jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नायब सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- विपक्ष के पास न नीति है, न मुद्दा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नायब सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- विपक्ष के पास न नीति है, न मुद्दा
राज्यहरियाणा

नायब सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- विपक्ष के पास न नीति है, न मुद्दा

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 6, 2026 11:30 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर वर्ष 2029 में लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास न कोई नीति है और न ही कोई मुद्दा, इसलिए वह केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री शनिवार को भालड़, धनौरा जाटान और भैणी गांवों में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने तीनों गांवों के विकास कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 8 लाख रुपये की घोषणाएं कीं। ग्रामीणों ने उनका पगड़ी पहनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 217 संकल्पों में से 18 महीनों के भीतर 66 संकल्प पूरे कर दिए हैं, जबकि शेष 151 संकल्पों को भी इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

धनौरा जाटान में मुख्यमंत्री ने सरपंच की ओर से रखी गई मांगों पर विभागीय रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने पेयजल पाइपलाइन और अन्य विकास कार्यों के लिए 42 लाख रुपये की घोषणा की तथा बताया कि गांव में अब तक 92 लाख रुपये के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं।

भालड़ गांव में उन्होंने पेयजल पाइपलाइन के लिए 14 लाख रुपये और सामुदायिक केंद्र निर्माण के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि गांव में अब तक 44 लाख रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं।

वहीं भैणी गांव के लिए मुख्यमंत्री ने 21 लाख रुपये की घोषणा करते हुए बताया कि यहां पहले ही 46 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। नया लघु सचिवालय भवन निर्माणाधीन है और धनौरा जाटान के स्टेडियम का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर गांव और शहर में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सरकारी अस्पतालों को निजी अस्पतालों जैसी सुविधाओं से सुसज्जित कर रही है। अब तक 16 अस्पतालों का उन्नयन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत और चिरायु योजना के तहत लगभग 1.5 करोड़ लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिल रही है तथा करीब 27 लाख परिवार इन योजनाओं का लाभ उठा चुके हैं। सरकार अब तक उपचार पर लगभग 4,500 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को ‘बिना खर्ची, बिना पर्ची’ के केवल योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस, फॉरेस्ट गार्ड, ग्रुप-डी और सहायक जिला न्यायवादी (एडीए) सहित विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर सिर पर छत’ के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिहीन गरीब परिवारों को 100-100 गज तथा शहरी क्षेत्रों में 30-30 गज के प्लॉट उपलब्ध करा रही है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्के मकान भी दिए जा रहे हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा सरकार की तैयारी: दस्तावेज न होने पर भी नहीं रुकेगी वृद्धावस्था पेंशन
    Next Article Nayab Singh Saini की घोषणा: जींद के उचाना से संचालित होगी HDRF
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल की नदियों से निकलेगा ‘खजाना’, ड्रेजिंग से बाढ़ का खतरा घटेगा और बढ़ेगा राजस्व

    शिमला। हर साल बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद नदियों में जमा होने वाला मलबा अब हिमाचल के लिए महज पर्यावरणीय…

    4 Min Read
    कल्याण मंडपम
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी देंगे कल्याण मंडपम का तोहफा, मैरिज हाउस जैसी मिलेंगी सुविधाएं

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोरखपुर को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सोमवार को वह तुलसीराम…

    3 Min Read
    सीमा विस्तार
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में सीमा विस्तार वाले इन नए इलाकों पर 900 करोड़ खर्च करेगी सरकार, मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

    लखनऊ। प्रदेश सरकार नगरीय निकायों के सीमा विस्तार के बाद शहरी दायरे में शामिल हुए नए इलाकों में बुनियादी सुविधाओं…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, रोकने पर नारेबाजी, हिरासत में लिया गया कश्मीरी

    अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा से जुड़ी गंभीर मामला सामने आया है. परिसर में प्रवेश करने के बाद नमाज पढ़ने…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: नायब सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- विपक्ष के पास न नीति है, न मुद्दा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password