jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मानसून अलर्ट: उत्तराखंड के सभी बांधों की होगी दिन में दो बार निगरानी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मानसून अलर्ट: उत्तराखंड के सभी बांधों की होगी दिन में दो बार निगरानी
उत्तराखंडराज्य

मानसून अलर्ट: उत्तराखंड के सभी बांधों की होगी दिन में दो बार निगरानी

News Desk
Last updated: July 9, 2026 8:35 am
News Desk
Share
SHARE

देहरादून। मानसून के दौरान बाढ़ और जलभराव की संभावित घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी प्रमुख बांधों और बैराजों के लिए नई निगरानी व्यवस्था लागू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत सभी परियोजनाओं को प्रतिदिन सुबह 8 बजे और शाम 8 बजे अपने जलाशयों के जलस्तर, इनफ्लो, आउटफ्लो और डिस्चार्ज से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) को उपलब्ध करानी होगी।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी बांध या बैराज से पानी छोड़े जाने से पहले इसकी सूचना अनिवार्य रूप से यूएसडीएमए और संबंधित जिला प्रशासन को दी जाए।

उन्होंने कहा कि सूचना में यह भी स्पष्ट किया जाए कि छोड़ा गया पानी कितने समय में किन क्षेत्रों तक पहुंचेगा, डाउनस्ट्रीम इलाकों में जलस्तर कितना बढ़ सकता है तथा उसका संभावित प्रभाव क्या होगा। इससे प्रशासन समय रहते लोगों को सतर्क कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कर सकेगा।

बैठक में सभी जल विद्युत परियोजनाओं को निर्देशित किया गया कि नदी जलस्तर सेंसर और डिस्चार्ज मॉनिटरिंग सिस्टम से प्राप्त आंकड़ों को एपीआई के माध्यम से रियल टाइम में यूएसडीएमए के साथ साझा किया जाए। साथ ही ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन और अर्ली वार्निंग सिस्टम का विस्तार करने पर भी जोर दिया गया।

टिहरी हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन को अपने कार्यक्षेत्र में ऑटोमैटिक वेदर स्टेशनों की संख्या बढ़ाकर 25 करने के निर्देश दिए गए, ताकि मौसम और जलस्तर की सटीक निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

सचिव विनोद कुमार सुमन ने अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम स्थित बांधों तथा बैराजों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं वर्षा, जलस्तर और डिस्चार्ज से संबंधित सूचनाओं का नियमित आदान-प्रदान करें, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव हो सके।

बैठक में अधिकारियों को डिस्चार्ज सायरन, चेतावनी उपकरणों और विभिन्न सेंसरों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही बाढ़ संभावित क्षेत्रों में आवश्यक मशीनरी की अग्रिम तैनाती तथा जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

समीक्षा बैठक में सिंचाई विभाग, यूजेवीएनएल, केंद्रीय जल आयोग, टिहरी हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन, एनटीपीसी, एनएचपीसी, जीवीके अलकनंदा परियोजना, जेपी ग्रुप विष्णुप्रयाग तथा मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अधिकारियों ने भाग लिया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने 24 करोड़ की विकास योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी
    Next Article व्यापारी–उद्यमी–प्रशासन संवाद में व्यापार सुगमता और एमएसएमई पर मंथन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    Noida Kanwar Yatra 2025
    उत्तर प्रदेश

    Noida Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी तैयारी, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर पहलू पर रहेगा विशेष ध्यान

    Noida Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी तैयारी, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर पहलू…

    3 Min Read
    सचिव
    उत्तराखंडराज्य

    सचिव दीपक कुमार करेंगे काशीपुर संस्कृत विद्यालय का निरीक्षण

    रूद्रपुर। सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग दीपक कुमार 21 जनवरी को दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ…

    1 Min Read
    रंगला पंजाब’ मिशन
    पंजाबराज्य

    ‘रंगला पंजाब’ मिशन: 2.7 लाख से अधिक एस.सी. विद्यार्थियों को 271 करोड़ रुपये का पोस्ट-मैट्रिक वजीफा वितरित

    जलंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में जहां अनुसूचित जाति (एस.सी.) वर्ग के 2.7 लाख से अधिक विद्यार्थियों को वजीफा वितरण की…

    14 Min Read
    स्टार्टअप
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखण्ड: स्टार्टअप इकोसिस्टम में राष्ट्रीय स्तर पर ‘लीडर’ का सम्मान

    देहरादून। उत्तराखण्ड ने स्टार्टअप के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मानसून अलर्ट: उत्तराखंड के सभी बांधों की होगी दिन में दो बार निगरानी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password