jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: अब 24 घंटे और सातों दिन खुलेंगी दुकानें और शोरूम, अधिसूचना जारी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: अब 24 घंटे और सातों दिन खुलेंगी दुकानें और शोरूम, अधिसूचना जारी
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: अब 24 घंटे और सातों दिन खुलेंगी दुकानें और शोरूम, अधिसूचना जारी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 23, 2026 8:17 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान अब 24 घंटे यानि सातों दिन खुल सकेंगे। अब कोई भी दुकान, शोरूम, माल, रिटेल चेन प्रशासन की बंदिश के बिना 24 घंटे खुली रखी जा सकेंगी। पर्यटन सीजन में शिमला, मनाली, धर्मशाला, सोलन के व्यापारियों को सीधा फायदा होगा। इस तरह की छूट के साथ 6 सख्त शर्तें भी तय की गई हैं और श्रमिकों के हितों का उल्लंघन करने वाले दुकानदार मालिक व व्यवसायिक संस्थान प्रबंधन पर कार्रवाई होगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

किसी भी कर्मचारी से एक्ट में तय सीमा से ज्यादा काम नहीं लिया जाएगा। हर कर्मचारी को हफ्ते में एक अनिवार्य छुट्टी देनी होगी। तय सीमा से ज्यादा ओवरटाइम नहीं करवाया जा सकेगा। कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के पूरे इंतजाम मालिक को करने होंगे।

दुकान एवं वाणिज्यिक स्थापन अधिनियम के नियमों में छूट

राज्य सरकार ने ईज आफ डुइंग बिजनेस और 24×7 आपरेशन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए हिमाचल प्रदेश दुकान एवं वाणिज्यिक स्थापन अधिनियम 1969 की धारा 9 और 10 और नियम 1972 के नियम 11 से सभी दुकानों को एक साल के लिए छूट दे दी है।

अधिसूचना की जारी

इस संबंध में सचिव प्रियंका बासु ईंगटी की ओर से अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें पर्यटन राज्य के सभी पर्यटन केंद्रों में पर्यटकों को रात्रि किसी भी समय ढाबों, चाय की दुकानों पर खानपान की सुविधा प्राप्त करेगी।

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की पहल पर पर्यटन व औद्योगिक उत्पादन शिफ्टों में संभव हो पाया है। उन्होंने शिमला शहर में पर्यटकों को रात को दस बजे के बाद भोजन उपलब्ध नहीं हो पाने पर चिंता व्यक्त की थी।

क्या बदलेगा? अब तक क्या था नियम?

श्रम, रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग ने 22 सितंबर, 2026 को अधिसूचना जारी की है। यह छूट गजट में प्रकाशन की तिथि से एक साल तक प्रभावी रहेगी। श्रम नियम की धारा 9-10 में दुकानों के खुलने-बंद होने का तय समय और हफ्ते में एक दिन बंद रखने का प्रविधान था।

महिला कर्मचारियों के लिए नाइट शिफ्ट 

जुलाई, 2025 में ही सरकार ने महिलाओं को नाइट शिफ्ट की अनुमति दी थी, यह उसी कड़ी में दूसरा बड़ा सुधार है। अब अधिसूचना के नियम लागू रहेंगे। यानी सहमति, सुरक्षा, ट्रांसपोर्ट और सीसीटीवी अनिवार्य तौर पर स्थापित करने होंगे।

औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण, कालाअंब, मैहतपुर के औद्योगिक क्षेत्रों के अलावा टूरिस्ट शहरों में नाइट इकोनामी को बढ़ावा मिलेगा। व्यापार मंडल लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। अब श्रम एवं रोजगार विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी कि श्रमिकों का शोषण न हो। नियमानुसार 8 घंटे ही काम लिया जाए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल कांग्रेस का मिशन-2027: गांव-पंचायत तक पहुंचेगा संगठन, हर ब्लॉक में तैयार होगा 600 कार्यकर्ताओं का नेटवर्क
    Next Article सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना का दायरा बढ़ा, अब 27 साल तक के युवाओं को मिलेगी पॉकेट मनी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी ने 24 करोड़ की विकास योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में पेयजल, सीवरेज, नदी पुनर्जीवन, पर्यावरण संरक्षण तथा धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों के…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    धामी कैबिनेट के 15 फैसलों पर लगी मुहर, गौ पालन योजना में बड़ा बदलाव; श्रमिकों को भी राहत

    देहरादून: उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार 7 अगस्त को…

    8 Min Read
    दिल्लीराज्य

    लोक निवास में स्वतंत्रता दिवस समारोह, LG तरणजीत सिंह संधू ने ‘विकसित दिल्ली’ का विजन रखा

    नई दिल्ली: आज देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास…

    4 Min Read
    चंडीगढ़-ट्राइसिटी
    पंजाबराज्य

    चंडीगढ़-ट्राइसिटी में मकान मालिकों को बड़ी राहत, किरायेदार सत्यापन पर दर्ज एफआईआर रद्द

    Chandigarh@Tricity में सैकड़ों मकान मालिकों के लिए राहत की बात है, जिनके खिलाफ पुलिस ने डीएम के आदेशों का उल्लंघन…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: अब 24 घंटे और सातों दिन खुलेंगी दुकानें और शोरूम, अधिसूचना जारी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password