jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सलाम नमस्ते में राष्ट्रीय पोषण माह सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सलाम नमस्ते में राष्ट्रीय पोषण माह सम्पन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

सलाम नमस्ते में राष्ट्रीय पोषण माह सम्पन्न

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 8, 2026 4:05 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नोएडा। आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में मासिक कार्यक्रम राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान सेहत सही, लाभ कई पहल के अंतर्गत युवाओं, महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वस्थ एवं सुपोषित भारत का संदेश दिया। 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार, मां और बच्चे का स्वास्थ्य, एनीमिया से बचाव, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण तथा स्वस्थ जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता एवं संवाद किया गया। प्रतिभागियों ने पोषण को बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ परिवार के लिए आवश्यक बताते हुए समुदाय में पोषण संबंधी सही जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

समापन कार्यक्रम के दौरान नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने कहा कि सही पोषण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। राष्ट्रीय पोषण माह जैसे अभियान लोगों को अपने स्वास्थ्य, खान-पान और जीवनशैली के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सलाम नमस्ते कम्युनिटी रेडियो द्वारा समुदाय को जोड़कर चलाया गया यह प्रयास सराहनीय है। वहीं नोएडा सिटीजन फोरम की सचिव गरिमा त्रिपाठी ने कहा कि पोषण के प्रति जागरूकता केवल एक महीने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी के साथ सलाम नमस्ते का यह अभियान स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छाबरिया ने कहा कि बताया कि स्मार्ट संस्था के सहयोग से ‘सेहत सही, लाभ कई’ पहल के अंतर्गत 9वां राष्ट्रीय पोषण माह 2026 मनाया गया। इस पहल को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन का भी सहयोग प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पोषण केवल स्वस्थ भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला है। युवाओं, महिलाओं और स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी से पोषण संबंधी जागरूकता को समुदाय के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है। सलाम नमस्ते कम्युनिटी रेडियो ऐसे महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर संवाद के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता सर्वोपरि, सामाजिक संस्थाएं राजनीतिकरण से बचें: गौरव सिंघल
    Next Article दीवाली से पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स को बड़ी सौगात, योगी कैबिनेट की बैठक में फ्री सिलिंडर समेत कई प्रस्ताव होंगे पास
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम के खिलाफ ‘अपमानजनक ईमेल’ केस में जमानत: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ढाई साल बाद आरोपी को राहत दी, 26 की गवाही बाकी

    प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपमानजनक बातें लिखकर ई मेल भेजने के आरोपी…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड बीजेपी का नया रूप: नए चेहरों के साथ कोर कमेटी की पहली बैठक, 2027 और राज्यसभा पर मंथन

    देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी एक्शन में नजर आ रही है. भारतीय जनता पार्टी ने…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    हरिद्वार में गरजे सीएम धामी: राहुल गांधी के प्रदर्शन पर हमला, बोले— ‘कांग्रेस के पैरों तले खिसक चुकी है जमीन’

    हरिद्वार: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने देशभर में हल्ला बोल रखा है. दिल्ली में राहुल गांधी…

    4 Min Read
    नियमित
    राज्यहरियाणा

    सरकार की पहल: अंबाला, करनाल समेत सात शहरों की 23 कॉलोनियां नियमित

    चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने सात शहरों में 23 अवैध कॉलोनियों को नियमित कर दिया है। अनियमित कॉलोनियों के नियमित होने से…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सलाम नमस्ते में राष्ट्रीय पोषण माह सम्पन्न
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password