jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हल्द्वानी में BJP की प्रदेश कार्यसमिति का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हल्द्वानी में BJP की प्रदेश कार्यसमिति का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल
उत्तराखंडराज्य

हल्द्वानी में BJP की प्रदेश कार्यसमिति का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल

News Desk
Last updated: September 8, 2026 8:58 am
News Desk
Share
SHARE

हल्द्वानी: आगामी में 9 और 10 सितंबर को हल्द्वानी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होने जा रही है. कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. प्रदेश कार्यसमिति में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे और कई महत्वपूर्ण बैठकों को संबोधित करेंगे. इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को विंटेज ग्रीन कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया.

Contents
About The AuthorNews Desk

9 और 10 सितंबर को हल्द्वानी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित: बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी में हुई रैली के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी पहुंच रहे हैं. दरअसल, 9 और 10 सितंबर को हल्द्वानी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित है. जिसको लेकर तैयारियां भी तेज होने लगी है.

महेंद्र भट्ट ने किया विंटेज ग्रीन कार्यक्रम स्थल का भूमि पूजन: प्रदेश कार्यसमिति में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन खुद मौजूद रहेंगे. ऐसे में सवाल सिर्फ संगठन की बैठक का नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सियासी दिशा और बीजेपी की आगामी रणनीति का भी है. कार्यक्रम की तैयारियों के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विंटेज ग्रीन कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया.

पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं और अब नजरें बैठक में होने वाले मंथन पर टिकी हैं. प्रदेश कार्यसमिति में दो राजनीतिक प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे. यही प्रस्ताव इस बैठक का सबसे बड़ा राजनीतिक आकर्षण बन सकते हैं. क्योंकि, इन प्रस्तावों के जरिए बीजेपी प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात, सरकार की उपलब्धियों और आने वाली चुनौतियों को लेकर अपना रुख सामने रख सकती है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी से बैठक का सियासी वजन और बढ़ गया है. वे प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करने के साथ ही कोर कमेटी की बैठक में भी शामिल होंगे. इसके अलावा पूर्व सैनिक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे. यानी एक तरफ संगठन के भीतर रणनीति पर मंथन होगा, तो दूसरी तरफ राष्ट्रीय नेतृत्व के जरिए कार्यकर्ताओं और प्रदेश संगठन को राजनीतिक दिशा देने की कोशिश होगी.

हल्द्वानी की इस बैठक को बीजेपी के लिए इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यहां से आने वाले दिनों की राजनीतिक प्राथमिकताओं के संकेत मिल सकते हैं. अब नजर इस बात पर है कि दो राजनीतिक प्रस्तावों में क्या मुद्दे उठते हैं और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश संगठन को क्या सियासी संदेश देते हैं.

“बीजेपी उत्तराखंड की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल विंटेंज हल्द्वानी में आज भूमि पूजन कर कार्यक्रम की औपचारिक तैयारियों का शुभारंभ किया है. यह कार्यसमिति संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसेवा के संकल्प और प्रदेश के विकास से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन का महत्वपूर्ण अवसर होगी.“- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article CM धामी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 11 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
    Next Article युवाओं के सपनों को नई उड़ान, CM धामी ने शुरू की ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    सीएम धामी की उद्योग जगत से अपील, सीएसआर के जरिए उत्तराखंड के विकास में बढ़ाएं भागीदारी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्योग जगत से उत्तराखंड की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    नीतीश-चिराग मुलाकात के बाद पोस्टर में दिखा नया सियासी संदेश

    पटना में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है. इस बार पोस्टर एलजेपी रामविलास की ओर से लगवाया…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी के इस सपा विधायक के मकान पर ग्रहण, चिपका नोटिस; बुलडोजर ऐक्शन की चेतावनी

    संभल : जिले में समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है. प्रशासन की ओर…

    3 Min Read
    राजस्व विभाग
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: 14 नायब तहसीलदारों की पदोन्नति, 11 को नए स्टेशन

    शिमला: प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ा निर्णय लेते हुए 14 नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर तहसीलदार बना दिया है।…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हल्द्वानी में BJP की प्रदेश कार्यसमिति का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password