jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम के खिलाफ ‘अपमानजनक ईमेल’ केस में जमानत: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ढाई साल बाद आरोपी को राहत दी, 26 की गवाही बाकी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम के खिलाफ ‘अपमानजनक ईमेल’ केस में जमानत: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ढाई साल बाद आरोपी को राहत दी, 26 की गवाही बाकी
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम के खिलाफ ‘अपमानजनक ईमेल’ केस में जमानत: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ढाई साल बाद आरोपी को राहत दी, 26 की गवाही बाकी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 18, 2026 7:40 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपमानजनक बातें लिखकर ई मेल भेजने के आरोपी मुबारक अली की जमानत मंजूर कर ली है. वह इस आरोप में लगभग ढाई साल से जेल में है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

यह आदेश न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने दिया है. याची के खिलाफ 2024 में आईपीसी की धारा 153ए, 295ए, 505(2), 504, 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत महराजगंज के भितौली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. एफआईआर के मुताबिक, याची ने पुलिस मुखबिर जन्नतुलनिसा के साथ अपना मामला सुलझाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए अपमानजनक बातों वाला ईमेल भेजा था.

याची के वकील ने दलील दी कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया और उसके आपराधिक इतिहास में सिर्फ़ एक ही मुकदमा है. यह भी बताया गया कि अली 20 मार्च 2024 से जेल में बंद है और मुक़दमे की सुनवाई बहुत धीमी गति से चल रही है. सरकारी वकील ने ज़मानत अर्ज़ी का विरोध किया.

हाईकोर्ट ने मुक़दमे की स्थिति की जानकारी मांगी तो पता चला कि गत 23 जुलाई तक सिर्फ़ चार गवाहों से पूछताछ हुई थी जबकि चार्जशीट के अनुसार 26 गवाहों से पूछताछ होना शेष थी. इन हालात को देखते हुए कोर्ट ने कहा कि ज़मानत का मामला बनता है तो किसी आरोपी को सिर्फ़ उसके आपराधिक इतिहास के आधार पर जेल में नहीं रखा जा सकता.

कोर्ट ने माना कि याची के आपराधिक इतिहास के बारे में सही जानकारी दी गई. साथ ही मामले के तथ्यों और परिस्थितियों, दोनों पक्षों की दलीलों और रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों पर विचार करते हुए जेल में बिताई गई अवधि और मुक़दमे की गति को ध्यान में रखते हुए मामले की असलियत पर कोई राय दिए बिना कहा कि याची ने ज़मानत के लिए मामला बना लिया. कोर्ट ने जमानत अर्जी मंज़ूर करते हुए कहा कि याची संबंधित अदालत की संतुष्टि के अनुसार पर्सनल बॉन्ड और उतनी ही राशि की दो ज़मानतें जमा करे और उन ज़मानतों का सत्यापन हो जाए.

उसे यह भी निर्देश दिया गया कि वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ न करे, गवाहों को डराए-धमकाए नहीं और ज़रूरत पड़ने पर ट्रायल कोर्ट के सामने पेश हो. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ज़मानत की शर्तों का किसी भी प्रकार का उल्लंघन ज़मानत रद्द करने का आधार बनेगा. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि ज़मानत देते समय की गई टिप्पणियां, गवाहों की गवाही के आधार पर स्वतंत्र राय बनाने में ट्रायल जज को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं करेंगी.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘मर जाओ’, पति के इन शब्दों से नाराज महिला गंगा में कूदी, 14 घंटे बहने बाद 40 किमी दूर सुरक्षित मिली
    Next Article राजू दास की गालियां खाने वाले कुंवर सिंह निषाद को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, क्या संदेश?
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब में चुनावी माहौल तेज, AAP ने विपक्ष को घेरा, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाना बनाने के लिए एकजुट…

    4 Min Read
    बस्तर
    छत्तीसगढ़

    बस्तर में ऐतिहासिक आत्मसमर्पण: 66 नक्सलियों ने किया सरेंडर, ₹2.54 करोड़ का था इनाम

    बस्तर में ऐतिहासिक आत्मसमर्पण: 66 नक्सलियों ने किया सरेंडर, ₹2.54 करोड़ का था इनाम 📍 रायपुर | 25 जुलाई 2025…

    3 Min Read
    WINGS INDIA 2026
    उत्तराखंडराज्य

    WINGS INDIA 2026: उत्तराखंड को मिला “Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem” राष्ट्रीय सम्मान

    देहरादून। हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट में 29 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित देश के प्रतिष्ठित एविएशन इवेंट “WINGS INDIA 2026” में उत्तराखंड…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    लोनी में लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, बेटियों को लेकर विवाद बना वजह

    लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने 27 जुलाई को पूजा कॉलोनी स्थित बंद मकान में मिले महिला के शव के मामले…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम के खिलाफ ‘अपमानजनक ईमेल’ केस में जमानत: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ढाई साल बाद आरोपी को राहत दी, 26 की गवाही बाकी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password