jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: तिलक नगर में घर में घुसकर 21 वर्षीय युवती की चाकू से हत्या, आरोपी फरार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » तिलक नगर में घर में घुसकर 21 वर्षीय युवती की चाकू से हत्या, आरोपी फरार
दिल्लीराज्य

तिलक नगर में घर में घुसकर 21 वर्षीय युवती की चाकू से हत्या, आरोपी फरार

News Desk
Last updated: August 27, 2026 9:25 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार को घर में घुसकर 21 वर्षीय युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के समय लड़की घर में अकेली थी. हमला करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

Contents
About The AuthorNews Desk

बताया जा रहा है कि मृतक मुस्कान छात्रा थी और पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम मॉडलिंग भी करती थी. घटना के दौरान घर से चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. मुस्कान गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक मुस्कान के दोस्त अमन के अनुसार, उसे घटना की जानकारी उसकी बहन के फोन से मिली थी. फोन आने के बाद वह तुरंत घर पहुंचा. अमन ने बताया कि मुस्कान तीन बहनों में सबसे छोटी थी और परिवार में उसका एक भाई भी है.

परिवार के करीबियों ने इमरान नाम के युवक पर शक जताया है. बताया जा रहा है कि इमरान मुस्कान को पहले से जानता था और कथित तौर पर उसे परेशान करता था. यह भी सामने आया है कि इमरान उस जिम में ट्रेनर था, जहां मुस्कान जाती थी. हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपित वारदात के बाद फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि घर में आरोपित के प्रवेश और वारदात के बाद उसके निकलने की पूरी जानकारी मिल सके.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली में Porter ऐप के जरिए ड्रग सप्लाई का भंडाफोड़, 31.14 ग्राम एम्फेटामाइन बरामद
    Next Article SKMS बचेली ने NMDC प्रबंधन को सौंपा 11 सूत्रीय मांग पत्र: नई भर्ती, ठेका श्रमिक वेतन समझौता और आउटसोर्सिंग पर रोक की उठाई आवाज
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    सीएम सैनी का बड़ा प्लान: एआइ मॉडल से चलेगा हरियाणा, प्रदूषण नियंत्रण और प्रशासन में आएगी तेजी

    चंडीगढ़। हरियाणा में कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) यानी एआइ और चीन की तकनीक की सहायता से हवा को साफ करने के…

    4 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में जल्द तैयार होगा हिमाचल निकेतन, CM सुक्खू ने निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका स्थित हिमाचल निकेतन का दौरा कर भवन के निर्माण…

    2 Min Read
    सीमावर्ती क्षेत्रों
    उत्तराखंडराज्य

    सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए ‘स्वस्थ सीमा अभियान’ की ऐतिहासिक शुरुआत

    देहरादून। सीमावर्ती क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने…

    5 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आजम के जौहर यूनिवर्सिटी के लिए अब सपा सांसदों का दल जाएगा रामपुर, सरकार पर बरसे अखिलेश

    उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के 45 विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: तिलक नगर में घर में घुसकर 21 वर्षीय युवती की चाकू से हत्या, आरोपी फरार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password