jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नंदा देवी राजजात यात्रा अगले वर्ष तक स्थगित, अब 2027 में होगा आयोजन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नंदा देवी राजजात यात्रा अगले वर्ष तक स्थगित, अब 2027 में होगा आयोजन
उत्तराखंडराज्य

नंदा देवी राजजात यात्रा अगले वर्ष तक स्थगित, अब 2027 में होगा आयोजन

Tripty Srivastava
Last updated: January 20, 2026 9:13 am
Tripty Srivastava
Share
नंदा देवी
SHARE

उत्तराखंड की प्रसिद्ध नंदा देवी राजजात यात्रा को अगले वर्ष तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

उक्त जानकारी चमोली जिले के कर्णप्रयाग में हुई राजजात समिति की अहम बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष राकेश कुंवर ने देते हुए बताया कि इस वर्ष प्रस्तावित नंदा देवी राजजात यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है और अब यह यात्रा 2027 में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला समिति ने सर्वसम्मति से लिया है।

बर्फ से ढकी चोटियों और उच्च हिमालय के घास के मैदानों से होकर गुजरने वाली यह धार्मिक यात्रा सबसे कठिन और सबसे लंबी पैदल यात्राओं में से एक मानी जाती है, जिसे 22 से अधिक पड़ावों पर रुकते हुए पूरा किया जाता है।

यह यात्रा 12 वर्षों के अंतराल पर आयोजित होती है और इस वर्ष अगस्त–सितंबर में प्रस्तावित थी। पिछली बार यह यात्रा वर्ष 2014 में आयोजित की गई थी।

कुंवर ने बताया कि इस वर्ष यात्रा के लिए शुभ मुहूर्त 19–20 सितंबर को पड़ता है और इस दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम काफी प्रतिकूल रहता है। उन्होंने कहा, “इस समय ओलावृष्टि, बर्फबारी और बारिश की संभावना रहती है, ठंड बढ़ जाती है और अभी भी निर्जन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में नंदा देवी राजजात यात्रा को सुरक्षित रूप से आयोजित करना संभव नहीं लगा इसलिए इसे इस वर्ष के लिए स्थगित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि अगले वर्ष नंदा देवी राजजात यात्रा के आयोजन के लिए बसंत पंचमी के दिन, 23 जनवरी को नौटी गांव में संकल्प लिया जाएगा और कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस समारोह में गढ़वाल के कंसुवा गांव के राजकुमार श्री नंदा देवी मंदिर में नंदा राजजात के लिए संकल्प लेंगे और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आगे का कार्यक्रम घोषित करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष की यात्रा के लिए अभी तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं किया गया था और इसकी घोषणा बसंत पंचमी के दिन पारंपरिक पूजा-अर्चना और अनुष्ठानों के बाद ही की जानी थी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सहकर्मी सहकर्मी पर गंभीर आरोप: पहचान छिपाकर होटल में दुष्कर्म का प्रयास, FIR दर्ज
Next Article आग रुद्रप्रयाग में भीषण आग: जनरल स्टोर और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या…

4 Min Read
स्टेट इनोवेशन मिशन
राज्यहरियाणा

हरियाणा में पहली बार शुरू होगा स्टेट इनोवेशन मिशन, सीएम सैनी खुद संभालेंगे कमान

चंडीगढ़। उद्योगों में नये प्रयोग (नवाचार) और नए उद्यमी तैयार करने के लिए हरियाणा में पहली बार इनोवेशन मिशन बनने जा…

3 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में बनेंगी फ्यूचर रेडी तहसीलें, डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस की दिशा में ऐतिहासिक कदम

लखनऊ: यूपी सरकार, प्रदेश के राजस्व प्रशासन को अत्याधुनिक, डिजिटल और भविष्य की जरूरत के लिए उपयोगी बनाने के उद्देश्य…

3 Min Read
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बलरामपुर-रामानुजगंज में भालू का हमला, 10 मिनट तक संघर्ष करता रहा ग्रामीण

छत्तीसगढ़: बलरामपुर-रामानुजगंज में भालू का हमला, 10 मिनट तक संघर्ष करता रहा ग्रामीण, हालत गंभीर बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़): जिले के रघुनाथनगर…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: नंदा देवी राजजात यात्रा अगले वर्ष तक स्थगित, अब 2027 में होगा आयोजन
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password