देहरादून। गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने…

    2 Min Read
    रिंकू सिंह
    उत्तर प्रदेश

    रिंकू सिंह को मिला बड़ा सम्मान: अब बनेंगे बेसिक शिक्षा विभाग में अधिकारी

    रिंकू सिंह को मिला बड़ा सम्मान: अब बनेंगे बेसिक शिक्षा विभाग में अधिकारी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक…

    2 Min Read
    दिल्ली

    हरीश राणा केस: इच्छामृत्यु प्रक्रिया तेज, पानी बंद, फीडिंग ट्यूब पर लगाई गई कैप

    नई दिल्ली/गाजियाबाद: Harish Rana से जुड़ा मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब उनकी इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की प्रक्रिया…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मिशन 2027: यूपी की 403 विधानसभाओं में भाजपा का बूथ सम्मेलन आज, सीएम योगी समेत कई अन्य लेंगे भाग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password